Category Archives: राज्य

निगम प्रशासन का फर्जीवाड़ा उजागर, सीएम के जाते ही रेन बसेरा से गायब हुए 3 बुजुर्ग और कर्मचारी..!

Last Updated:  Saturday, February 13, 2021  5:51 pm

इंदौर : उज्जैन से रात्रि विश्राम के लिए इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात को रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुँचे थे। उन्होंने सुखलिया, एमवायएच, और झाबुआ टॉवर रेन बसेरे का निरीक्षण किया था।जिला व निगम प्रशासन ने हर जगह तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी थी। सुखलिया स्थित रेन बसेरे में सीएम के दौरे के समय 9 बुजुर्ग ठहरे हुए बताए गए थे। उनसे सीएम की बात भी कराई गई थी। एक महिला कर्मी सहित 6 निगम कर्मियों और पढ़े

बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन

Last Updated:  Friday, February 12, 2021  4:22 am

उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 फरवरी को उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में उदघाटन और समापन सत्र और पढ़े

लोकतंत्र का दिल है खबरपालिका, योरोपीय यूनियन की तर्ज पर बनें वृहद भारतीय महासंघ- वैदिक

Last Updated:  Thursday, February 11, 2021  10:40 pm

इंदौर : लोकतंत्र को शरीर माने तो न्यायपालिका उसका दिमाग, कार्यपालिका उसके हाथ, और विधायिका उसके पैर है, जबकि खबरपालिका उसका दिल है। जिसतरह दिल 24 घंटे काम करता है, उसी तरह खबरपालिका भी अनवरत काम करती रहती है। उसका काम लोकतंत्र को जोड़ना व मजबूत करना है। ये कहना है देश के वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का। वे मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में स्थानीय समाचार संस्थानों के संपादकों एवं पत्रकारों के और पढ़े

21 फरवरी को इंदौर आएंगे कमलनाथ, कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Last Updated:  Thursday,   10:31 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिका के चुनावों को देखते हुए पूरे प्रदेश में संभागीय स्तर पर “कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन” आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर संभाग के कार्यकर्ता सम्मलेन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ शिरकत करेंगे। बास्केटबॉल परिसर में यह संभागीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है।उपरोक्त जानकारी देते हुए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि बास्केटबॉल और पढ़े

कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाती है, यह उसका अंदरूनी मामला, बीजेपी में चुनाव लड़ने योग्य कई नेता हैं- सिलावट

Last Updated:  Thursday,   9:15 pm

इंदौर : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याक्षी घोषित करने पर बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसे प्रत्याशी बनाएं यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला। सिलावट ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है वह संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याशी बनाए या किसी और को, यह उनका अंदरूनी मामला है। साधौ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण। मंत्री सिलावट ने विजयलक्ष्मी साधौ के पूर्व महापौर मालिनी गौड़ को गूंगी गुड़िया बताने वाले और पढ़े

संजय शुक्ला होंगे कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया औपचारिक ऐलान

Last Updated:  Thursday,   7:52 pm

*सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को दी संजय शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती।* इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ता सम्मलनों के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कवायद में जुटे हैं। यही नहीं बीजेपी से बाजी मारते हुए कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी का ऐलान भी कर दिया है। विधायक संजय शुक्ला कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।गुरुवार को रिंग रोड स्थित और पढ़े

मंत्री सिलावट ने सांवेर में पौने पांच करोड़ की नल जल योजना का किया भूमिपूजन

Last Updated:  Thursday,   4:28 am

इंदौर : जल जीवन मिशन एक ऐसी अनूठी योजना है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में नल जल पहुँचाने का संकल्प लिया है। मध्य प्रदेश में सांवेर ऐसा पहला विधानसभा क्षेत्र है जहाँ पर सबसे पहले धरातल पर यह योजना मूर्त रूप लेने जा रही है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने यह बात कहते हुए बुधवार को ग्राम झलारिया में 4 करोड़ 30 लाख 86 हज़ार रुपये की लागत से बनने वाली नल जल परियोजनाओं का और पढ़े

समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से फसलों की खरीदी करेगी मप्र सरकार, बढ़ाए गए खरीदी केंद्र

Last Updated:  Wednesday, February 10, 2021  11:13 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 मार्च से फसलों की खरीदी शुरू हो जाएगी। फिलहाल फसलों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। खास बात यह है कि इस बार किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए ज्यादा परेशान न होना पड़े इसके लिए सरकार कई उपाय कर रही है। गेहूं खरीदी के लिए इस बार पूरे मध्य प्रदेश में 4,529 खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं। ये होगी गेहूं की एमएसपी। मध्य प्रदेश में इस बार समर्थन और पढ़े

माफिया के खिलाफ इंदौर में हुई है कारगर कार्रवाई- सीएम शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   11:48 am

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इंदौर में अच्छी कार्रवाई हुई है। चिटफंड कंपनियों की सम्पत्ति कुर्क कर प्रभावितों को राशि लौटाई जा रही है। गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए प्रदेश के बाहर भी टीम भेजकर अनाथ बच्चों की रिकवरी कराई गई है।मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि प्रदेश में दो हजार हेक्टेयर भूमि 1271 भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई है। और पढ़े

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के राज्यों में हो सकती बारिश

Last Updated:  Wednesday,   11:38 am

नई दिल्लीः पहाड़ों में इन दिनों लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। इससे हिमस्खलन भी खूब हो रहा है। मैदानी इलाकों का तापमान लगातार नीचे लुढ़कता जा रहा है, जिसके चलते लोगों को कंपकंपाती शीतलहर और सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार(आईएमडी) पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।आईएमडी के अनुसार पश्चिम विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद समेत हिमाचल और पढ़े