लंदन से सिंगापुर जा रहा था विमान, बैंकॉक में कराई आपात लैंडिंग।
लंदन : लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस की वजह से एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि लंदन से उड़ान भरने के कुछ देर बाद प्लेन जोर से हिलने लगा, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
एयर टर्बुलेंस का मतलब उड़ान के दौरान अनियंत्रित गति से हवा का विमान के पंखों से टकराना है। हवा की इस तूफानी गति से विमान डोलने लगता है और ऊपर – नीचे हिचकोले खाने लगता है।
सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ321 हीथ्रो हवाई अड्डे से सिंगापुर के रास्ते में थी, तब उसे इसी तरह के गंभीर एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। एयर टर्बुलेंस की वजह से फ्लाइट को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कुल 211 यात्रियों के साथ 18 क्रू सदस्य भी सवार थे। विमान के हिचकोले खाने से यात्रियों में घबराहट फेल गई। सामान इधर – उधर बिखर गया। इसी घबराहट में एक यात्री की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।
सिंगापुर एयरलाइंस ने यात्री की मौत पर शोक जताया है। प्लेन की आपात लैंडिंग के तुरंत बाद एम्बुलेंस की कई गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
July 30, 2019 मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मिली आजादी, राज्यसभा में भी पारित हुआ बिल नई दिल्ली: देश की संसद ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। तीन तलाक़ का अभिशाप झेल रही मुस्लिम […]
February 21, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी : विजयवर्गीय
मंत्री विजयवर्गीय ने जबलपुर एवं मंडला का किया दौरा।
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार में […]
November 28, 2021 अपनी बायोग्राफी पर चर्चा के दौरान बेटे का जिक्र आते ही भावुक हुए कबीर बेदी
इंदौर : गांधी हॉल में चल रहे इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक […]
June 27, 2023 भोपाल – इंदौर सहित पांच वंदे भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल - इंदौर व भोपाल - जबलपुर ट्रेन को प्रत्यक्ष और अन्य तीन ट्रेनों को वर्चुअली हरी […]
January 9, 2021 कोरोना वैक्सीन परीक्षण से नहीं हुई वालेंटियर की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया दावा…!
भोपाल : कोविड ड्रग ट्रायल के वालेंटियर दीपक मरावी की मौत को लेकर मचे बवाल के बाद प्रदेश […]
July 22, 2025 विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई परेशानी
अब ऑनलाइन ही करना होगा विद्युत बिलों का भुगतान, सारे काउंटर किए बंद।
सत्ताधारी दल से […]
May 19, 2020 कोरोना अपडेट : 72 नए मरीज मिले, कई मरीज ठीक होकर घर लौटे इंदौर : शहर में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। कोरोना को नियंत्रित करने में तो […]