Category Archives: राज्य

मालवा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार- कैलाशजी

Last Updated:  Saturday, November 3, 2018  2:56 pm

मैने पार्टी हाइकमान से कभी नहीं कहा कि मै चुनाव नहीं लड़ना चाहता, ये बात पता नहीं कहां से आई। मैं चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तत्पर हूं। मालवा की जिस भी सीट से पार्टी कहेगी मैं चुनाव लड़ूंगा। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही। वे शनिवार शाम इंदौर में चुनाव को लेकर स्थापित पार्टी के मीडिया सेंटर के उदघाटन के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। अपने बेटे आकाश के चुनाव लड़ने को लेकर और पढ़े

मामा के मुखौटे में खोट, बच्चों के भविष्य को पहुंचाई चोट

Last Updated:  Friday, November 2, 2018  4:25 pm

इंदौर: मप्र में 15 साल के भाजपा राज में बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। मामा शिवराज के मुखौटे में खोट है, उनके सीएम रहते मप्र में स्कूली शिक्षा बदहाली की स्थिति में पहुंच गई है। नॉनिहालों की शिक्षा पर खर्च होनेवाला बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ये आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने लगाए।उन्होंने कहा कि मप्र में ज्यादातर स्कूलों की दशा खराब है। आंकड़ों का हवाला देते और पढ़े

गुड्डू को बीजेपी ने घटिया से बनाया प्रत्याशी, भड़के स्थानीय कार्यकर्ता

Last Updated:  Friday,   3:44 pm

उज्जैन: कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामनेवाले प्रेमचंद गुड्डू को इसका इनाम भी मिला। बीजेपी ने घटिया से अपने घोषित प्रत्याशी अशोक मालवीय का टिकट काटकर गुड्डू को उम्मीदवार बना दिया। इस बात की खबर जैसे ही स्थानीय भाजपाइयों को लगी वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाहरी प्रत्याशी थोपे जाने का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का पुतला फूंक दिया। वे अशोक मालवीय को दुबारा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। बहरहाल, स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी और पढ़े

प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल।

Last Updated:  Friday,   3:39 pm

नई दिल्ली: कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुड्डू को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। राजा- महाराजा के झगड़े में मेरे जैसे कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई थी इसीलिये उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी के साथ आने का फैसला किया। और पढ़े

वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी

Last Updated:  Wednesday, October 31, 2018  11:45 am

इंदौर: सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को वैश्विक पर्यटन स्थल के बतौर विकसित किया जा रहा है। बुधवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची ( 182 मीटर ) इस प्रतिमा का अनावरण किया था। गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में साधु आइलैंड पर ये विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के नीचे एक म्यूजियम बनाया गया है जिसमे सरदार पटेल की स्मृतियां संजोई गई हैं। स्टेच्यू परिसर में पर्यटकों के लिए और पढ़े

सरदार पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday,   10:42 am

इंदौर: गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया गांव में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल को आजादी के बाद 70 वर्षों में उचित स्थान नहीं मिल पाया था।आज वर्तमान ने इतिहास के इस स्वर्णिम पुरुष को यथोचित सम्मान दिया है। और पढ़े

जांच हुई तो जेल जाएंगे पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, October 30, 2018  2:42 pm

इंदौर: मालवा- निमाड़ के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए। एक स्थानीय होटल में चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर साफगोई के साथ अपनी बात रखी। राफेल सौदे को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वाकई भ्रष्ट हैं। जांच हुई तो वे सीधे जेल जाएंगे। मोदी ने तमाम नियमों को दरकिनार कर अनिल अंबानी को लाभ पहुँचाया है। जांच को रोकने के लिए ही सीबीआई चीफ को और पढ़े

राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, राहुल ने दी सफाई

Last Updated:  Tuesday,   1:47 pm

भोपाल: सीएम शिवराजसिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। कार्तिकेय की ओर से उनके वकील शिरीष श्रीवास्तव ने परिवाद पेश किया। अदालत ने गवाही के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने झाबुआ की सभा में शिवराज पुत्र कार्तिकेय पर पनामा पेपर मामले में कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप लगाया था, हालांकि इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान सफाई और पढ़े

रतलाम से पकड़ाया दुष्कर्मी हत्यारा हनी

Last Updated:  Sunday, October 28, 2018  11:49 am

इंदौर: साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से उसकी हत्या करनेवाला दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे रतलाम पुलिस ने पकड़कर इंदौर पुलिस के हवाले किया। हनी नामक ये दरिंदा मूल मंदसौर का निवासी है। इंदौर में वो भी द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता था। मासूम बच्ची के पिता से उसकी दोस्ती थी। 25 अक्टूबर को आरोपी हनी बच्ची को अगवा कर ले गया था। बच्ची के माता- पिता ने द्वारकापुरी थाने में और पढ़े

आदिवासियों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे जयस- गोंगपा

Last Updated:  Saturday, October 27, 2018  1:50 pm

इंदौर: इस बार के विधानसभा चुनाव में जय आदिवासी युवा संगठन और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा रही है। शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब में अपनी बात कार्यक्रम में जयस के नेता हीरालाल अलावा और गोंगपा के बलबीर सिंह ने शामिल होकर अपनी बात रखी गोंगपा के बलबीर सिंह का कहना था कि उनकी पार्टी आदिवासियों के हितों की रक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के साथ उनका गठबंधन हो गया है। और पढ़े