भोपाल : कोरोना काल में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से नाराज प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कोरोना काल के चलते एस्मा भी लगा हुआ है। जूनियर डॉक्टर लगातार कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार चाहें तो कड़े कदम उठा सकती है, पर वह अंतिम विकल्प होगा।
मरीज हमारी प्राथमिकता है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि मरीजों को इलाज मिले ये हमारी प्राथमिकता है। अगर उन्हें दिक्कत होती है तो हमें कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हम जूनियर डॉक्टरों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहते हैं।
हड़ताल कर अपना ही नुकसान कर रहे जूनियर डॉक्टर।
मंत्री सारंग ने कहा कि जूनियर डॉक्टर हड़ताल कर अपना ही नुकसान कर रहे हैं। ये इंटर्नशिप उनके पाठ्यक्रम व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड कोई वेतन नहीं है। यह जूनियर डॉक्टरों को पढ़ाई के दौरान दी जाने वाली राशि है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने पुनः जूनियर डॉक्टरों से आग्रह किया है कि मरीजों के हित में वे हड़ताल खत्म कर काम पर लौट जाएं, अन्यथा मजबूर होकर सरकार को कार्रवाई करना पड़ेगी।
Related Posts
November 14, 2019 जयवर्धन और पटवारी ने खजराना गणेश की पूजा- अर्चना की इंदौर : मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी […]
March 31, 2024 इंक बनानेवाली फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल जला
इंदौर : रंगपंचमी पर शनिवार शाम पोलोग्राउंड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से […]
May 23, 2022 बच्चों ने सड़क पर मिला पर्स ट्रैफिक पुलिस को सौंपा
पुलिस ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए चॉकलेट दिलवाई।
इंदौर : बच्चों ने […]
February 14, 2024 मोबाइल लूट की वारदातें करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विजयनगर थाना क्षेत्र में लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल […]
March 16, 2021 एक मई से प्रारम्भ होगा स्थानांतरण का दौर, प्रभारी और विभागीय मंत्री का अनुमोदन जरूरी
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई कैबिनेट […]
April 3, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाला आरोपी पकड़ाया, नकदी सहित लाखों का सामान बरामद
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने गिरफ्तार […]
June 26, 2021 शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ेगी बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव
इंदौर : 2 दिन पूर्व संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के बाद भोपाल में […]