Category Archives: राज्य

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड में अशासकीय सदस्य बनें अभिलाष खांडेकर

Last Updated:  Saturday, December 5, 2020  11:36 pm

भोपाल : एक साल पहले कमलनाथ सरकार में गठित स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड को भंग कर शिवराज सरकार ने नया बोर्ड गठित किया है इसमें वरिष्ठ पत्रकार और वन्य प्राणी विशेषज्ञ अभिलाष खांडेकर एवं सुरेंद्र तिवारी को वन्य प्राणी विशेषज्ञ के रूप में अशासकीय सदस्य बनाया गया है। खांडेकर पहले भी इस पद पर रह चुके हैं।मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोर्ड के अध्यक्ष हैं।श्री खांडेकर सेंट्रल जू अथॉरिटी, आईआईएफएम (दोनों केंद्र सरकार) और वेटलैंड अथॉरिटी (मध्य प्रदेश सरकार) के और पढ़े

इंदौर सहित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को किया गया सम्मानित

Last Updated:  Saturday,   5:31 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अच्छा परिणाम देने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों को सम्मानित किया। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिये नगरीय निकायों को प्रोत्साहित भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सफाईकर्मियों, आवासीय संघो, एनजीओ और स्व-सहायता समूहों से स्वच्छता संवाद किया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने और पढ़े

मोघे ने कहा सीएम से, रात 10 बजे तक बढ़ाएं दुकानें खुली रखने की समय सीमा

Last Updated:  Saturday,   4:18 pm

इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनेक विषयों पर सीएम के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रमुख रुप से फुटकर व्यापारियों के लिए दुकानें खुली रखने की समय सीमा बढाने पर मोघे ने जोर दिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर शहर में कर्फ्यू का समय रात 10:00 बजे से रखा गया है पर छोटे दुकानदारों, व्यापारियों,होटल,दूध डेरी,पान की दुकान व अन्य के और पढ़े

7 दिसम्बर से होगा महू- इंदौर- रीवा ट्रेन का परिचालन

Last Updated:  Friday, December 4, 2020  4:25 pm

इंदौर : लॉकडाउन के बाद से ठप ट्रेनों का परिचालन अब होने लगा है। फिलहाल सीमित संख्या में ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम रेलवे चरणबद्ध तरीके से विभिन्न मार्गों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। रतलाम मंडल में महू व इंदौर से फिलहाल 12 विशेष और त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगामी 7 दिसम्बर से रीवा के लिए भी विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ और पढ़े

रतलाम में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Last Updated:  Friday,   12:22 am

रतलाम : कुछ दिनों पूर्व हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।खाचरोद रोड पर मदरसे के पास ये मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। तिहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया था, जबकि घटना का मास्टरमाइंड आरोपी दिलीप देवल फरार था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड और पढ़े

सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

Last Updated:  Tuesday, December 1, 2020  11:36 pm

नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 घंटे मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, निगम मंडलों में मनोनयन और मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसके पूर्व सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। तमाम वरिष्ठ नेताओं से सीएम की मुलाकात के यही मायने निकाले और पढ़े

शिवराज- सिंधिया की मुलाकात में मन्त्रिमण्डल विस्तार को लेकर हुई चर्चा, सिंधिया समर्थक होंगे उपकृत…!

Last Updated:  Tuesday,   3:08 pm

इंदौर : सोमवार को भोपाल प्रवास पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। पहले सिंधिया सीएम निवास पर शिवराज से मिलने पहुंचे। उसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर के जरिए एक विवाह समारोह में भाग लेने ओरछा गए। ओरछा से दोनों ग्वालियर पहुंचे और वहां से साथ में ही दिल्ली रवाना हो गए। ग्वालियर से दिल्ली जाते समय प्लेन में सिंधिया- शिवराज के साथ कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था। सिंधिया समर्थकों को उपकृत करने पर हुई और पढ़े

भोपाल में लव जिहाद का मामला आया सामने, पीड़ित युवती की शिकायत पर गृहमंत्री ने दिया इंसाफ का भरोसा

Last Updated:  Saturday, November 28, 2020  1:29 am

भोपाल : राजधानी भोपाल में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता सीधे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंची और उन्हें आपबीती बताई। गृहमंत्री मिश्रा ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।युवती का आरोप है कि एक साल पहले वो एक युवक से मिली थी। युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की। उसके बाद मंदिर में जाकर शादी भी की। पीड़िता ने युवक नाम सलमान बताया है। पीड़िता को युवक का असली नाम कुछ और पढ़े

मिलावट खोरों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया था जांच के नाम पर भ्रष्टाचार- नरोत्तम

Last Updated:  Saturday,   1:26 am

भोपाल : मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान छेड़ा है। ‘मिलावट पर कसावट’ के इस अभियान में 37 बड़े मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 12 मामलों में आईपीसी की धारा 272, 273 और 420 में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ये बात प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कही। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस ने मिलावट के खिलाफ अभियान के नाम और पढ़े

आईएफएस अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी..!

Last Updated:  Friday, November 27, 2020  6:24 pm

नई दिल्ली : ओडिशा के भुवनेश्वर में आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के पास से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है। विजिलेंस विभाग की टीम के अधिकारी पिछले दो दिनों से उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। अभय कांत पाठक के साथ उनका परिवार भी निशाने पर आ गया है। महज कुछ लाख रुपये की सैलरी के बाद भी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक बन बैठे आईएफएस अधिकारी पाठक विजिलेंस विभाग के रडार पर तब आ गए और पढ़े