भोपाल : बीजेपी में मेल- मुलाकातों के बढ़ते सिलसिले ने सियासी अटकलों को सरगर्म कर दिया है। इन मुलाकातों को बीजेपी की अंदरूनी कलह और नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के रूप में भी देखा जा रहा है। बहरहाल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रभात झा की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से हाल ही में हुई मुलाकात के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई।
सहज मुलाकात थी- शर्मा
नरोत्तम से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह सहज मुलाकात थी। परिवार के सदस्य मिलते रहते हैं। हमारे यहां दूसरे दलों जैसा नहीं है की मिलने का भी मन नहीं होता। वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों के घर जाकर मिलने की शुरूआत की है।
सियासी मायने न निकालें।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुला है। सब एक-दूसरे से मिल रहे हैं।
ये अनौपचारिक मुलाकात और बातचीत थी। इसके कोई राजनीतिक मायने न निकालें।
Related Posts
August 21, 2023 सनी देओल मामले में बड़ौदा बैंक का यू टर्न
सनी के जुहू स्थित बंगले की नीलामी रोकी।
56 करोड़ रूपए के कर्ज की वसूली के लिए होना […]
June 27, 2022 आषाढ़ी एकादशी पर सानंद के मंच से बहेगी भक्तिरस की धारा
इन्दौर : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपूर, पंचम निषाद मुंबई एवं सानंद […]
March 31, 2023 तकनीक, इनोवेशन, मैनेजमेंट के सही उपयोग से समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव – डेविश जैन
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान देवास के रजत जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का […]
September 4, 2019 मप्र को तबाही के कगार पर ले आयी है कांग्रेस- शिवराज इंदौर : कांग्रेस में मचे घमासान और मंत्रियों के बीच चल रही बयानबाजी से बीजेपी उत्साहित […]
May 21, 2022 डांस वीडियो ने करवाई इंदौरी कलाकार साहिल की बड़े परदे पर एंट्री
डांस बेस्ड फिल्म देहाती डिस्को में नज़र आएंगे इंदौर के साहिल एम. खान, 27 मई को होगी […]
May 20, 2021 31 मई के बाद जनता कर्फ्यू में मिल सकती है राहत, सीएम शिवराज ने दिए संकेत
भोपाल : मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण प्रदेश सरकार […]
March 15, 2023 विदिशा में बोरवेल में गिरे सात वर्षीय बालक ने तोड़ा दम
बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विदिशा : जिले के […]