Category Archives: राज्य

प्रदेश के नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न और स्वावलंबी बनाएंगे : मुख्यमंत्री यादव

Last Updated:  Friday, February 2, 2024  9:25 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का शुभारंभ किया। इंदौर नगर निगम के भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नगर निगमों सहित अन्य स्थानीय निकायों को और अधिक अधिकार संपन्न बनाया जाएगा इससे विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के भी प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने इंदौर नगर और पढ़े

तालाबों व अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी से चलाएंगे अभियान

Last Updated:  Friday,   9:22 pm

प्रदेश के वेटलैंड क्षेत्रों की रामसर साइट्स के रूप में पहचान के लिए होंगे प्रयास। इंदौर शीघ्र ही रामसर साइट के रूप में जाना जाएगा। विश्व वेटलैंड दिवस पर रामसर साइट सिरपुर इंदौर में हुए कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तालाबों व जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रदेश में जनभागीदारी से गतिविधियों को एक अभियान का रूप दिया जाएगा। इंदौर के तालाबों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य वेटलैंड और पढ़े

केन – बेतवा लिंक परियोजना का जल्द होगा भूमिपूजन

Last Updated:  Thursday, February 1, 2024  10:31 am

प्रधानमंत्री मोदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मप्र मंत्रिपरिषद ने दिया धन्यवाद। मंत्रिपरिषद ने 10 हजार 405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार। केंद्रीय मंत्री गडकरी के कृषि और उद्योग संबंधी सुझावों के क्रियान्वयन पर विचार के लिए बनेगा टास्क फोर्स। मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय, भोपाल में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद और पढ़े

इंदौर से अयोध्या के लिए 10 फरवरी को रवाना होगी अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Last Updated:  Thursday,   10:07 am

प्रति शनिवार इंदौर से होगी रवाना। हर सोमवार को अयोध्या से इंदौर के लिए चलेगी। इंदौर : अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी बढ़ोतरी हुई है।इस बात को देखते हुए इंदौर से अयोध्या जाने के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी।पश्चिम रेलवे ने इस मांग को पूरा करते हुए इंदौर से अयोध्या के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक और पढ़े

ईडी ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday,   10:02 am

सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री। नई दिल्ली : ईडी के शिकंजे में फंसे हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। अभी तक वे झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का दायित्व संभाल और पढ़े

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने देखा इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

Last Updated:  Tuesday, January 30, 2024  12:35 am

देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड प्लांट का किया अवलोकन। अपर आयुक्त ने शहर के स्वच्छता अभियान की प्रेजेटेशन के माध्यम से दी जानकारी। इंदौर : स्वच्छता में सातवीं बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश/शहर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को इंदौर के सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित 400 टीपीडी मेकेनाइज्ड एमआरएफ और पढ़े

उज्जैन के ग्राम माकड़ौन में मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद सुलझा

Last Updated:  Monday, January 29, 2024  3:40 pm

स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठाकर किया विवाद का पटाक्षेप। लौह पुरुष सरदार पटेल और बाबा साहब अम्बेडकर दोनों की मूर्तियां लगेंगी। उज्जैन : उज्जैन के ग्राम माकड़ौन में सरदार पटेल और बाबासहब अम्बेडकर दोनों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।उज्जैन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। बता दें कि उज्जैन जिले के माकड़ौन में 25 जनवरी को कुछ लोगों ने सरदार पटेल की मूर्ति ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिरा दी थी,,वे और पढ़े

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी,खिले पर्यटकों के चेहरे

Last Updated:  Saturday, January 27, 2024  6:39 pm

मौसम विभाग का आकलन, पश्चिमी विक्षोभ में कमी के चलते हिमालय के कई क्षेत्रों में नहीं हुई बारिश व बर्फबारी शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्र धुंधी, अटल टनल, रोहतांग, लाहौल में जमकर बर्फबारी हुई है. साल 2024 की यह पहली बर्फबारी है, ऐसे में यहां आए सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। वे बर्फबारी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, कुल्लू जिले में ‘अटल टनल’ और पढ़े

आईआईटी इंदौर के प्रोजेक्ट उज्जैन सेटेलाइट परिसर को केंद्र से मिली मंजूरी

Last Updated:  Friday, January 26, 2024  5:10 pm

आईआईटी दिल्ली के सहयोग से कौशल उन्नयन नवाचारों का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री प्रधान। असीरगढ़ किले में बनेगा वीर सुरेंद्र साईं का स्मारक। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री प्रधान से भेंट। इंदौर : उज्जैन के सैटेलाइट परिसर को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर भेंट कर शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ और पढ़े

राज्यस्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा जोशी को मिला तृतीय स्थान

Last Updated:  Wednesday, January 24, 2024  11:00 pm

इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित स्वीप एक्टिविटी के तहत राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में इंदौर की मनीषा जोशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को भोपाल में आयोजित पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया है। तृतीय पुरस्कार के लिए 5100 रुपये की राशि तय की गई थी। मनीषा जोशी ने प्रतियोगिता के लिए “न कोई लालच, न कोई भय-वोट करेंगे होकर निर्भय”, और पढ़े