इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पालदा क्षेत्र स्थित विद्या चिल्ड्रन एकेडमी के परिसर में पौधारोपण किया। इस उपलक्ष्य पर मंत्री सिलावट ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिये न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि उन्हें प्रकृति के महत्व के बारे में भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि धरती सिर्फ मनुष्य मात्र की नहीं है, यह जीव जन्तु और पशु पक्षियों के लिये भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसका संरक्षण हम सबका कर्तव्य है। पौधारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। मानव समाज के हित के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पेड़ों की सुरक्षा कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दें।
वैक्सीन लगवाने आए व्यक्तियों को भेंट किए तुलसी के पौधे।
प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने जिला प्रशासन के सहयोग से ब्राम्हण सेवा संगठन द्वारा स्थापित कोविड टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने केन्द्र पर मरीजों की सुविधा हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मंत्री सिलावट ने कोरोना का टीका लगवाने आए लोगों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाने की समझाइश भी दी। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष्य में केन्द्र पर टीका लगवाने आए व्यक्तियों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए।
Related Posts
February 11, 2025 इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने किया ऐतिहासिक राजवाड़ा का भ्रमण
देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की हेरिटेज […]
May 18, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के 14 छात्रों ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की कंपनी सचिव पात्रता प्रवेश परीक्षा
छात्र अनुकरण को मिली अखिल भारतीय रैंक ।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट […]
October 3, 2021 इंडियन ऑयल के सौजन्य से कैदियों को खेलों में किया जाएगा प्रशिक्षित
इंदौर : देश की विभिन्न जेलों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से बंदियों का […]
February 22, 2022 माधव सृष्टि मेडिकल सेंटर पर 6 मार्च को स्वास्थ्य शिविर, किडनी, लीवर सम्बन्धी होगी जांच, डॉक्टर्स देंगे उचित परामर्श
बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर पर वृहद […]
December 10, 2022 भारत के उपनियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने देखा इंदौर का स्वच्छता का मॉडल
देवगुराडिया ट्रेंचिग ग्राउण्ड स्थित विभिन्न प्लांट्स एवं आईसीसीसी का किया […]
September 13, 2022 हंसदास मठ पर तर्पण अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पहुंच रहे साधक
माता-पिता को उनके जीवन काल में सुखी और प्रसन्न रख लिया तो फिर मंदिर और तीर्थ जाने की […]
July 15, 2020 दानदाताओं के शहर में पुत्र के दाह संस्कार के लिए भटकने पर मजबूर हुए गरीब परिजन, सफाईकर्मी, गार्ड और एक कारोबारी बनें देवदूत.. अस्पताल के सफाई कर्मी और गार्ड ने की शव वाहन में मदद..!
फलक पर नाम लिखवाने वाले […]