Category Archives: राज्य

राष्ट्रपति मुर्मू को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी विदाई

Last Updated:  Wednesday, January 11, 2023  12:39 am

इंदौर :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने के बाद इंदौर विमानतल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री ड़ॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर इलैयाराजा टी. ने भावभीनी विदाई दी।

इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 11जनवरी से

Last Updated:  Tuesday, January 10, 2023  9:41 pm

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली होंगे शामिल। 65 देशों के निवेशक और प्रतिनिधि करेंगे शिरकत। भारत के भी कई दिग्गज कॉरपोरेट्स रहेंगे मौजूद। इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 11-12 जनवरी को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए दिल्ली, मुंबई, पुणे और बैंगलुरू में रोड-शो किए। इसी के साथ उद्योगपतियों से नियमित रूप से वन-टू-वन चर्चा की और प्रति सप्ताह उद्योगपतियों से भेंट और पढ़े

आजादी की शताब्दी तक भारत आत्मनिर्भर और विश्वगुरू होगा – राष्ट्रपति मुर्मू

Last Updated:  Tuesday,   9:38 pm

भारत का संकल्प है विश्व में सभी का समान और न्यायोचित विकास विश्व में प्रवासी भारतीयों का विशिष्ठ और महत्वपूर्ण स्थान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन किया। 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किए गए। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आने वाले 25 वर्ष भारत के विकास और पढ़े

भारत सबसे तेज गति से आर्थिक उन्नति करने वाला देश – निर्मला सीतारमण

Last Updated:  Tuesday,   5:07 pm

दुनिया की हर कार में कोई न कोई पुर्जा भारत का है। अमेरिका के बाद है सबसे बड़ा दवा उत्पादक। विश्व का नॉलेज हब बना भारत। इंदौर: भारत ने वर्ष 1990 के बाद बहुत तीव्र गति से प्रगति की है। वैश्विक मापदण्डों के अनुसार उत्पादन हो रहा है। अमृत काल के अगले 25 वर्ष में “फोर-आई”- इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, इनवेस्टमेंट, इनोवेशन्स और इनक्लूजिव पर केन्द्रित प्रगति में प्रवासी भारतीय सक्रिय योगदान दें। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह आह्वान मंगलवार को और पढ़े

विश्व में सर्वाधिक कुशल युवा वर्क फोर्स भारत में है – केंद्रीय मंत्री प्रधान

Last Updated:  Tuesday,   4:27 pm

अंतिम दिवस “रोल ऑफ इंडियन डायस्पोरा फॉर इनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स” पर सत्र संपन्न। इंदौर : 17वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम दिन के पहले प्लेनरी सेशन में शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में “रोल ऑफ इंडियन डायस्पोरा फॉर एनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स” विषय पर सत्र आयोजित किया गया। प्रधान ने कहा कि भारत लगातार कुशल और दक्ष बन रहा है। विश्व में सर्वाधिक युवा कुशल वर्क फोर्स भारत और पढ़े

इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

Last Updated:  Tuesday,   2:31 pm

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया भावभीना स्वागत। इंदौर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार को इंदौर पहुंची। राष्‍ट्रपति का देवी अहिल्या विमानतल पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर के प्रभारी एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभागायुक्‍त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर और पढ़े

मुख्यमंत्री चौहान प्रवासी भारतीयों के भी मामा हैं..

Last Updated:  Monday, January 9, 2023  11:43 pm

पधारो म्हारे घर योजना के तहत लोगों के घरों में ठहरे प्रवासी भारतीयों ने की मुख्यमंत्री की तारीफ। मेजबानों के स्नेह और अपनत्व की सराहना की। इंदौर की स्वच्छता को लंदन से भी बेहतर बताया। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम इंदौर के आनंदा कॉलोनी स्थित बी. के. झवर के निवास पर सपत्नीक पहुंचे। उन्होंने वहां “पधारो म्हारे घर” कार्यक्रम के तहत कॉलोनी वासियों के घरों में रुके प्रवासी भारतीयों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सभी और पढ़े

प्रवासी भारतीयों से सीएम शिवराज ने मांगी माफी

Last Updated:  Monday,   11:32 pm

सभागार में प्रवेश नहीं दिए जाने को प्रवासी भारतीयों ने बताया था अपमानजनक। इंदौर : प्रधानमंत्री मोदी की प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मौजूदगी के दौरान कई प्रवासी भारतीयों को सभागार में प्रवेश नहीं मिलने से जुड़े घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी है। जगह भले छोटी पड़ गई, दिलों में प्यार भरपूर है। मुख्यमंत्री ने माफी मांगने के साथ प्रवासी भारतीयों के आक्रोश को ठंडा करते हुए कहा कि हॉल छोटा पड़ जाने की और पढ़े

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मु

Last Updated:  Monday,   8:34 pm

इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु नई दिल्ली से सुबह 9:55 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर सुबह 11:20 बजे इंदौर पहुँचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में और पढ़े

पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

Last Updated:  Monday,   8:23 pm

प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान को बखूबी दर्शाया गया है। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के बाद वहाँ आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पहली बार आयोजित अपनी तरह की इस डिजिटल प्रदर्शनी की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान” रखी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी की सराहना और पढ़े