Category Archives: राज्य

सिलेंडर रिफिल कराने के लिए वितरक चुन सकेंगे उपभोक्ता, पुणे सहित 6 शहरों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Last Updated:  Thursday, June 10, 2021  11:44 pm

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एलपीजी ग्राहकों को यह तय करने की अनुमति देने का फैसला किया है कि वे किस वितरक से एलपीजी रिफिल कराना चाहते हैं। उपभोक्ता अपनी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के उन डिलीवरी डिस्ट्रिब्यूटर में से किसी एक को चुन सकेंगे, जो कि उनके क्षेत्र में एलपीजी का वितरण करता है। पायलट चरण में यह अनूठी सुविधा गुड़गांव, पुणे,रांची,चंडीगढ़, कोयंबटूर में उपलब्ध होगी। पायलट चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। पंजीकृत लॉग इन का उपयोग और पढ़े

रेलकर्मियों के लिए लगाया गया टीकाकरण शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Last Updated:  Wednesday, June 9, 2021  8:33 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले रेलवे छात्रावास इंदौर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यरत कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित इस टीकाकरण शिविर में 482 रेल कर्मचारियों को कोरोना के टीके लगाए गए। यह कैंप इंदौर स्टेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र मकवाना के निर्देशन में और पढ़े

जातिगत कॉलम हटाकर दुबारा जारी की गई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सूची, इंदौर से तीन स्थायी आमंत्रित सदस्य

Last Updated:  Wednesday,   5:18 pm

भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की सूची मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर जारी की गई। सूची जारी होते ही बवाल मच गया और बीजेपी नेतृत्व को लोगों ने आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। दरअसल बीजेपी वह दर्शाना चाहती थी की उसने प्रदेश कार्यसमिति में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। इस कवायद में उसने बड़े से छोटे सभी नेताओं की जातियां तक उल्लेखित कर दी। लेकिन सूची जारी होते ही मामला और पढ़े

सम्बल योजना में पंजीकृत मजदूर की कोरोना से मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 2 लाख

Last Updated:  Wednesday,   5:08 pm

इंदौर : कोविड महामारी के कारण संबल योजना में पंजीकृत मजदूर की मौत होती है तो उसके आश्रितों को दो लाख रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत दी जाएगी। एक मार्च 2020 से यह योजना लागू की गई है। अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए कोविड संक्रमण से मृत्यु का उल्लेख प्रमाण पत्र में होना आवश्यक है। योजना का लाभ देने के लिए हितग्राही का नाम, पता, संबल योजना के और पढ़े

विदेश यात्रा करने वालों के लिए 28 दिन बाद लग सकेगा दूसरा डोज

Last Updated:  Tuesday, June 8, 2021  6:14 pm

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को विदेश जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नए SOP के तहत विदेश में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स 28 दिन के बाद कभी भी कोवीशील्ड की दूसरी डोज ले सकेंगे। इससे पहले यह नियम 84 दिन यानी (12- 16 हफ्ते) का था। देश में रहने वाले लोगों के लिए यह नियम लागू नहीं होगा। यह नियम 31 अगस्त तक विदेश जाने वालों के लिए। केंद्र और पढ़े

18+ के लिए भी राज्यों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराएगी केंद्र सरकार, 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मिलेगा मुफ्त राशन- पीएम मोदी

Last Updated:  Monday, June 7, 2021  8:39 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया। अभी तक इसका भर राज्य सरकारें उठा रहीं थीं। उन्होंने गरीब परिवारों को दीपावली तक मुफ्त राशन दिए जाने की भी घोषणा की। नोजल वैक्सीन सफल होने पर टीकाकरण में आएगी तेजी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्‍सीन को लेकर कई तरह के प्रयोग और पढ़े

जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, स्टाइपेंड में 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर बनी सहमति

Last Updated:  Monday,   4:47 pm

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जूनियर डॉक्टर्स एसो. के पदाधिकारियों के बीच सोमवार को दुबारा हुई चर्चा के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। ग्वालियर में जूनियर डॉक्टरों ने काम भी शुरू कर दिया है। 17 प्रतिशत स्टायपेंड में होगी बढ़ोतरी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जूड़ा पदाधिकारियों के बीच बातचीत में स्टाइपेंड में 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति बनी। इसके अलावा सरकार की ओर से जूड़ा और पढ़े

हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान

Last Updated:  Sunday, June 6, 2021  8:29 pm

इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर डटे हुए हैं। आपदा में अपने निजी हितों को वरीयता दे रहे जूनियर डॉक्टरों को मरीजों की सेहत से कोई लेना- देना नहीं है। वे किसी भी तरह अपनी मांगे मनवाना चाहते हैं। आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए आयुष डॉक्टर उनके इलाज के लिए आगे आए हैं। शासकीय अष्टांग और पढ़े

आनेवाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करें पर्यावरण- सिलावट

Last Updated:  Saturday, June 5, 2021  10:47 pm

इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पालदा क्षेत्र स्थित विद्या चिल्ड्रन एकेडमी के परिसर में पौधारोपण किया। इस उपलक्ष्य पर मंत्री सिलावट ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिये न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि उन्हें प्रकृति के महत्व के बारे में भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा क‍ि धरती सिर्फ मनुष्य मात्र की नहीं है, यह जीव जन्तु और पशु और पढ़े

सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए जारी किया गया टोल फ्री नम्बर

Last Updated:  Saturday,   10:27 pm

इंदौर : वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नबंर जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में ऐल्डर हेल्पलाइन 14567 का क्रियान्वयन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जा रहा है। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि यदि कोई वरिष्ठ नागरिक बेघर अवस्था में हो अथवा उनके साथ कोई दुर्व्यवहार हो रहा हो तो टोल फ्री नंबर 14567 पर सूचना दें ताकि उन्हे सुरक्षा एवं आवश्यक सेवा दी जा सके, और उनकी और पढ़े