Category Archives: राज्य

नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने की तैयारी, जल्द लग सकती है आचार संहिता

Last Updated:  Friday, December 18, 2020  12:53 am

भोपाल : मध्यप्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय चुनावों का बिगुल बजने वाला है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश की करीब 345 निकायों में चुनाव होना है, जिनमें उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के जरिए नामांकन दाखिल कर सकेंगे। हालांकि रिटर्निंग ऑफिसर के सामने उम्मीदवार को उपस्थित होना पड़ेगा। वहीं चुनाव प्रचार, रैली और रोड शो में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखना भी अनिवार्य होगा। नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायतों के चुनाव भी और पढ़े

इंदौर के स्मार्ट मीटर का सिस्टम अन्य शहरों में किया जाएगा लागू- ऊर्जा सचिव

Last Updated:  Friday,   12:50 am

इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा सचिव एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पदेन चेयरमैन आकाश त्रिपाठी गुरुवार को पोलोग्राउंड बिजली मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रबंध निदेशक कार्यालय में इंदौर के स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रहण, आंकलित खपत के बगैर शत प्रतिशत बिल जारी करने की तैयारी आदि मुद्दों पर प्रबंध निदेशक अमित तोमर से जानकारी प्राप्त की। ऊर्जा सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर के स्मार्ट मीटर की रिपोर्ट प्रदेश के अन्य शहरों में प्रभावी ढंग से और पढ़े

किसान सम्मेलन में बोले बीजेपी नेता, किसानों में भ्रम पैदा करने का काम कर रही है कांग्रेस

Last Updated:  Thursday, December 17, 2020  12:02 am

इंदौर : नए कृषि बिलों के लाभों बारे में किसानो को अवगत कराने के लिए बीजेपी मप्र में संभाग स्तर पर किसान सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को इंदौर के दशहरा मैदान पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगाजी की कसम खा कर कहा था कि हम सरकार बनने और पढ़े

नए कृषि कानून से किसानों को 24 घंटे में मिला न्याय

Last Updated:  Wednesday, December 16, 2020  2:29 am

भोपाल : एक ओर दिल्ली की सीमा पर नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, तो दूसरी ओर बीजेपी इन कृषि कानूनों को किसान हितैषी बता रही है। मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा है नए कृषि कानून किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग लाभकारी साबित हो रही है। सीएम शिवराज ने होशंगाबाद के एक किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग बेहद उपयोगी साबित हुई है। उसे 24 और पढ़े

जनकल्याणकारी योजनाओं का समय सीमा में सुनिश्चित हो क्रियान्वयन- सीएम

Last Updated:  Wednesday,   2:27 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रीगण अपने विभाग से जुड़े निगम मंडल की गतिविधियों को भी गति प्रदान करें। आम जन के हित में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए। विभाग के कार्यों पर निरंतर नजर रखें। पूरे परिश्रम से दिन-रात कार्य कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य पूर्ण करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केबिनेट और पढ़े

संभागीय किसान सम्मेलन को लेकर ग्रामीण विधानसभाओं में की गई बैठकें

Last Updated:  Tuesday, December 15, 2020  6:05 am

इंदौर : दिल्ली बॉर्डर पर किसान संगठनों के आंदोलन के जवाब में बीजेपी ने देशभर में किसान सम्मेलन आयोजित कर नए कृषि कानूनों के लाभों से किसानों को अवगत कराने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मप्र में संभाग स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इंदौर में 16 दिसंबर को दशहरा मैदान पर संभागीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन की तैयारियों के संदर्भ में सोमवार को विधानसभाओं की बैठक संपन्न हुई।बैठक और पढ़े

नए कृषि कानूनों के समर्थन में 16 दिसम्बर को होगा बीजेपी का किसान सम्मेलन

Last Updated:  Tuesday,   6:00 am

इंदौर : आंदोलनकारी किसान संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत विफल होने के बाद बीजेपी ने देशभर में किसानों के साथ संवाद साधकर उन्हें नए कृषि कानूनों और उनके लाभों से अवगत कराने का फैसला किया है। मप्र में संभागीय स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में इंदौर संभाग का किसान सम्मेलन आगामी 16 दिसम्बर को दशहरा मैदान पर होने जा रहा है।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह और पढ़े

कृषि बिलों के लाभों से किसानों को अवगत कराने के लिए चौपाल लगाएगी बीजेपी- शर्मा

Last Updated:  Monday, December 14, 2020  12:21 am

भोपाल : किसान संगठनों के साथ बातचीत विफल होने के बाद बीजेपी कृषि बिलों के प्रावधान और उसके लाभों की जानकारी देने के लिए किसान सम्मेलनों का आयोजन करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अब किसानों के बीच जाकर चौपाल लगाएगी। सरकार किसानों के हित में ये कानून लेकर आई है। किसानों में जागरुकता लाने के लिए बीजेपी उनके बीच जाएगी। कांग्रेस पर साधा निशाना। वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि देश के और पढ़े

हमीदिया अस्पताल में कोरोना यूनिट की बिजली गुल होने से एक मरीज की मौत

Last Updated:  Sunday, December 13, 2020  1:37 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश में सरकारी स्वास्थ सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई। सरकार की नाक के नीचे राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल की कोरोना यूनिट की बिजली गुल होने से कांग्रेस के पूर्व पार्षद अकबर खान की मौत हो गई। डेढ़ घंटे गुल रही बिजली, 10 मिनट भी नहीं चला इमरजेंसी बैकअप। बताया जाता है कि अस्पताल की बिजली गुल होने पर इमरजेंसी बैकअप 10 मिनट में बंद हो गया। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक कोरोना और पढ़े

बंगाल में नड्डा, विजयवर्गीय पर हमले की सिंधिया ने की निंदा, बोले चुनांव में जनता देगी जवाब

Last Updated:  Saturday, December 12, 2020  2:16 am

भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रजातांत्रिक मूल्यों पर तांडव का एक उदाहरण देखने को मिला है।इसका जवाब बंगाल की जनता चुनाव में जरूर देगी। केंद्र सरकार के मंत्री लगातार किसानों से बात कर रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि कृषि प्रधान देश में कृषि प्रधान सरकार है।किसानों के हित में और पढ़े