Category Archives: शहर

इंदौर लोकसभा सीट पर 61.75 रहा मतदान का प्रतिशत

Last Updated:  Tuesday, May 14, 2024  12:31 am

पिछले चुनाव से करीब सवा सात फीसदी कम हुई वोटिंग। प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस ने चलाया था नोटा अभियान। इंदौर : कांग्रेस के नोटा दबाओ अभियान के बीच इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को हुए चुनाव में कुल 61.75 फीसदी मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले यह करीब सवा सात फीसदी कम है। सांवेर में सबसे ज्यादा, इंदौर 05 में सबसे कम मतदान। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकसभा की आठ विधानसभा सीटों में और पढ़े

इंदौर संसदीय सीट पर 60 फीसदी से अधिक मतदान

Last Updated:  Monday, May 13, 2024  8:34 pm

इंदौर जिले में शांतिपूर्ण रूप से हुआ मतदान। नए मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा उत्साह। इंदौर : लोकसभा निर्वाचन के लिये सोमवार को इंदौर जिले में उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान समाप्ति के समय याने शाम 06 बजे तक करीब 60.75 प्रतिशत मतदान होने की खबर है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 09 फीसदी कम है। हालांकि मतदान का अंतिम आंकड़ा आना शेष है, इसके चलते मतदान के प्रतिशत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती और पढ़े

लालवानी और रणदिवे ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

Last Updated:  Monday,   8:30 pm

इंदौर सहित प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का जताया भरोसा। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ‌एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मतदान सकुशल संपन्न होने पर मतदानकर्मियों, शासन – प्रशासन के अधिकारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी ने लोकतंत्र के महापर्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा एवं उनके प्रयासों से डाला गया एक-एक और पढ़े

अधिकारियों ने मतदान कर दी लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति

Last Updated:  Monday,   8:28 pm

इंदौर : चुनाव संपन्न कराने की व्यस्तताओं के बावजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने भी संबंधित बूथों पर परिवार सहित पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति दी। मतदान करने वाले प्रमुख अधिकारियों में संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, आईजी इंदौर रेंज अनुराग, निगमायुक्त शिवम वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष ने की वोटिंग, कार्यकर्ताओं को भी किया प्रेरित

Last Updated:  Monday,   8:25 pm

इंदौर : इंदौर लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर बीजेपी लगातार सक्रिय रही। उसके नेता व कार्यकर्ताओं ने मतदान करने के साथ वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्कीम नंबर 55 न्यू पलासिया स्थित जैन दिवाकर महाविद्यालय के बूथ पर परिवार सहित पहुंचकर मतदान किया और तमाम कार्यकर्ताओं को भी मतदान करने व करवाने के लिए प्रेरित किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) चिंटू वर्मा ने पत्नी सहित देपालपुर में बूथ नंबर 84 पर पहुंचकर और पढ़े

लोकसभा चुनाव में वोट डालने अमेरिका से इंदौर आया काबरा परिवार

Last Updated:  Monday,   8:22 pm

इंदौर : लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने अमेरिका निवासी भारतीय परिवार खास तौर पर इंदौर आया।काबरा परिवार बीते 12 वर्ष से अमेरिका के बोस्टन में रह रहा है। सोमवार को अद्वैत काबरा,कृतिका काबरा ने वोट डालकर अपने जागरूक मतदाता होने का परिचय दिया। उनका कहना था कि उन्होंने राष्ट्रहित में अपना वोट दिया है। परिवार के ही अमेय काबरा व मनाली काबरा ने भी शादी के बाद साथ में पहली बार वोट दिया। काबरा परिवार का कहना था कि एक और पढ़े

इंदौर में शाम 05 बजे तक 56 फीसदी से अधिक मतदान

Last Updated:  Monday,   6:36 pm

60 फीसदी से ऊपर जा सकता है मतदान का अंतिम आंकड़ा। देपालपुर और सांवेर में हुआ अच्छा मतदान। इंदौर : लोकसभा चुनाव को लेकर इंदौर संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू में तो धीमा रहा पर बाद में इसने गति पकड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक शाम 05 बजे तक इंदौर में 56.53 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे अनुमान लगाया जा सकता है की मतदान का कुल प्रतिशत 60 फीसदी से ऊपर जा सकता है, हालांकि पिछले चुनाव में करीब 69 और पढ़े

लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग में बारिश में डाला व्यवधान

Last Updated:  Monday,   6:34 pm

मंदसौर, रतलाम, नागदा,शाजापुर में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, गिरे ओले। इंदौर के कई इलाकों में भी हुई बारिश। इंदौर : प्रदेश के इंदौर सहित आसपास के कई शहरों में दोपहर बाद आंधी – तूफान के साथ बारिश होने से मतदान में बाधा पड़ी। कई जगह ओले गिरने की भी खबर मिली। तेज धूप के बाद एकाएक हुई बेमौसम बारिश से मतदान करने जा रहे मतदाताओं को रास्ते में ही सुरक्षित स्थान की शरण लेनी पड़ी। मिली जानकारी के और पढ़े

सुमित्रा ताई, विजयवर्गीय,सिलावट और लालवानी ने किया मतदान

Last Updated:  Monday,   1:13 pm

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें, बोले मंत्री विजयवर्गीय। इंदौर : बीजेपी के तमाम बड़े – छोटे नेता और संगठन के पदाधिकारी सुबह ही अपने – अपने बूथों पर मतदान करने पहुंचे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन ने पुत्र मिलिंद महाजन व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के समीप नर्मदा ताप्ती भवन के बूथ पर पहुंची और मतदान किया। पूर्व आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भी ताई के साथ और पढ़े

इंदौर सहित मप्र की शेष 08 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान

Last Updated:  Monday,   11:31 am

इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने से मतदान को लेकर उत्साह कम। कांग्रेस के कार्यकर्ता नदारद, टेबलें भी नहीं लगी, केवल मीडिया, सोशल मीडिया में चला नोटा अभियान…! इंदौर : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर सोमवार 13 मई को मतदान हो रहा है। इनमें मप्र की शेष 08 सीटें भी शामिल हैं। बीते तीन चरणों में प्रदेश की 21 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे और पढ़े