Category Archives: राज्य

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज..!

Last Updated:  Thursday, June 4, 2020  12:52 pm

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक महिला ने आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जिले के कलेक्टर रहने के दौरान आईएएस पाठक ने अपने चैंबर में उससे दुष्कर्म किया। महिला एनजीओ के काम के सिलसिले में उनसे मिली थी। आरोप है कि वे व्हॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज और पढ़े

इंदौर से बचकर निकल गया तूफान ‘निसर्ग’, बड़ा खतरा टला..!

Last Updated:  Thursday,   12:10 pm

इंदौर : चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ का खतरा इंदौर के साथ ही मप्र से भी लगभग टल गया है। हालांकि तूफान के असर से इंदौर- उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य संभागों में भी कहीं धीमीं तो कहीं तेज बारिश हुई। प्रदेश सरकार ने तूफान के चलते अलर्ट जारी किया था। इंदौर सहित सभी जिलों में बचाव दलों को मुस्तैद रहने को कहा गया था लेकिन बिना कोई तबाही मचाई निसर्ग तूफान के खंडवा के रास्ते आगे बढ़ जाने से सभी ने और पढ़े

8 जून से खुलेंगे धर्मस्थल, तय नियमों का करना होगा पालन

Last Updated:  Wednesday, June 3, 2020  6:56 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश में 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं। लेकिन, कोरोना की मार के कारण सब बदला हुआ नज़र आएगा। मंदिर, मस्जिद, चर्च औऱ गुरुद्वारा में सीमित संख्या में लोगों को बारी-बारी से प्रवेश दिया जाएगा। अंदर जाने से पहले सैनेटाइज करना होगा। मंदिर में सिर्फ 30 सेकेंड दर्शन कर सकेंगे और गुरुद्वारा में अब लंगर नहीं होगा। मस्जिद में वजू की व्यवस्था पर रोक लगाई गई है।चर्च में एक बेंच पर एक बार में और पढ़े

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया चक्रवाती तूफान, मुम्बई के पास से गुजरा

Last Updated:  Wednesday,   6:48 pm

मुंबई . बुधवार को चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया। इसके चलते भारी बारिश के साथ 100 किमी प्रति घंटे से अधिक वेग से चली हवाओं ने कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी के साथ मुम्बई के समीप अलीबाग में भारी तांडव मचाया। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, होर्डिंग्स धराशायी हो गए और कच्चे मकानों की छाते उड़ गई। हालांकि मुंबईकरों के लिए राहत की बात ये रही की निसर्ग तूफान मुंबई के पास से गुजर गया। करीब 80 किलोमीटर और पढ़े

तत्कालीन कमलनाथ सरकार है मप्र में कोरोना संक्रमण की जिम्मेदार- कैलाशजी

Last Updated:  Wednesday,   4:33 pm

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात का खंडन किया है कि केंद्र सरकार द्वारा देरी से कदम उठाने के कारण कोरोना का फैलाव हुआ। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने समय रहते एडवायजरी जारी कर दी थी। मप्र में तत्कालीन कमलनाथ सरकार बजाए एहतियाती कदम उठाने के, फिल्मी सितारों के साथ आइफा के आयोजन की योजना बनाने में व्यस्त थे। वे उससमय कोरोना के खतरे पर ध्यान देते तो इंदौर व प्रदेश के अन्य और पढ़े

लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ लोगों तक पीडीएस के जरिये पहुंचाया मुफ्त राशन- विजयवर्गीय

Last Updated:  Wednesday,   4:28 pm

इंदौर : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने समय रहते लॉक डाउन के ऐलान के साथ सभी जरूरी कदम उठाए। यही कारण है कि देश इस भयावह विपदा से कारगर ढंग से निपट सका। सबसे उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के बावजूद अमेरिका, इटली, स्पेन आदि विकसित देशों में कोरोना ने कोहराम मचा दिया। लाखों लोगों को वहां अपनी जान गंवानी पड़ी पर ये पीएम मोदी द्वारा उठाए गए कारगर कदमों और पढ़े

कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने देशवासियों के सपने को पूरा किया- कैलाशजी

Last Updated:  Wednesday,   11:47 am

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार ( 3 जून) को स्थानीय पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के जरिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के हाल ही में पूरे हुए एक साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को हटाना, तीन तलाक़ का खात्मा, राम मन्दिर मसले को हल करवाकर मंदिर निर्माण शुरू करवाना और नागरिकता संशोधन विधेयक के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए हिंदुओं को नागरिकता प्रदान करने जैसे फैसलों को मोदी और पढ़े

सरकार द्वारा दी गई रियायतों से मालवा- निमाड़ के 36 लाख विद्युत उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

Last Updated:  Wednesday,   4:28 am

इंदौर : मप्र शासन ने कोराना महामारी के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को विशेष रियायतें दी है। इससे मालवा और निमाड़ के करीब 36 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। ये रियायतें आगामी तीन माह के विद्युत देयकों में प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने रियायतों के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए है। मालवा- निमाड़ के 36 लाख उपभोक्ता होंगे लाभान्वित। सरकार द्वारा दी गई और पढ़े

प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी के साथ हो सकती है बारिश..!

Last Updated:  Wednesday,   4:25 am

इंदौर : आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चम्बल, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में, कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं कहीं पर तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ आंधी चल सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज और पढ़े

नरोत्तम का तंज, सेल्फ स्टार्ट होने के लिए प्रशांत किशोर की मदद ले रही कांग्रेस..

Last Updated:  Tuesday, June 2, 2020  11:18 am

इंदौर : मप्र सरकार कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। पूरे जून माह में यह अभियान चलेगा। इस अभियान में एनसीसी, एनएसएस, जन अभियान परिषद, ओर कम्युनिटी लीडर्स भी शामिल होंगे। ये बात प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को जारी एक बयान में कही। धक्का- परेड गाड़ी है कांग्रेस। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव में प्रशांत किशोर की मदद लेने के कांग्रेस के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि वह धक्का-परेड और पढ़े