Category Archives: विदेश

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप

Last Updated:  Friday, July 19, 2024  3:32 pm

अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों में रेल, हवाई सेवाएं हुई ठप। भारत में भी विमान सेवाओं पर पड़ा असर। नई दिल्ली: दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक बंद पड़ गए हैं। इसके चलते दुनियाभर में तमाम विमान कंपनियां, मीडिया हाउस, बैंक और रेलवे का कामकाज ठप हो गया है। भारत में भी विमान और अन्य सेवाओं पर इसका असर देखा जा रहा है। बताया गया है कि कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में तकनीकि दिक्कत आने से माइक्रोसॉफ्ट और पढ़े

ब्रिटेन में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत, कीर स्टार्मर होंगे प्रधानमंत्री

Last Updated:  Sunday, July 7, 2024  12:25 pm

लंदन : ब्रिटेन में आखिरकार 14 साल बाद सत्‍ता परिवर्तन हो गया लेबर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव में भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 650 सदस्यों वाली ब्रिटिश पार्लियामेंट में लेबर पार्टी ने 410 सीटें जीतकर प्रचंड विजय हासिल की। ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी को केवल 121 सीटें मिल पाई। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। भारत को और पढ़े

पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत की शान बढ़ाएगा इंडिया हाउस

Last Updated:  Thursday, June 27, 2024  3:23 pm

रिलायंस फाउंडेशन ने आईओसी के साथ साझेदारी में तैयार किया है इंडिया हाउस। मुंबई : अब से ठीक एक महीने बाद शुरू हो रहे पेरिस 2024 ओलंपिक में कई रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा ओलंपिक खेलों में पहला कंट्री हाउस – इंडिया हाउस। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ साझेदारी के तहत तैयार किया गया इंडिया हाउस देश की समृद्ध सांस्कृतिक और खेल विरासत का जश्न होगा। इसमें प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण में प्रगति और पढ़े

दुबई में देवी अहिल्याबाई अवॉर्ड से सम्मानित किए गए इंदौर के समीर शर्मा

Last Updated:  Wednesday, June 5, 2024  8:00 pm

इंडियन पीपुल्स फोरम, यूएई ने स्थापित किया है देवी अहिल्याबाई के नाम पर यह सम्मान। इंदौर : शहर के ख्यात स्टार्टअप मैन और पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता व सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे समीर शर्मा को संयुक्त अरब अमीरात में एक गरिमापूर्ण समारोह में इंडियन पीपल फोरम द्वारा इंदौर के प्रवासी भारतीयों की उपस्थिति के बीच देवी अहिल्याबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड इसी वर्ष से प्रारंभ हुआ है। समारोह में IPF चैयरमेन जीतेन्द्र वैद्य, भारतीय और पढ़े

दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में रिलायंस सहित भारत की तीन कंपनियां शामिल

Last Updated:  Thursday, May 30, 2024  11:07 pm

टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट। नई दिल्ली : मशहूर अमेरिकी मैगजीन टाइम (Time) ने साल 2024 के लिए दुनिया की सबसे प्रभावशाली (most influential) कंपनियों की लिस्ट जारी की है। टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप को टाइम की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। और पढ़े

एयर टर्बुलेंस की वजह से हिचकोले खाने लगा विमान, एक यात्री की मौत, कई घायल

Last Updated:  Thursday, May 23, 2024  1:18 pm

लंदन से सिंगापुर जा रहा था विमान, बैंकॉक में कराई आपात लैंडिंग। लंदन : लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस की वजह से एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि लंदन से उड़ान भरने के कुछ देर बाद प्लेन जोर से हिलने लगा, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। एयर टर्बुलेंस का मतलब उड़ान के दौरान अनियंत्रित गति से हवा का विमान के पंखों से टकराना और पढ़े

लोकसभा चुनाव में वोट डालने अमेरिका से इंदौर आया काबरा परिवार

Last Updated:  Monday, May 13, 2024  8:22 pm

इंदौर : लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने अमेरिका निवासी भारतीय परिवार खास तौर पर इंदौर आया।काबरा परिवार बीते 12 वर्ष से अमेरिका के बोस्टन में रह रहा है। सोमवार को अद्वैत काबरा,कृतिका काबरा ने वोट डालकर अपने जागरूक मतदाता होने का परिचय दिया। उनका कहना था कि उन्होंने राष्ट्रहित में अपना वोट दिया है। परिवार के ही अमेय काबरा व मनाली काबरा ने भी शादी के बाद साथ में पहली बार वोट दिया। काबरा परिवार का कहना था कि एक और पढ़े

अमेरिका में भीषण सड़क हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत

Last Updated:  Sunday, April 28, 2024  2:53 pm

गुजरात के आनंद की निवासी थी तीनों महिलाएं। वाशिंगटन: अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत की ग्रीनविले काउंटी में हुए भीषण सड़क जेहादसे में भारत की निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं जिस गाड़ी में सवार थीं, वह दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पेड़ पर जा अटकी थी, जिसे स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से नीचे उतारा। बताया जाता है कि हाइवे पर अनियंत्रित होने के बाद एसयूपी सभी लेन को पार करते हुए और पढ़े

पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर बम धमाके और फायरिंग

Last Updated:  Friday, March 22, 2024  12:41 am

अज्ञात हमलावरों ने दिया हमले को अंजाम। पाक सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मुठभेड़ में मार गिराया। नई दिल्ली : पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर पोर्ट पर अज्ञात हमलावरों ने पहले बम धमाके किए और फिर फायरिंग कर दी। इस पर पाक सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में 2 हमलावरों को मार गिराया। बताया जाता है कि अज्ञात हमलावर हाथ में बंदूक और बम लेकर बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट में घुस गए। उन्होंने पहले बम धमाके करते हुए बंदरगाह और आसपास और पढ़े

देशभर में लागू किया गया नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए

Last Updated:  Monday, March 11, 2024  11:04 pm

तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को इस कानून के तहत मिलेगी नागरिकता। हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थी होंगे नागरिकता के पात्र। नई दिल्ली: भारत सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 यानी सीएए को देशभर में लागू कर दिया है। भारत सरकार ने इसके लिए अनिवार्य नियमों को अधिसूचित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि देश में आम चुनावों की घोषणा होने और पढ़े