Category Archives: राज्य

भोपाल में बीजेपी नेत्री की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत का मामला उजागर..!

Last Updated:  Monday, January 31, 2022  12:19 am

भोपाल : राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके के बसई गांव स्थित गौशाला में बड़ी संख्या में गायों की मौत का मामला सामने आया है। गौशाला के आसपास मृत गायों के शव और कंकाल मिले हैं। एक गड्ढा भी शव से भरा मिला है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल के साथ भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम बैरसिया ने गौशाला संचालन करने वाली संस्था के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इस और पढ़े

जल्द आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा महाकाल मंदिर परिसर, सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Last Updated:  Saturday, January 29, 2022  9:01 pm

भोपाल : महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। मनोहारी लाइटिंग और साउंड सिस्टम स्थापित होने से महाकाल परिसर बिल्कुल नए रूप में दिखेगा। महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के प्रथम चरण के कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं। कुल 714 करोड़ रूपये की परियोजना में से मध्यप्रदेश सरकार 421 करोड़ रूपये की धन राशि खर्च कर रही है। केंद्र सरकार का अंशदान 271 करोड़ रुपए का है, जबकि प्रबंध समिति 21 करोड़ और पढ़े

टुकड़े- टुकड़े गैंग के समर्थक हैं हामिद अंसारी- नरोत्तम मिश्रा

Last Updated:  Saturday,   2:12 pm

भोपाल : पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी अक्सर विवादित बयान देकर देश को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत में साम्प्रदायिकता बढ़ी है। यह कार्यक्रम ऐसे संगठनों ने मिलकर आयोजित किया था जो भारत विरोधी अभियान चलाने में अग्रणी रहे हैं । टुकड़े- टुकड़े गैंग के समर्थक हैं, हामिद अंसारी। हामिद अंसारी के इस बयान को लेकर मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनपर और पढ़े

अगले दो- तीन दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Last Updated:  Friday, January 28, 2022  3:05 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर के कारण स्वस्थ नागरिकों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, बैतूल एवं शाजापुर जिलो में अगले दो दिनों तक तीव्र शीत लहर चलेगी। जबकि 11 जिलों में 3 दिन तक शीतलहर चलती रहेगी। इस प्रकार का मौसम स्वस्थ दिखाई देने वाले नागरिकों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान। मौसम केंद्र भोपाल और पढ़े

मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों को केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक बढाया

Last Updated:  Friday,   2:58 pm

नई दिल्ली : कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों को 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को निर्देश दिया है कि वे जिला प्रशासन को स्थिति के आकलन के आधार पर रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दें। बता दे की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना के खिलाफ बताए गए निर्देश 28 फरवरी तक लागू और पढ़े

गणतंत्र दिवस पर रीवा में हाइवे स्थित पुल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम

Last Updated:  Wednesday, January 26, 2022  8:32 pm

रीवा : गणतंत्र दिवस पर रीवा में नेशनल हाइवे-30 पर बने पुल को उड़ाने की कोशिश की गई।बताया जाता है कि फटने के तय समय से पहले बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया। वहीं घटनास्थल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखा धमकी भरा लेटर भी पुलिस को मिला है। पुलिस को मिली थी पुल में बम लगाने की सूचना। दरअसल बुधवार सुबह पुलिस को रीवा में नेशनल हाइवे-30 पर बने पुल पर टाइम और पढ़े

इंदौर को बनाएंगे स्टार्टअप कैपिटल, सरकार मुहैया कराएगी सभी सुविधाएं- मुख्यमंत्री

Last Updated:  Wednesday,   8:27 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि स्टार्टअप के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय मदद तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। इंदौर को देश की स्टार्टअप केपिटल बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर अधिक से अधिक स्टार्टअप प्रारंभ करें। राज्य शासन उन्हें पूरी मदद करेगा। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में युवा स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा आयोजित स्टार्ट इन इंदौर कॉन्क्लेव को सम्बोधित कर रहे और पढ़े

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में हुआ हादसा, ड्रोन गिरने से बच्ची सहित तीन घायल

Last Updated:  Wednesday,   6:24 pm

जबलपुर : 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए आसमान में मंडरा रहे एक बड़़े ड्रोन के अचानक गिर जाने से नृत्य दल के तीन कलाकारों को चोटें आईं। इनमें एक महिला और एक बच्ची शामिल है। इससे समारोह में कुछ देर के लिए भगदड़ सी मच गई। बताया जाता है कि तकनीकि खराबी के चलते ये हादसा हुआ। नृत्य दल की प्रस्तुति के दौरान गिरा ड्रोन। गणतंत्र दिवस समारोह जबलपुर के रवि शंकर शुक्ल क्रीड़ा और पढ़े

देश की आजादी में मप्र का भी अहम योगदान, क्रांतिकारियों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक- शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   6:16 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है, जब हम देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहिंसा वादियों के साथ ही क्रांतिकारियों का भी अहम योगदान था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र और पढ़े

इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम शिवराज ने किया झंडावंदन, पेश की गई आकर्षक परेड

Last Updated:  Wednesday,   6:09 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा मनोहारी झांकियां भी निकाली गयी। समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। 10 प्लाटूनों ने पेश की आकर्षक परेड। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अभूतपूर्व उत्साह का माहौल था। समारोह में 10 प्लाटूनों ने गर्मजोशी से आकर्षक परेड प्रस्तुत और पढ़े