Category Archives: शहर

इंदौर – पुणे स्पेशल ट्रेन अब 24 अप्रैल तक चलेगी

Last Updated:  Thursday, February 29, 2024  9:37 pm

इंदौर : ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इंदौर – पुणे स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित किए जा रहे हैं। गाड़ी संख्‍या 09324 इंदौर- पुणे स्‍पेशल जिसका इंदौर से चलने का 28 फरवरी, 2024 तक अंतिम फेरा निर्धारित था, अब 24 अप्रेल, 2024 तक और गाड़ी संख्‍या 09323 पुणे- इंदौर स्‍पेशल जिसका पुणे से चलने का  पूर्व में 29 फरवरी, 2024 तक अंतिम फेरा निर्धारित था, 25 अप्रेल, 2024 तक चलेगी। और पढ़े

आईएमए,इंदौर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए डॉ.नरेंद्र पाटीदार

Last Updated:  Wednesday, February 28, 2024  8:28 pm

वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. वल्लभ मूंदड़ा प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्वाचित। इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। वर्ष 2024-25 के लिए जहां डॉ.नरेंद्र पाटीदार अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं वर्ष 25-26 के लिए प्रेसिडेंट इलेक्ट इंदौर के प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर वल्लभ मूंदडा निर्वाचित हुए हैं। नवगठित कार्यकारिणी मार्च में कार्यभार ग्रहण करेगी। यह कार्यकाल एक वर्ष का होगा। बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर की 2.5 लाख सदस्यों से अधिक की अशासकीय और पढ़े

इंटेकवेल के पास फूटी नर्मदा की पाइप लाइन

Last Updated:  Wednesday,   2:20 am

सुधार कार्य के बाद नर्मदा के प्रथम व द्वितीय चरण की टंकियां भरने का काम शुरू। तृतीय चरण के पंप बंद होने से बुधवार को आधे से अधिक इंदौर में जलप्रदाय होगा प्रभावित। इंदौर : मंगलवार को 2100एम एम की एम एस पाइप लाइन नये इंटेकवेल के पास में फूटने के कारण नर्मदा के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण के के सभी पंप बंद हो गए हैं। निगम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुधार कार्य सतत किया जा रहा और पढ़े

शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Tuesday, February 27, 2024  9:22 pm

शहीद आजाद चौराहे पर नवीन ट्रैफिक सिग्नल का किया लोकार्पण। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद चन्द्रशेखर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही शहीद चन्द्रशेखर आजाद तिराहे पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए नवीन ट्रैफिक सिग्नल का भी शुभारम्भ किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी और बडी संख्या क्षेत्रीय रहवासीगण उपस्थित थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद चौराहे पर और पढ़े

आदतन रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 283 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त होंगे

Last Updated:  Tuesday,   9:19 pm

इंदौर : महानगर में यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से आईटीएमएस सिस्टम स्थापित किया गया है, इस सिस्टम के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान बनाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ऐसे 283 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, दिनांक 24 फरवरी 2024 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों का पालन करवाने व आदतन और पढ़े

492 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर का नया रेलवे स्टेशन

Last Updated:  Tuesday,   1:22 am

अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा स्टेशन का पुनर्विकास। तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा सात मंजिला नया स्टेशन। स्काई ब्रिज के जरिए सरवटे बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन से भी होगा कनेक्ट। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअली 41 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें देश के 553 स्टेशनों का पुनर्विकास और 1500 आरओबी व अंडरपास शामिल हैं।इनमें रेलवे के रतलाम मंडल के इंदौर सहित और पढ़े

आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Last Updated:  Saturday, February 24, 2024  8:18 pm

एमजी रोड और जवाहर मार्ग घोषित हुआ वन वे। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में शहर विकास के साथ ही यातायात प्रबंधन को लेकर स्मार्ट सिटी में बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक में कहा कि यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड मार्ग को वन वे घोषित करते हुए, यातायात नियमों और पढ़े

अब ब्रेस्ट कैंसर की होगी दर्द रहित सर्जरी

Last Updated:  Friday, February 23, 2024  7:17 pm

पूरे ब्रेस्ट को रिमूव करने की नहीं पड़ेगी जरूरत। अत्याधुनिक एग्जिलोस्कोपी तकनीक से ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करने वाला एमवायएच बना पहला सरकारी अस्पताल इंदौर : ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं को पीड़ादायक इलाज के दौर से नहीं गुजरना पड़ेगा ! एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमवाय अस्पताल अत्याधुनिक एग्जिलोस्कोपी तकनीक से ब्रेस्ट कैंसर की दर्दरहित सर्जरी करने वाला मध्यभारत का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है ! इससे ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी को नए आयाम मिले हैं। अब ब्रेस्ट और पढ़े

मोरोद गांव स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसर से 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

Last Updated:  Friday,   12:07 am

सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी का है परिसर। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण किया गया पंजीबद्ध। इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा मिलावटी डीजल,अवैध भंडारण, अवैध बिक्री,अवैध पंप संचालन के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मोरोद गांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पार्किंग परिसर पर खाद्य विभाग के दल ने दबिश देकरअवैध रूप से संग्रहित 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त कर लिया।ये परिसर सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट का बताया गाय है। जांच में मौके पर और पढ़े

खजराना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को दिया जा रहा अंजाम

Last Updated:  Thursday, February 22, 2024  12:55 pm

महापौर के निर्देश पर चलाई जा रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम। खजराना की प्रमुख सड़क पर यातायात को सुगम बनाने के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण। इंदौर : खजराना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत स्टार चौराहा से खजराना दरगाह होते हुए मेन रोड पर दुकानों के बाहर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। मौके पर आठ जेसीबी मशीन, 7 और पढ़े