हास्य जत्रा के कलाकार विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव बिखेरेंगे अभिनय के जलवे।
इंदौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूह के लिए नाटक कुर्रर्रर्रर्र का मंचन 10 और 11 जून 2023 को स्थानीय यूसीसी ऑडिटोरियम ( देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खंडवा रोड इंदौर) में किया जाएगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे और मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि सोनी मराठी के हास्य जत्रा कार्यक्रम के माध्यम से घर-घर में पहुंचे कलाकार विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव अभिनीत नाटक कुर्रर्रर्रर्र दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरा है। |
नाटक के निर्माता है – विशाखा सुभेदार और पूनम यादव। नेपथ्य – संदेश बेंद्रे का है। प्रकाश योजना – अमोघ फड़के की है।संगीत – अमीर हडकर का है।नृत्य – संतोष भांगरे, व्यवस्थापक – महेश सूबेदार हैं। सूत्रधार हैं गोट्या सावंत।
सानंद न्यास के कुटुबळे व भिसे ने बताया कि नाटक कुर्रर्रर्रर्र का मंचन 10 जून 2023, शनिवार को रामूभैया दाते समूह के लिए अपराह्न 4:00 बजे और राहुल बारपुते समूह के लिए शाम 7.30 बजे होगा। रविवार, 11 जून 2023 को मामा मुजुमदार समूह के लिए प्रातः 10:00 बजे, वसंत समूह के लिए शाम 4:00 बजे और शाम 7:30 बजे बहार समूह के लिए इस नाटक का मंचन होगा।
Related Posts
April 28, 2024 अमेरिका में भीषण सड़क हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत
गुजरात के आनंद की निवासी थी तीनों महिलाएं।
वाशिंगटन: अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत […]
March 15, 2022 कोरोना की पहली लहर के दौरान के बिजली बिल माफ होंगे, 88 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
इंदौर : विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की पहली लहर के […]
October 20, 2021 इंदौर की ट्रैफिक समस्या, मास्टर प्लान और कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस क्लब में हुआ गहन मंथन
इंदौर : तेजी से बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या शहर में […]
March 22, 2023 राजेंद्रनगर में हजारों लोगों ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत
सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
गायन - वादन की दी गई प्रस्तुति, की गई भव्य […]
June 19, 2021 डुप्लीकेट चाबी की मदद से वाहन चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई, लाखों रुपए कीमत के चोरी किए वाहन बरामद
इंदौर : लॉकडाउन में वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाशों की गैंग को क्राइम ब्रांच व थाना […]
April 25, 2021 रिकॉर्ड टेस्टिंग में संक्रमितों की तादाद में 2 फीसदी की कमीं, 11 सौ के करीब पहुंचा कुल मौतों का आंकड़ा
इंदौर : शनिवार 24 अप्रैल को आंकड़ों की नजर से देखें तो वो बढ़े हुए दिखाई देंगे, जबकि […]
March 27, 2021 एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की ड्रग बरामद
इंदौर : 150 ग्राम एम. डी. ड्रग्स (मेफेड्रॉन) के साथ 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने […]