Category Archives: राज्य

हॉल में प्रवेश नहीं मिलने से भड़के प्रवासी भारतीय, अतिथि देवो भव पर उठाए सवाल

Last Updated:  Monday, January 9, 2023  7:21 pm

लंदन के डिप्टी मेयर को भी अंदर जाने से रोका। इंदौर : जो प्रवासी भारतीय लाखों रुपए खर्च कर हजारों किमी लंबा सफर तय करके प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए हैं, उन्हें ही अव्यवस्था और रूखे बर्ताव का सामना करना पड़ रहा है। सम्मेलन के पहले दिन 8 जनवरी को पंजीयन को लेकर उन्हें बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा तो दूसरे दिन कई प्रवासी अतिथियों को हॉल में ही प्रवेश नहीं करने दिया गया। जो हॉल में चले और पढ़े

दुनिया के विकास का इंजन और दक्षता की राजधानी बनने का सामर्थ्य भारत में है – पीएम मोदी

Last Updated:  Monday,   4:41 pm

भारत के ह्रदय प्रदेश मध्यप्रदेश की अपनी विशिष्ट पहचान। इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 का शुभारंभ किया। सम्मेलन के स्मारक डाक टिकट “सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं” का विमोचन भी किया। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली मुख्य अतिथि और सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सदियों से विश्व को भारत और पढ़े

अपनी विरासत को संजोने वाला इंदौर स्वाद में भी लाजवाब है

Last Updated:  Monday,   1:34 pm

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन का किया औपचारिक शुभारंभ। सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति भी रहे मौजूद। इंदौर :सोमवार को इंदौर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत की और उसका औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जिस शहर में है वो अदभुत है। इंदौर वो शहर है जो अपनी प्रगति के साथ अपनी विरासत को संजोए रहता है।खाने- पीने के लिए और पढ़े

आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया – सीएम चौहान

Last Updated:  Monday,   10:01 am

मुख्यमंत्री चौहान और विदेश मंत्री जयशंकर ने किया “एकात्म धाम, द जर्नी फॉर वननेस” पुस्तक का विमोचन। प्रवासी भारतीयों के लिए सांस्कृतिक संध्या के बाद हुआ रात्रि भोज। इंदौर : केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के पहले दिन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के नक्षत्र लॉन में सांस्कृतिक संध्या में प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश में स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ आदि गुरु शंकराचार्य के दर्शन को समर्पित और पढ़े

मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है..

Last Updated:  Sunday, January 8, 2023  11:33 pm

छप्पन दुकान में प्रवासी भारतीयों का मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्वागत। इंदौर : पधारो म्हारे देश और मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है, गीत के बोल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इंदौर के सुप्रसिद्ध फूड जोन 56 दुकान में प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इंदौर वासियों ने तोरण द्वार लगाकर नहीं बल्कि दिल के द्वार खोलकर अतिथियों का स्वागत किया है। मैं ऐसे अतुलनीय और अद्भुत इंदौर वासियों और पढ़े

वाइल्ड लाइफ टूरिज्म से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

Last Updated:  Sunday,   11:31 pm

पर्यटक पालपुर कुनो में फरवरी माह से कर सकेंगे चीता दर्शन- मुख्यमंत्री चौहान। मुख्यमंत्री के साथ द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और इन्वेस्टर्स ने की चर्चा, निवेश के कई प्रस्ताव दिए। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब चीता राज्य भी है। पालपुर कुनो में अफ्रीका से चीते लाकर बसाए गए हैं। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को विभिन्न कार्यों से रोजगार मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। पालपुर कुनो में विशेष पिछड़ी और पढ़े

संस्कृति और पर्यटन को जोड़ते हुए मप्र में किए जा रहे नवाचार – मंत्री ठाकुर

Last Updated:  Sunday,   11:19 pm

पर्यटन की परिकल्पना को साकार करने की प्रवासी भारतीयों से की अपील। इंदौर : भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश में सभी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अद्भुत और अनोखा प्रदेश है। मध्यप्रदेश का अध्यात्म और संस्कृति से गहरा नाता है। मंत्री ठाकुर ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन हार्ट ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया” सेशन को संबोधित कर रही थी। और पढ़े

प्रवासी सम्मेलन स्थल पर लगाई गई मप्र के विकास को दर्शाती प्रदर्शनी

Last Updated:  Sunday,   9:27 pm

स्टार्टअप और प्रदेश के उद्योगों ने दिखाई आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की तस्वीर। जापान, यूरोपियन चैम्बर्स, केनेडा सहित कई देशों ने लगाए स्टॉल। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश पवेलियन और प्रदर्शनी का आगाज। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश पवेलियन और एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश पवेलियन में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रस्तुत किया गया है। यहां आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के और पढ़े

मोदी सरकार की कारगर विदेश नीति के कारण भारतीय संस्कृति का परचम दुनिया में लहरा रहा – शर्मा

Last Updated:  Sunday,   9:14 pm

भाजपा विदेश विभाग द्वारा मीट अप-2023″ कार्यक्रम का आयोजन। भाजपा कार्यालय पर जुटे 15 देशों से पधारे प्रवासी भारतीय। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश विदेश विभाग द्वारा “मीट अप-2023” कार्यक्रम का आयोजन इंदौर भाजपा कार्यालय में रखा गया। इस कार्यक्रम में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी) के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि एवं देश के अलग-अलग राज्यों के विदेश विभाग के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि और पढ़े

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के साथ ग्लोबल गार्डन में किया पौधरोपण

Last Updated:  Sunday,   9:06 pm

ग्लोबल गार्डन का नाम रखा गया नमो ग्लोबल गार्डन। इंदौर का स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास। प्रवासी भारतीय एवं शहरवासियों द्वारा किए गए पौधारोपण के पश्चात बना वृक्ष बंधन का भाव– महापौर। इंदौर : शहर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रवासी अतिथियों के साथ स्कीम नंबर 113 में बनाए गए ग्लोबल गार्डन में कपूर का पौधा लगाकर उद्यान का शुभारंभ किया गया। और पढ़े