महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, देश भी उतनी ही तेजी से विकास करेगा

  
Last Updated:  March 7, 2024 " 12:40 am"

विधि और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आज भी संतोषजनक नहीं।

अभ्यास मंडल के महिला पत्रकार सम्मान समारोह में बोली मुख्य अतिथि, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्रीमती अर्चना खेर।

4 महिला पत्रकारों का किया गया सम्मान।

इंदौर : सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था अभ्यास मंडल ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को 4 महिला पत्रकारों वा नीता सिसोदिया, सोनाली
नरगुन्दे, नेहा मराठे, और केनासिरा मंसूरी का दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त महाधिवक्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय श्रीमती अर्चना खेर थीं। अध्यक्षता इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की। कार्यक्रम का आयोजन आरएनटी मार्ग स्थित हिंदी साहित्य समिति में किया गया था।

इस मौके पर ‘राष्ट्र के विकास मे महिलाओ की भूमिका’ विषय पर मुख्य अतिथि और वक्ता श्रीमती अर्चना खेर ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिला के बिना घर ,परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी जितनी अधिक बढ़ेगी देश का उतनी ही अधिक तेजी से विकास होगा। एक महिला अच्छी संचालक होने के साथ कुशल प्रशासक भी होती है।

न्यायपालिका और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कम।

श्रीमती खेर ने कहा कि न्यायपालिका और राजनीति में आज भी महिलाओं की भागीदारी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां वर्तमान में एक भी महिला जज नहीं है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट मे भी अभी तक कोई महिला मुख्य न्यायधीश नही बनी। उन्होंने कहा कि विधि के अलावा राजनीति और कारोबार में भी महिलाओं की भागीदारी कम है। इस बारे में गंभीर चिंतन की जरूरत है।

मैदानी पत्रकारिता में भी पीछे नहीं हैं महिलाएं।

अपने अध्यक्षीय उदबोधन में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है विशेषकर फील्ड में जाकर काम करना। आज महिला पत्रकार ऐसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है, जो अभी तक पुरुषों के माने जाते थे। केवल प्रिंट मीडिया में ही नही इलेक्ट्रानिक मीडिया मे भी वह स्पॉट रिपोर्टिंग कर रही है। इंदौर शहर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कोरोना काल में महिला पत्रकारों ने शानदार रिपोर्टिंग की, जिसकी चर्चा आज भी होती है।

सभी सम्मानित महिला पत्रकारों ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रारंभ में अतिथि स्वागत दीप्ति गौर और अनिता परमार ने किया। प्रतीक चिन्ह गौतम कोठारी ने प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन वैशाली खरे और पल्लवी अढाव ने किया। आभार ग्रीष्मा त्रिवेदी ने माना।

कार्यक्रम मे श्याम सुंदर यादव,डॉ. ओपी जोशी, हरेराम वाजपेयी, रजनी भंडारी,पुरषोत्तम वाघमारे,सुशीला यादव,मुरली खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *