जूनियर कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के खेलमंत्री को समन

  
Last Updated:  January 5, 2023 " 05:41 pm"

चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने समन भेजा है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप सिंह के चंडीगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें समन तामील किया।

हालांकि, संदीप के घर से निकलने के बाद जब मीडिया ने एसएचओ मनिंदर सिंह से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

पीड़ित महिला ने बयान में रेप के प्रयास का भी लगाया आरोप।

इधर, पीड़ित महिला कोच ने चंडीगढ़ कोर्ट में अपने बयान Crpc 164 के तहत दर्ज करवाए। बताया जाता है कि महिला कोच ने अपने बयान में रेप की कोशिश का भी आरोप लगाया हैं। ऐसे में अब खेल मंत्री संदीप सिंह पर IPC की धारा 376 (बलात्‍कार) भी लगाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

बता दें कि हरियाणा की जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस पहली बार खेल मंत्री संदीप सिंह के घर पहुंची। संदीप सिंह के घर के चारों तरफ बेरिकेटिंग की गई है। साथ ही घर के आगे से सारी गाड़ियां पुलिस ने हटवाई हैं। बता दें कि आरोपों के बाद संदीप सिंह ने अपना विभाग सीएम को सौंप दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। महिला कोच ने मामले में हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि उन्हें मामले में एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है।

ये है मामला :-

हरियाणा की जूनियर महिला कोच ने खेलमंत्री संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि चंडीगढ़ में खेलमंत्री के आवास पर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला कोच इस मामले को लेकर गृहमंत्री से मुलाकात कर चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *