Category Archives: शहर

विष्णुपुरी मेन व सिद्धार्थ नगर के रहवासियों को गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात

Last Updated:  Wednesday, March 6, 2024  12:02 am

43 लाख रुपए की लागत से बिछाई जा रही नई नर्मदा लाइन। विधायक मधु वर्मा और क्षेत्रीय पार्षद सुनीता हार्डिया ने किया भूमिपूजन। इंदौर : विष्णुपुरी कॉलोनी व सिद्धार्थ नगर में लोग लंबे समय से नर्मदा लाइन में गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे थे। गर्मी में ये समस्या विकराल रूप धारण कर लेती थी। रहवासियों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुनीता सुनील हार्डिया व विधायक मधु वर्मा से चर्चा की तो उन्होंने जल्द ही समस्या के और पढ़े

मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते विजयनगर से बापट चौराहे तक डायवर्ट होगा ट्रैफिक

Last Updated:  Monday, March 4, 2024  11:28 pm

इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य हेतु विजयनगर चौराहे से बापट चौराहे तक वाहनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के तहत पैकेज आईएनओ – 2 के मेघदूत एवं विजयनगर मेट्रो स्टेशन के निर्माण हेतु विजयनगर से बापट चौराहे तक आने जाने वाला यातायात दिनांक 05.03.2024 से रात्रि 23:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक परिवर्तित मार्ग से चलेगा।विजयनगर से बापट चौराहे की ओर जाने वाले बड़े वाहन जैसे बस एवं और पढ़े

राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं पर मौका मिले तो परहेज भी नहीं..

Last Updated:  Monday,   8:42 pm

🔹महिला दिवस पर विशेष 🔹 अवर लाइव इंडिया.कॉम से चर्चा में बोली शहर की जानी – मानी समाजसेविका माला सिंह ठाकुर। अपनी जिन्दगी के सफर को लेकर की सारगर्भित चर्चा। नारी सशक्तिकरण सहित सामाजिक क्षेत्र में किए कार्यों की लंबी श्रृंखला पर डाला प्रकाश। इंदौर : महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबी होने आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने की बातें तो कई मंचों और माध्यमों से की जाती है पर इसको लेकर पूरी गंभीरता के साथ धरातल पर काम करने वाले विरले और पढ़े

संत विनोबा का दर्शन आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है

Last Updated:  Monday,   2:49 pm

मूर्धन्य पत्रकार स्व. प्रभाष जोशी की विनोबाजी के साथ संस्मरणों पर लिखित पुस्तक के विमोचन समारोह में बोले मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला। इंदौर : मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का कहना है कि संत विनोबा का जीवन आज भी समाज को दिशा दिखाता है। इंदौर की पत्रकारिता के पर्याय माने जाने वाले प्रभाष जोशी ने साठ के दशक में संत विनोबा की पद यात्रा के दौरान इन्दौर प्रवास पर जो रिपोर्टिंग की थी वह एक दस्तावेज़ और पढ़े

राजवाड़ा से सुभाष चौक पार्किंग तक टू – वे किया जाए एमजी रोड

Last Updated:  Sunday, March 3, 2024  10:26 pm

राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने की मांग। इंदौर : शहर के दो प्रमुख मार्ग एकांगी किए जाने से आस पास के बाजारों के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। राजबाड़ा के आस पास के सभी व्यापारी परेशान हो रहे हैं। व्यवसायी चाहते हैं कि राजबाड़ा से सुभाष चौक पार्किंग तक का मार्ग टू वे रख दिया जाए। इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि एमजी रोड ओर जवाहर मार्ग एकांकी किया गया, जिसे हम सहमत हैं और पढ़े

उच्च न्यायालय में 09 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत

Last Updated:  Sunday,   10:17 pm

इंदौर : उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर में 09 मार्च 2024 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में लंबित/प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराए जाएंगे। सहायक आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय श्रीमती रेखा सचदेव ने बताया कि इंदौर संभाग के सभी ।कलेक्टर्स एवं समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि लोक अदालत में यूनिराकरण योग्य मामलों की सूची बनाकर अतिरिक्त महाधिवक्ता और पढ़े

मेट्रो रूट में बदलाव की उठी मांग

Last Updated:  Saturday, March 2, 2024  6:28 pm

बंगाली चौराहे से आगे बढ़ाकर पिपल्याहाना चौराहे से स्कीम नंबर 140, एमवायएच होते हुए बस स्टैंड तक ले जाएं मेट्रो रूट। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि। इन्दौर : शहर में निर्माणाधीन मेट्रो का रूट बदलकर पिपलियाहाना चौराहा, कृषि कॉलेज से होते हुए एम वाय की ओर वाले मार्ग पर किया जाए जिससे इसकी,उपयोगिता और अधिक बढ़ कर नागरिकों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर नगरीय प्रशासन और पढ़े

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में उत्साह पूर्ण मतदान

Last Updated:  Friday, March 1, 2024  8:49 pm

कुल ग्यारह पदों के लिए 37 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में। इंदौर : अभिभाषकों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार एक मार्च को वोट डाले गए। कुल ग्यारह पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के कुछ अंतराल के बाद मतगणना शुरू कर दी गई। देर रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ और पढ़े

शुक्रवार से सुचारू रूप से होगा जलप्रदाय

Last Updated:  Friday,   2:34 am

इंटेकवेल के पास फूटी पाइप लाइन की मरम्मत पूर्ण। भरी गई नर्मदा के तृतीय चरण से जुड़ी पानी की टंकियां। निगम की जलप्रदाय टीम द्वारा सतत किया गया लीकेज सुधार कार्य इंदौर : जलुद स्थित नए इंटकवेल के पास दो दिन पहले फूटी पाइप लाइन की मरम्मत करने के बाद नर्मदा के तृतीय चरण की टंकियों को भरने का क्रम शुरू कर दिया गया है। निगम सूत्रों का दावा है कि शुक्रवार एक मार्च को जलप्रदाय सुचारू रूप से किया और पढ़े

31 करोड़ की लागत से निर्मित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Last Updated:  Thursday, February 29, 2024  11:32 pm

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रतिमा का भी किया गया अनावरण। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के जरिए कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी इंदौर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने राजेन्द्र नगर क्षेत्र में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 31 करोड रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वर कोकिला लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में लता और पढ़े