ईपीएफओ को उमंग ऐप पर सर्वाधिक लेनदेन के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार
नई दिल्ली : उमंग ऐप के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, विधि और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केन्द्र तथा राज्यों के सहयोगी विभागों के लिए सभी सेवाओं में पिछले छह महीनों में औसत लेन-देन के आधार पर उमंग पुरस्कार का अनावरण किया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को उमंग ऐप पर 25 लाख से अधिक लेन-देन रजिस्टर करने के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार दिया गया है।ईपीएफओ के अधिकतर सदस्य सामाजिक-आर्थिक रूप और पढ़े











