इंदौर : मुख्यमंत्रीे शिवराज सिंह ने इंदौर में इस सच्चाई को खुद बयां कर दिया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को बीजेपी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर गिराया।
कांग्रेस शुरू से ही कहती आयी है कि भाजपा ने षड्यंत्र रचकर सरकार गिरायी।
कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि सीएम शिवराज की स्वीकारोक्ति से हो गयी है। ये दावा कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने किया। वे बुधवार को विद्यासागर स्कूल परिसर में पत्रकार वार्ता के जरिए अपनी बात रख रहे थे। पत्रकार वार्ता में उनके साथ विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल, सांवेर सीट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव और मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा भी इस दौरान मौजूद रहे।
विधायक जीतू पटवारी ने दावा किया कि सीएम शिवराज की स्वीकारोक्ति का ऑडियो उनके पास है। बीजेपी के इस षड्यंत्र को वे कोर्ट में भी चुनौती देंगे।
Related Posts
July 18, 2025 स्वच्छता सर्वेक्षण में मप्र के 08 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर एयरपोर्ट पर कैलाश विजय वर्गीय का आत्मीय स्वागत।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
May 18, 2020 लॉकडाउन 4 में राज्यों को दिए गए जोन तय कर छूट देने के अधिकार नई दिल्ली : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है। इसे […]
August 16, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पेश की देशभक्ति से सराबोर रचनाएं इंदौर : दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को 'एक शाम देश के नाम' बाल कवि […]
May 14, 2023 कर्नाटक के नतीजे बीजेपी के लिए सबक तो विपक्ष के लिए अवसर हैं
🔸करंट इश्यू/कीर्ति राणा 🔸
कर्नाटक के परिणाम उन सबके लिए चौंकाने वाले हैं, जो […]
August 1, 2024 मंदिर पर धावा बोलकर दान पेटी और तेल के डिब्बे चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंदौर : मंदिर मे नकबजनी का, पुलिस थाना बाणगंगा ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर […]
July 24, 2022 अफ्रीकी तोता वापस मिला तो घोषित 50 हजार की बजाय दिया 85 हजार का इनाम
तुमकुरु : लापता पालतू तोते के मिलने पर परिवार ने 50 हजार के बदले 85 हजार रुपये का इनाम […]
November 24, 2023 वेस्टर्न इंदौर रिंग रोड में तीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित
दो बड़े और तीस छोटे पुल का निर्माण भी होगा।
कलेक्टर ने की एन.एच.ए.आई के कार्यों की […]