Category Archives: राज्य

इंदौर आए गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली

Last Updated:  Sunday, January 8, 2023  9:00 pm

मंत्रीद्वय तुलसी सिलावट व ऊषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। इंदौर : गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली रविवार को इंदौर पधारे।विमानतल पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया। इस मौके पर इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत की अध्यक्ष रीना मालवीय, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष और पढ़े

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चखा इंदौर के पान का स्वाद

Last Updated:  Sunday,   8:57 pm

इंदौर : इंदौर की 56 दुकानों को प्रवासी भारतीयों के लिए दुल्हन की तरह सजावट की गई है । देर रात तक दुकानें यहां पर उनके स्वागत के लिए खुली हुई है। एक दिन पूर्व शनिवार रात देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं अन्य गणमान्य नागरिक 56 दुकान स्थित अन्नपूर्णा पान भंडार पर पहुँचे। पान खाने के बाद जयशंकर ने पान की तारीफ करते हुए उसे अनूठा बताया।अन्नपूर्णा पान भंडार के संचालक ने बताया कि रात 10 बजे अपनी और पढ़े

भारत की प्रगति में प्रवासी भारतीय विश्वसनीय भागीदार – सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday,   3:41 pm

अतिथि देवो भव की भावना के साथ आपका मध्यप्रदेश में स्वागत है। मुख्यमंत्री चौहान ने युवा प्रवासी भारतीय दिवस को किया संबोधित। इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ। देश को प्रवासी भारतीयों से प्रेम और उनकी उपलब्धियों पर गर्व – केन्द्रीय मंत्री ठाकुर। केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने श्रेष्ठतम सद्भावना और सर्वोत्तम आवभगत के साथ स्वागत के लिए मुख्यमंत्री चौहान का माना आभार। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में और पढ़े

प्रवासी भारतीयों के लिए मप्र में बनेगी एक्जीक्यूटिव समिति

Last Updated:  Sunday,   3:09 pm

फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर लीडर्स और डेलीगेट्स से बोले सीएम शिवराज। मुख्यमंत्री श्री चौहान होटल अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से की मुलाकात। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होटल अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, विदेश सचिव औसाफ़ सैयद सहित अन्य अधिकारी और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथि गण और पढ़े

इंदौर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में किसी एजेंसी ने नही दिखाई दिलचस्पी

Last Updated:  Saturday, January 7, 2023  9:44 pm

प्रदेश सरकार पीपीपी मोड पर करवाना चाहती है एयरपोर्ट का निर्माण। एमपीआईडीसी ने देश की कई बड़ी कंपनियों को पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट बनाने का भेजा था प्रस्ताव। इंदौर : इंदौर में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर सरकार गंभीरता तो दिखा रही है लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इंदौर में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए देश और दुनिया की किसी भी बड़ी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है। इसके चलते एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट कागजों पर और पढ़े

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

Last Updated:  Saturday,   5:26 am

मुख्यमंत्री चौहान ने टीम भावना से की गई तैयारियों की सराहना की। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस कॉन्फ्रेसिंग में इंदौर से विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ.औसाफ सैयद, ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार मनिका जैन,अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, और पढ़े

मध्यप्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ होंगे फिजियोथेरेफी पाठ्यक्रम- सारंग

Last Updated:  Friday, January 6, 2023  3:00 pm

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से होगी बीपीटी कोर्स की शुरूआत। भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को फिजियोथेरेपी कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये बड़ा निर्णय लिया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स) का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इसकी शुरूआत सबसे पहले राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से की जाएगी। मंत्री विश्वास सारंग ने यह निर्णय चिकित्सा प्रकोष्ठ के और पढ़े

तीर्थ ही रहेगा सम्मेद शिखरजी क्षेत्र, केंद्र सरकार ने लगाई पर्यटन गतिविधियों पर रोक

Last Updated:  Thursday, January 5, 2023  9:20 pm

शराब, तेज आवाज में गाने और मांस की बिक्री पर भी लगाया गया प्रतिबंध। केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन। नई दिल्ली : जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी पर्वत क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय महत्व का पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ समग्र जैन समाज के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने वहां पर्यटन, इको टूरिज्म गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी है।इस आशय का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पारसनाथ (सम्मेद शिखरजी) क्षेत्र और पढ़े

जूनियर कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के खेलमंत्री को समन

Last Updated:  Thursday,   5:41 pm

चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने समन भेजा है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप सिंह के चंडीगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें समन तामील किया। हालांकि, संदीप के घर से निकलने के बाद जब मीडिया ने एसएचओ मनिंदर सिंह से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने बयान में रेप के प्रयास का भी लगाया आरोप। इधर, पीड़ित महिला कोच ने और पढ़े

उज्जैन कलेक्टर ने लगाई ग्राम चौपाल, जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

Last Updated:  Wednesday, January 4, 2023  7:45 pm

उज्जैन : जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार दोपहर खाचरोद तहसील के ग्राम बेडावन्या पहुंचकर ग्राम चौपाल लगाई। अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर सिंह यहां ग्रामीणों के साथ ही जमीन पर बैठ गए। हालांकि कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की गई थी पर सिंह ने इनकार करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह यहां ग्रामीण महिलाओं से रूबरू हुए और शासकीय कल्याणकारी और पढ़े