Category Archives: राज्य

बीजेपी ने साजिश रचकर गिराई कमलनाथ सरकार, शिवराज की ने खुद की है स्वीकारोक्ति- पटवारी

Last Updated:  Wednesday, June 10, 2020  4:39 pm

इंदौर : मुख्यमंत्रीे शिवराज सिंह ने इंदौर में इस सच्चाई को खुद बयां कर दिया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को बीजेपी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर गिराया। कांग्रेस शुरू से ही कहती आयी है कि भाजपा ने षड्यंत्र रचकर सरकार गिरायी। कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि सीएम शिवराज की स्वीकारोक्ति से हो गयी है। ये दावा कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने किया। वे बुधवार को विद्यासागर स्कूल परिसर में पत्रकार वार्ता और पढ़े

सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाए गए, दिल्ली में चल रहा उपचार

Last Updated:  Tuesday, June 9, 2020  5:21 pm

नई दिल्ली : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना का संक्रमण हो गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे।मंगलवार को दोनों की टेस्ट रिपोर्ट और पढ़े

फुटपाथ और ठेले पर सामान बेचने वालों को मिलेगा 10 हजार रुपए का बिना ब्याज का लोन

Last Updated:  Tuesday,   3:59 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ऐसे लोगों का स्व-रोजगार फिर से शुरू कराएगी। गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार अपनी गारंटी पर 10 हजार रुपए तक का लोन देगी, जिसका 7 प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार और शेष प्रदेश सरकार वहन करेगी। इस योजना को सफल बनाने के और पढ़े

कोरोना संकट से निपटने की बजाय आइफा की तैयारी में व्यस्त रही तत्कालीन कमलनाथ सरकार- शिवराज

Last Updated:  Monday, June 8, 2020  2:55 pm

इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में फरवरी माह में ही फैलना शुरू हो गया था पर तत्कालीन (कमलनाथ) सरकार ने ध्यान नहीं दिया। कोरोना संकट से निपटने की तैयारी के बजाय वह आइफा के आयोजन को लेकर व्यस्त थे।ये गम्भीर आपराधिक लापरवाही थी। हमारी सरकार बनते ही हमने कोरोना से निपटने की योजना बनाई और उसे अमलीजामा पहनाया। अब हालात नियंत्रण में है पर सावधानी जरूरी है। ये बात सीएम शिवराज सिंह ने कही। वे सोमवार को इंदौर प्रवास और पढ़े

इंदौर में पूरीतरह नियंत्रण में है कोरोना, 64 फीसदी से ज्यादा हो गया है रिकवरी रेट- सीएम

Last Updated:  Monday,   10:43 am

इंदौर : सीएम शिवराज का कहना है कि इंदौर में कोरोना संक्रमण अब पूरीतरह नियंत्रण में है। 64 फीसदी रिकवरी रेट यहां का हो गया है। कोरोना के जितने मरीज अब मिल रहे हैं, उससे ज्यादा ठीक होकर घर लौट रहे हैं। सीएम शिवराज ने कोरोना संक्रमण की जिले और प्रदेशस्तरीय समीक्षा के बाद मीडिया से चर्चा में ये बात कही। कोरोना को हराने का श्रेय इंदौर की जनता को। सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना को हराने का श्रेय और पढ़े

सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात की समीक्षा, कोरोना शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

Last Updated:  Monday,   9:46 am

इंदौर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब ढाई माह बाद शिवराज सिंह अपने सपनों के शहर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, वरिष्ठ नेता गोविंद मालू, नगर अध्य्क्ष गौरव रणदिवे और अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके पूर्व विमानतल पर ही सीएम शिवराज की स्क्रीनिंग भी की गई। कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज और पढ़े

इंदौर दौरे में कोरोना की समीक्षा के साथ उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday, June 7, 2020  11:03 am

इंदौर : चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लगभग ढाई महीने बाद शिवराज सिंह चौहान सोमवार 8 जून को इंदौर आ रहे हैं।वे 12 बजे के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर उतरकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। फिर वहां से अभय प्रशाल पहुंचेंगे, जहां उद्योगपतियों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। 2015 से 2018 के बीच इन्वेस्टर्स मीट के दौरान जो एमओयू किए गए थे, ये सभी एमओयू बीजेपी भाजपा शासन काल के ही और पढ़े

महाकाल के दर्शनों के लिए अब करानी होगी बुकिंग

Last Updated:  Friday, June 5, 2020  10:04 am

उज्जैन : कोरोना संक्रमण के दौर में नई व्यवस्था के तहत महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके लिए मंदिर समिति एप लांच करेगी। इसके साथ टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल करके दर्शन के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी। दर्शनार्थी सुबह 6.30 बजे से रात 8.15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु पूजन सामग्री आदि नहीं ले और पढ़े

नरोत्तम मिश्रा से घर जाकर मिले सीएम शिवराज, मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायनें..!

Last Updated:  Friday,   7:44 am

भोपाल : मन्त्रिमण्डल के विस्तार में हो रही देरी और 24 सीटों पर जल्दी ही होनेवाले उपचुनाव की सरगर्मी के बीच शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके घर जा पहुंचे। सीएम के इसतरह अपने केबिनेट मिनिस्टर के घर जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जाने लगीं। सूत्रों के मुताबिक दोनो के बीच नाश्ते की टेबल पर चली लंबी बातचीत के दौरान कोरोना संकट के अलावा मन्त्रिमण्डल के विस्तार और उपचुनावों में अपनाई जाने वाली रणनीति और पढ़े

सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी

Last Updated:  Thursday, June 4, 2020  6:08 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के दौरान दी गई अनुमतियों एवं अनलॉक के स्वरूप पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि,आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाना है और आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतें सुलभता से मुहैया करानी हैं। सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें कि, अनलॉक के संबंध में जारी किए जा रहे आदेशों का स्वरूप दुविधा रहित हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर कलेक्टर से भी इस बारे में जानकारी और पढ़े