Category Archives: राज्य

हनुवंतिया टापू में शनिवार को होगी जल महोत्सव की शुरुआत

Last Updated:  Saturday, November 20, 2021  12:51 am

खंडवा : इंदौर संभाग के खंडवा ज़िले में एक बार फिर जल महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 20 नवम्बर 2021 को दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में छठे जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा।‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जाएगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज और पढ़े

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सीएम शिवराज ने किया नमन

Last Updated:  Friday, November 19, 2021  9:33 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई झाँसी राज्य की रानी और 1857 की क्रान्ति की वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका और पढ़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना

Last Updated:  Friday,   9:30 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित सभागार में गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । बाद मेंमुख्यमंत्री चौहान हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारे में पहुंचे और मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली, शांति, भाईचारे, प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री चौहान सदैव “चढ़दी कला में” रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरूद्वारे में “जी आयाँ नूँ” बोलकर कर स्वागत किया गया। और पढ़े

हनुमान चालीसा से सज्जित मधुबनी पेंटिंग मंत्री उषा ठाकुर ने सीएम शिवराज को की भेंट

Last Updated:  Thursday, November 18, 2021  11:33 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास में मधुबनी चित्रकला से सज्जित अद्भुत पेंटिंग भेंट की। चित्रकार देवेश ठाकुर द्वारा इस पेंटिंग में संपूर्ण हनुमान चालीसा चित्रित की गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस चित्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इसे मुख्यमंत्री निवास में सज्जित कर प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री ठाकुर को बताया कि आगामी 4 दिसंबर को वे स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील को आदरांजलि और पढ़े

मप्र में अब पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगी तमाम गतिविधियां, हटाए गए कोरोना के चलते लगाए प्रतिबन्ध

Last Updated:  Wednesday, November 17, 2021  5:33 pm

भोपाल : मप्र में कोविड – 19 महामारी के चलते लगाए गए तमाम प्रतिबंध बुधवार 16 नवम्बर से हटाए जा रहे हैं। सीएम शिवराज ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को देखते हुए सभी प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया गया है। रात का कर्फ्यू भी हटा लिया गया है, हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। सीएम शिवराज ने लोगों से आग्रह किया है कि वे वैक्सीन का सेकंड डोज अवश्य और पढ़े

सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं पत्रकार- गायत्री राजे

Last Updated:  Wednesday,   4:14 pm

देवास : शहर की पत्रकार बिरादरी हमेशा से ही अपनी सकारात्मक शैली के लिए पहचानी जाती है। यहां के पत्रकार सकारात्मक कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। कोरोना काल के दौरान पत्रकार बिरादरी ने जो काम किया है, वह अतुलनीय है।ये बात देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने प्रेस क्लब देवास द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। स्थानीय गुजराती गार्डन में आयोजित इस समारोह में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह और पढ़े

सीएम शिवराज से मिले सचिन तेंडुलकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सीएम ने किया स्वागत

Last Updated:  Wednesday,   12:05 am

भोपाल : मप्र में अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब आदिवासी बच्चों का जीवन संवारने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने आए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर देवास और सीहोर जिले से होते हुए मंगलवार रात भोपाल पहुंचे। उन्होंने सीएम हाउस पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। सीएम शिवराज सिंह ने गर्मजोशी के साथ भारतरत्न सचिन तेंडुलकर का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिवराज ने मप्र आने और अपने फाउंडेशन के जरिए प्रदेश के और पढ़े

इंदौर आकर देवास और सीहोर के दूरस्थ अंचलों में पहुंचे सचिन, सैकड़ों आदिवासी बच्चों की शिक्षा में कर रहे हैं मदद

Last Updated:  Tuesday, November 16, 2021  9:59 pm

इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतरत्न सचिन तेंडुलकर मंगलवार को मप्र के दौरे पर आए। इंदौर आकर देवास जिले पहुंचे सचिन ने एक एनजीओ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उसके बाद वे सीहोर जिले के दूरस्थ अंचलों में उनके फाउंडेशन के सहयोग से आदिवासी बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और कहा कि वे गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद कर अपने पिता के सपने को पूरा और पढ़े

अंग्रेजों के समय से चली आ रही व्यवस्था खत्म, अब 24 घंटे हो सकेंगे पोस्टमार्टम

Last Updated:  Tuesday,   3:14 pm

नईदिल्ली : केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए अस्‍पतालों में सूर्यास्‍त के बाद भी पोस्‍टमार्टम को हरी झंडी दे दी है। अभी तक रात के समय पोस्‍टमार्टम नहीं होता था लेकिन अब यह हो सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। “अंग्रेजों के समय की व्यवस्था खत्म! 24 घंटे हो सकेगा पोस्टमार्टम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के विचार को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि जिन अस्पतालों में और पढ़े

इंदौर- उज्जैन- इंदौर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, फतेहाहाबाद के रास्ते होगा परिचालन

Last Updated:  Monday, November 15, 2021  6:36 pm

इंदौर : भोपाल में पीपीपी मोड़ पर नवश्रृंगारित रानी कमलापति (पुराना नाम हबीबगंज) रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन-फतेहाबाद- चंद्रावतीगंज रेलवे लाइन के अमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया। 23 किलोमीटर के इस मार्ग पर 190 किलोमीटर की लागत आई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने फतेहाहाबाद के रास्ते इंदौर- उज्जैन- इंदौर के बीच मेमू ट्रेन को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम शिवराज सिंह इस और पढ़े