Category Archives: राज्य

इंदौर आगमन पर शिवराज- सिंधिया का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, दोनों नेताओं ने निजी कार्यक्रमों में की शिरकत

Last Updated:  Friday, December 11, 2020  8:31 pm

इंदौर : सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भोपाल से शाजापुर होते हुए हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर विमानतल पहुंचे।विमानतल पर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, और पढ़े

नड्डा और विजयवर्गीय के काफिले पर हमले से बीजेपी कार्यकर्ताओं में छाया आक्रोश, फूंके ममता के पुतले

Last Updated:  Thursday, December 10, 2020  9:06 pm

इंदौर : पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के भतीजे के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा एवं महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर टीएमसी के गुण्डों व कार्यकर्ताओं ने हमला करते हुए पथराव किया। हमले में नड्डा और विजयवर्गीय बाल- बाल बच गए। हमले की इस घटना ने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं में गुस्से की लहर दौड़ गई। सीएम शिवराज सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस हमले और पढ़े

महापौर प्रत्याशी को लेकर कोई नियम तय नहीं, कांग्रेस व कमलनाथ हैं आदिवासी विरोधी- वीडी शर्मा

Last Updated:  Thursday,   2:44 am

इंदौर : निजी कार्यक्रमों में भाग लेने बुधवार शाम इंदौर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्थानीय बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वे मीडिया से भी रूबरू हुए। आदिवासी विरोधी हैं कमलनाथ। पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने को गलत ठहराते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा का महापौर पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने से कांग्रेस और और पढ़े

बीजेपी निकाय चुनाव के लिए है तैयार, दर्ज करेगी बड़ी जीत- भूपेंद्र सिंह

Last Updated:  Thursday,   2:40 am

भोपाल : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरफ से तैयार है। उन्होंने निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का भी दावा किया। उनका कहना है कि निकाय चुनाव के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। कामकाज में नवाचार अपनाएं मंत्री। मंत्री भूपेंद्र सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी मंत्रियो को निर्देश और पढ़े

नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष पदों की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न, इंदौर महापौर पद सामान्य घोषित

Last Updated:  Thursday,   2:38 am

भोपाल : नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद की आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में सम्पन्न हुई। प्रदेश के कुल 407 निकायों के लिए चक्रानुसार आधार पर यह आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई।इनमें 16 नगर निगम,99 नगर पालिकाएं और 292 नगर परिषद शामिल हैं।इंदौर महापौर का पद सामान्य घोषित किया गया है। जबलपुर, रीवा और सिंगरौली में भी महापौर पद सामान्य श्रेणी में रखा गया है।मुरैना नगर निगम महापौर पदअनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित और पढ़े

90 फीसदी किसान आंदोलन से दूर हैं- विजयवर्गीय

Last Updated:  Thursday,   2:32 am

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि देश में जो किसान आंदोलन चल रहा है, 90 प्रतिशत किसान उससे दूर हैं। इस आंदोलन को जो ताकतें सपोर्ट कर रही हैं वो देश के लिए खतरे की घंटी है। विदेश में किसान आंदोलन का समर्थन हो रहा है।उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड और कनाडा के राष्ट्रपति ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। ब्रिटेन में भारतीय दूतावास के सामने किसान आंदोलन के समर्थन में कतिपय लोगों ने और पढ़े

मप्र कांग्रेस कमेटी ने किसानों के भारत बंद को दिया समर्थन, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Last Updated:  Tuesday, December 8, 2020  12:43 am

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की सहमति के बगैर,उनसे चर्चा किए बिना तीन नए कृषि कानून लागू किए गए हैं, जो किसान विरोधी होकर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे।इन कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की ग्यारंटी का कोई जिक्र नहीं है , इन कानूनों से मंडी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इन क़ानूनों से सिर्फ़ कारपोरेट जगत को फायदा होगा और जमाखोरी व मुनाफाखोरी को बढ़ावा और पढ़े

कांग्रेस ने किया भारत बंद का समर्थन, किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की कही बात

Last Updated:  Tuesday,   12:36 am

इंदौर : किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर मंगलवार 8 दिसंबर को देश व्यापी बन्द का आह्वान किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने बन्द का समर्थन करते हुए कहा है कि मोदी सरकार किसानों से अहंकार पूर्ण बर्ताव करते हुए तानाशाही पर उतर आई है। लगातार किसानों से वार्ता कर सरकार, किसान बिल के समर्थन में दबाव बना रही है। जबकि किसानों ने मोदी सरकार से अपील की है कि वो हठ धर्मिता को त्यागे और किसानों के हित और पढ़े

नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष के पदों का 9 दिसम्बर को होगा आरक्षण

Last Updated:  Tuesday,   12:32 am

भोपाल : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि राज्य के नगरीय निकायों के लिए महापौर और अध्यक्ष के पदों पर आरक्षण संबंधी प्रक्रिया नौ दिसंबर को भोपाल में संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को इस बारे में विधिवत रूप से अवगत करा दिया जाएगा।श्री सिंह ने सागर प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा कि नगरीय निकायों के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो और पढ़े

डॉ. द्विवेदी की होम्योपैथी दवाइयों से कोरोना संक्रमण से बचे सेट्रल जेल के कैदी

Last Updated:  Saturday, December 5, 2020  11:51 pm

इन्दौर : कोरोना से बचाव के लिये डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा दी गयी होम्योपैथिक दवाईयों से केंद्रीय जेल इंदौर के 2500 कैदी कोरोना संक्रमित होने से बच गए। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. ए.के. द्विवेदी को इसके लिए सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।केन्द्रीय जेल, इन्दौर में 24 कैदी कोरोना पॉजिटिव होने और एक बन्द परिसर में होने के बावजूद अन्य 2500 कैदियों को संक्रमण नहीं हुआ। इसमें डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा दी और पढ़े