Category Archives: राज्य

बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए मप्र में चलेगा ‘सांस अभियान’

Last Updated:  Thursday, February 4, 2021  10:37 pm

इंदौर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी विशेष अभियान ‘सांस’ (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रीलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) का शुक्रवार 5 फरवरी को सुबह 10:30 बजे मिंटो हॉल भोपाल में शुभारंभ करेंगे। ‘सांस’ अभियान प्रदेश के 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया रोग से बचाने के लिए संचालित होगा।मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में अभियान की विस्तृत रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी और पढ़े

विशेषज्ञों की मदद से इंदौर के किसानों ने तैयार की गेंहूँ की नई किस्म, रंगीन होंगी इस गेहूं की रोटियां…!

Last Updated:  Thursday,   10:33 pm

इंदौर : जिले के किसानों ने गेंहूँ की ऐसी किस्म तैयार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी रोटियां रंगीन बनेगी। ये गेहूं गोल्डन नहीं बल्कि काला, नीला ओर बैंगनी रंग का है। गेहूं का आटा तो सफेद होगा पर रोटियां गुलाबी रंग की बनेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे प्रयास के बाद इंदौर जिले के किसानों ने वैज्ञानिकों की सहायता से गेहूं की नई किस्म तैयार करने की है। हालांकि इसके लिए सामान्य गेहूं से एक पानी ज्यादा लगेगा, और पढ़े

सीएम शिवराज ने स्व. अटलजी की प्रतिमा का किया अनावरण

Last Updated:  Thursday,   8:58 pm

रतलाम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम जिले के प्रवास दौरान समीपस्थ गांव पलसोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम पंचायत की मांग पर ग्राम पलसोड़ा में नल जल योजना के माध्यम से हर घर को नल द्वारा पेयजल आपूर्ति की योजना लागू करने की घोषणा भी की। इस मौके पर सांसद गुमान सिंह डामोर , विधायक चेतन्य और पढ़े

मंत्रालय की लिफ्ट में फंसे सीएम शिवराज, दो अधिकारी निलंबित

Last Updated:  Thursday,   5:21 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय की करोड़ों की लागत से बनीं एनेक्सी लिफ्ट में फंस गए। सीएम अपने चेंबर में जा रहे थे, उसी दौरान लिफ्ट खराब हो गई और मुख्यमंत्री वहां फंस गए। मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण राजधानी परियोजना के दो इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर के समय मंत्रालय पहुंचे, इस दौरान मंत्रालय की एनेक्सी में वीआईपी लिफ्ट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही पांचवें फ्लोर और पढ़े

एमवायएच को आदर्श अस्पताल के रूप में करेंगे विकसित, सीएम शिवराज ने मंत्री सिलावट को दिलाया भरोसा

Last Updated:  Wednesday, February 3, 2021  10:51 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर मॉडल अस्पताल बनायेंगे। प्रतिदिन 5000 से अधिक गरीबों को इलाज उपलब्ध करवाने वाले इस अस्पताल के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए जो भी आवश्यक सुविधाएँ जरूरी हैं, वह शासन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से चर्चा के दौरान कही। मंत्री सिलावट ने बुधवार को मंत्रालय भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज और पढ़े

फ़सल उपार्जन के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं होने पर सम्बंधित की संपत्ति नीलाम कर किया जाए भुगतान- सीएम शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   10:28 pm

भोपाल : किसानों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आला अधिकारियों से लेकर जिलों के कलेक्टर तक को यह साफ कर दिया कि अगर किसानों को फसल उपार्जन के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है, तो इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति की संपत्ति नीलाम कर किसान का भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए।सीएम ने वीसी के दौरान और पढ़े

बिना काम के ठेकेदारों को भुगतान किए जाने पर होगी कार्रवाई- सिलावट

Last Updated:  Wednesday,   10:21 pm

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को वल्लभ भवन भोपाल में जलसंसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव एस एन मिश्रा , उप सचिव विकास नरवाल ,ई.एन.सी. डावर तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सिलावट ने विभाग के समस्त अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को सख्त निर्देश दिए कि वे सभी नहरों ,तालाबों और बांध का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर यदि लापरवाही उजागर होती और पढ़े

इंदौर संभाग में भिक्षुकों के पुनर्वास के लिए शुरू किया गया दीनबन्धु अभियान

Last Updated:  Tuesday, February 2, 2021  3:38 pm

इंदौर : इंदौर संभाग में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों और भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के पुनर्वास, सहायता, स्वास्थ्य रक्षा आदि के लिए संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान दीनबंधु प्रारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों में एक साथ पुनर्वास तथा राहत की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। संभाग के जिलों में ठंड से बचाव के लिये जरूरतमंदों को कहीं कंबल बांटे जा रहे हैं तो कहीं उनके खाने-पीने और पढ़े

संकट के दर्द से सबक वाला, चंगा मन की दवा है निर्मला का निर्मल बजट

Last Updated:  Monday, February 1, 2021  11:20 pm

गोविन्द मालू(पूर्व उपाध्यक्ष खनिज निगम) ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए केंद्रीय बजट ने स्वास्थ्य और सेहत को अपनी मूल आत्मा बनाकर भारत के नागरिकों की सुरक्षा को शीर्ष पर रखा है। स्वास्थ्य, यातायात, सड़क, पर्यावरण और कृषि को इस बजट नें पहले से भरपूर दिया। पहली बार जल, जंगल, जमीन के लिए एक साथ बड़े समन्वित प्रावधान किए गए। आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना के लिए 64,180 करोड़ और वेक्सीन के लिए 35 हजार और पढ़े

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा बजट- लालवानी

Last Updated:  Monday,   11:15 pm

सांसद लालवानी ने कहा कि कोरोना के कठिन समय के बाद का अभूतपूर्व बजट। सांसद ने कहा कि बजट से देश का समावेशी विकास होगा। हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेज़ी से विकास। नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट को सांसद शंकटर लालवानी ने ऐतिहासिक बताया है।उन्होंने कहा कि कोरोना बड़ी और भयावह आपदा रही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा में भी पूरे देश के लिए अवसर देखा और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। सांसद और पढ़े