Category Archives: शहर

दूरसंचार क्रांति ने बदलकर रख दी है हमारी दुनिया : भाटिया

Last Updated:  Sunday, May 19, 2024  4:32 pm

यूपीए ट्रांजेक्शन से भारत बना रहा है नया रिकॉर्ड। इंदौर : दूरसंचार क्रांति ने हमारी दुनिया को ही बदल दिया है। अब अधिकांश काम मोबाइल से होने लगे है। चाहे हवाई सफर करना हो, बिजली का बिल भरना हो या मूवी की टिकिट कराना हो, हर काम घर बैठे मोबाइल ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ये विचार रिलायंस जियो इंफोकॉम् के वाइस प्रेसिडेंट अमिताभ भाटिया ने व्यक्त किए। वे विश्व दूरसंचार और सूचना सोसाइटी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम और पढ़े

जून अंत तक खजराना ब्रिज के एक हिस्से का काम पूरा होगा

Last Updated:  Saturday, May 18, 2024  2:53 pm

इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि ब्रिज के दाएं भाग को जून अंत तक चालू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत ब्रिज पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस काम को दो दिन में खत्म किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीईओ अहिरवार ने बताया कि ब्रिज का लगभग 84% कार्य और पढ़े

मतदान को लेकर श्रेष्ठ कार्य करने वाले 82 बीएलओ सम्मानित

Last Updated:  Friday, May 17, 2024  9:35 pm

11 वॉलेन्टियर भी किये गये सम्मानित। इंदौर : जिले में गत 13 मई को सम्पन्न हुए लोकसभा निर्वाचन के मतदान में श्रेष्ठतम कार्य करने वाले जिले के 82 बूथ लेवल अधिकारियों(बीएलओ) एवं 11 वॉलेन्टियर को कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वीप अभियान के प्रभारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन और अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी और पढ़े

निगमकर्मियों को फौजी वर्दी पहनाने का तुगलकी फरमान वापस

Last Updated:  Thursday, May 16, 2024  10:54 pm

चौतरफा विरोध और आलोचना के चलते रिमूवल गैंग को दी गई फौजी वर्दीनुमा ड्रेस लौटाने के निर्देश जारी। पूर्व सैनिकों की भावनाएं आहत होने से वर्दी में किए जाएंगे आवश्यक बदलाव : महापौर इंदौर : चौतरफा विरोध और आलोचना के बाद नगर निगम की रिमूवल गैंग को सेना जैसी वर्दी पहनाने का निर्णय वापस ले लिया गया है। जिन निगमकर्मियों को ये वर्दी दी गई थी, उन्हें स्टोर में पुनः जमा करने के निर्देश दिए गए है। वर्दी में किए और पढ़े

निगमकर्मियों को सेना जैसी वर्दी पहनाना देश और सेना का अपमान : चिंटू चौकसे

Last Updated:  Thursday,   4:38 pm

इंदौर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने को देश और सेना का अपमान बताया है। उन्होंने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। चौकसे ने कहा कि सेना की वर्दी के साथ देश की सुरक्षा और सम्मान जुड़ा हुआ है।देश के नागरिकों के लिए सैन्य बल आदर और गौरव का स्थान रखते हैं।उनके जैसी वर्दी निगमकर्मियो को पहनाना सैन्य बलों का अपमान है। और पढ़े

कालोनियों के बगीचों को समय सीमा में विकसित करें

Last Updated:  Wednesday, May 15, 2024  11:42 pm

महापौर ने की स्मार्ट सिटी और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक। निर्माण कार्यों में शिफ्ट किए जा रहे पेड़ एक स्थान पर लगा कर विकास वन के रूप में करें विकसित- महापौर। इंदौर लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम मुख्यालय में रुके हुए कार्यों की रिव्यू बैठक बुलाई।इस दौरान उद्यान विभाग और स्मार्ट सिटी संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अहिल्या वन के निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करना, उमंग वाटिकाओं की और पढ़े

सेना जैसी वर्दी पहनने की मनाही नहीं : महापौर

Last Updated:  Wednesday,   11:36 pm

सेना से मिलती – जुलती ड्रेस रिमूवल गैंग को देने से काम के दौरान दिखेगा अनुशासन। इंदौर : निगम के रिमूवल कर्मियों को सेना जैसी वर्दी दिए जाने को गैरकानूनी बताए जाने और इसका चौतरफा विरोध होने के बावजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं।उनका कहना है कि इंदौर नगर निगम के रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस इसलिए दी गई है ताकि काम के दौरान अनुशासन रहे,सभी में एक रूपता दिखाई दे और और पढ़े

निगम की रिमूवल गैंग को सेना से मिलती – जुलती वर्दी पहनाना गैरकानूनी

Last Updated:  Wednesday,   6:59 pm

आम नागरिक नहीं कर सकता सेना की वर्दी और उससे जुड़े लोगो, प्रतीक चिन्हों का इस्तेमाल। सेना, नौसेना और वायुसेना से मिलती – जुलती वर्दी पहनने या प्रतीक चिन्ह धारण करने पर सजा व जुर्माने का है प्रावधान। इंदौर : निगमायुक्त शिवम वर्मा ने नगर निगमकर्मियों के लिए ड्रेस कोड तय करने की कवायद के चलते निगम की रिमूवल गैंग को भारतीय सेना से मिलती – जुलती वर्दी पहना दी है। इसके पीछे उनका तर्क है कि इससे निगमकर्मियों में और पढ़े

राऊ से डॉ.अंबेडकर नगर महू के बीच प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Last Updated:  Tuesday, May 14, 2024  11:43 pm

रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए लिया जा रहा मेगा ब्लॉक। 16 से 31 मई तक इंदौर से महू के बीच चलनेवाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त। महू से चलने वाली कई ट्रेनें इंदौर मेन वा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों से संचालित होंगी। महू – बिलासपुर व महू – रीवा ट्रेन उज्जैन से संचालित होंगी। 16 से 31 मई तक रहेगा मेगा ब्लॉक। इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के राऊ-डॉ.अम्‍बेडकर नगर खंड के दोहरीकरण कार्य के तहत 16 मई से प्रस्‍तावित ब्‍लॉक और पढ़े

मतदान दलों की वापसी पर ढोल बजाकर पुष्पहारों से किया गया स्वागत

Last Updated:  Tuesday,   12:40 am

सबसे पहले पहुंचे पालदा स्थित सेंट अरनॉल्ड स्कूल स्थित तीन मतदान केन्द्रों के दल। इंदौर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत इंदौर जिले में 13 मई को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद देर शाम नेहरू स्टेडियम में मतदान दलों की सकुशल वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के पालदा स्थित सेंट अरनॉल्ड स्कूल में बनाए गए तीन मतदान केन्द्रों के दल एक साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचे। और पढ़े