देवास : नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर उन्हें खेत में गाड़ देने की दिल दहला देने वाली वारदात में शामिल लगभग सभी आरोपी पकड़े गए हैं लेकिन इस हत्याकांड पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
पीड़ित परिवार से मिले कमलनाथ।
सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने नेमावर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी परिवार के साथ घटित इस नृशंस व जघन्य हत्याकांड ने मुझे बेहद आहत किया है। परिजन आज भी ख़ौफ़ में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने आनाकानी की। पूरी घटना को दबाने- छिपाने का काम किया गया , अपराधी बेख़ौफ़ घूमते रहे , पुलिस को गुमराह करते रहे। आज भी घटना को दबाने- छुपाने का काम किया जा रहा है।
मामले की सीबीआई से हो जांच।
कमलनाथ ने कहा कि अपराधी पूरे प्रदेश में बेख़ौफ़ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। क़ानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ प्रदेश में नज़र नही आती है। इस पूरे मामले की सीबीआई जाँच होना चाहिये। आख़िर सरकार इसकी जाँच से क्यों भाग रही है ? कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ी है। उन्हें न्याय मिलने तक हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे।
Related Posts
January 5, 2023 होटल वृंदावन के मालिक की जिम में अटैक आने से मौत
इंदौर : जिम मेें कसरत करते समय एक होटल मालिक की जान चली गई। 55 वर्षीय यह होटल मालिक […]
January 6, 2021 कैबिनेट की बैठक में बोले शिवराज, ज्यादा दिन पेंडिंग न रहे फाइलें
भोपाल : दो नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद शिवराज कैबिनेट की बैठक मंगलवार (5 जनवरी […]
May 15, 2021 परशुराम जयंती पर युवाओं ने लिया अन्नदान का संकल्प
इंदौर : भगवान श्री परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने श्री परशुराम अक्षय […]
September 16, 2020 मेट्रोपोलिटन एरिया का गठन इंदौर के लिए बड़ी सौगात- सिलावट इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि हाल ही में कैबिनेट में इंदौर को […]
March 16, 2025 वकील – पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, टीआई के साथ की गई हाथापाई
हाईकोर्ट के सामने वकीलों द्वारा लगाए जाम को खुलवाने गए थे तुकोगंज टीआई।
परदेशीपुरा […]
September 7, 2021 मप्र के विकास और प्रगति में करेंगे हरसंभव मदद- सिंधिया
इंदौर : मप्र के विकास और प्रगति में केंद्र सरकार की ओर से योगदान देने का वे हरसंभव […]
November 25, 2019 बेटी की इच्छा को गुप्ता दम्पत्ति ने बनाया संकल्प, इस बार 22 गरीब बेटियों की कराई शादी..! इंदौर : 2 वर्ष पूर्व 24 नवम्बर 2017 को डॉ. दिव्या- सुनील गुप्ता की अमेरिका निवासी बेटी […]