Category Archives: राज्य

मप्र में बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य

Last Updated:  Saturday, June 5, 2021  6:43 pm

इंदौर : मप्र में अब बिल्डिंग परमिशन चाहिए तो पहले पेड़ लगाना होगा। ये शर्त अनिवार्य होगी। इसके बिना बिल्डिंग परमिशन नहीं मिलेगी। सीएम शिवराज ने किया ऐलान। विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शिवराज ने ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग निर्माण की परमिशन में अब पेड़ लगाना अनिवार्य शर्त होगी। सीएम ने कहा कि नगर निगम से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक यह नियम लागू होगा। कहीं भी लगा सकते हैं पेड़। सीएम शिवराज के मुताबिक पौधारोपण घर और पढ़े

महु में प्रारम्भ हुआ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र, नगर पंचायतों में भी बनेंगे इसतरह के सेंटर

Last Updated:  Saturday,   12:46 am

इंदौर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को इंदौर जिले के महू तहसील स्थित दशहरा मैदान में ड्राइव इन टीकाकरण के लिये ‘धन्वन्तरी‘ केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, महू एसडीएम अभिलाष मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद केन्द्र पर बड़ी संख्या में कार और दुपहिया वाहनों तथा ऑटो में बैठकर आए 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। और पढ़े

सियासी अटकलों के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने की गृहमंत्री मिश्रा से मुलाकात

Last Updated:  Friday, June 4, 2021  8:24 pm

भोपाल : बीजेपी में मेल- मुलाकातों के बढ़ते सिलसिले ने सियासी अटकलों को सरगर्म कर दिया है। इन मुलाकातों को बीजेपी की अंदरूनी कलह और नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के रूप में भी देखा जा रहा है। बहरहाल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रभात झा की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से हाल ही में हुई मुलाकात के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई। सहज मुलाकात और पढ़े

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 468 के पंजीयन किए निरस्त

Last Updated:  Friday,   5:06 pm

इंदौर : हाईकोर्ट द्वारा जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध करार देने के बावजूद उनके अड़ियल रवैए को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। सरकार ने जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध पांच मेडिकल कॉलेजों में पीजी के फाइनल ईयर के 468 स्टूडेंट्स के नामांकन कैंसिल (बर्खास्त) कर दिए हैं। इनमें GMC भोपाल के 95, MGM इंदौर के 92, गजराजा कॉलेज ग्वालियर के 71, नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज जबलपुर के 37 और श्यामशाह कॉलेज, रीवा के और पढ़े

कोरोना वॉलेंटियर्स से सीएम शिवराज ने किया वर्चुअली संवाद, अनुभव साझा किए

Last Updated:  Friday,   12:22 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ वर्चुअली संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना वॉलेंटियर्स से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उनके अनुभवों को भी साझा किया। सीएम शिवराज ने भविष्य में कोरोना नियंत्रण को लेकर भावी रणनीति पर वॉलेंटियर्स तथा जन अभियान परिषद के सदस्यों से भी चर्चा की। इंदौर से इस वर्चुअली संवाद कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित जिले के कोरोना वॉलेंटियर्स और जन-अभियान परिषद के पदाधिकारी मौजूद और पढ़े

मरीजों को परेशानी हुई तो सरकार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ करेगी कार्रवाई- सारंग

Last Updated:  Thursday, June 3, 2021  7:15 pm

भोपाल : कोरोना काल में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से नाराज प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कोरोना काल के चलते एस्मा भी लगा हुआ है। जूनियर डॉक्टर लगातार कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार चाहें तो कड़े कदम उठा सकती है, पर वह अंतिम विकल्प होगा। मरीज हमारी प्राथमिकता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि मरीजों और पढ़े

हाइकोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित किया, तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश

Last Updated:  Thursday,   6:59 pm

इंदौर : मप्र हाइकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित करते हुए उन्हें हड़ताल खत्म कर 24 घंटे में काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। हाइकोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों के काम पर नहीं लौटने पर प्रदेश सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोरोना काल में हड़ताल करना निंदनीय। हाइकोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की निंदा करते हुए कहा कोरोना जैसे कठिन समय में डॉक्टरों को हड़ताल का सहारा नहीं और पढ़े

अस्थाई पात्रता पर्ची को लेकर कार्यवाही की तिथि 5 जून तक बढ़ाई गई

Last Updated:  Wednesday, June 2, 2021  8:41 pm

इंदौर : प्रमुख सचिव खाय एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि अस्थाई पात्रता पर्ची के लिए 31 मई 2021 तक प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की तिथि 5 जून तक बढ़ा दी गई है। इस अवधि में नए आवेदन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। निर्धारित अवधि 31 मई तक प्राप्त आवेदनों में से एक लाख 17 हजार 418 परिवारों से प्राप्त आवेदनों को ही पोर्टल पर चढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 18 हजार 829 आवेदन और पढ़े

एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा भी रद्द, रिजल्ट के मापदंड तय करेगी मंत्रियों की समिति, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Last Updated:  Wednesday,   5:08 pm

भोपाल : पीएम मोदी के सीबीएसई 12 वी बोर्ड की एग्जाम रद्द किए जाने के बाद एमपी बोर्ड की 12 की परीक्षा रद्द होने की संभावना भी जताई जा रही थी, जो सही साबित हुई। बुधवार को सीएम शिवराज ने 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। बच्चों की जिंदगी अनमोल। सीएम शिवराज ने कहा कि बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है।कोरोना काल में बच्चों को मानसिक तनाव देना ठीक नहीं है। उनके करियर की और पढ़े

भारतीय वैक्सीन का विरोध करने वाले पाकिस्तानी वैक्सीन लगवा लें- नरोत्तम

Last Updated:  Wednesday,   4:57 pm

भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को जारी बयान में पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कमलनाथ ने कोविड संक्रमण काल में कोई सेवा कार्य नहीं किया।केवल बयानबाजी करते रहे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों को भारतीय वैक्सीन से परेशानी है वे पाकिस्तानी वैक्सीन लगवा लें। कमलनाथ पता नहीं किसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। हनी ट्रैप और पढ़े