इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य हेतु विजयनगर चौराहे से बापट चौराहे तक वाहनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के तहत पैकेज आईएनओ – 2 के मेघदूत एवं विजयनगर मेट्रो स्टेशन के निर्माण हेतु विजयनगर से बापट चौराहे तक आने जाने वाला यातायात दिनांक 05.03.2024 से रात्रि 23:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक परिवर्तित मार्ग से चलेगा।विजयनगर से बापट चौराहे की ओर जाने वाले बड़े वाहन जैसे बस एवं अन्य भारी वाहन सत्यसांई चौराहा स्कीम नंबर 78 तिराहा (महिंद्रा शोरूम के सामने) से स्कीम नंबर 136 चौराहा होते हुए न्याय नगर से बापट चौराहा या आगे की ओर जा सकेंगे। छोटे वाहन विजयनगर से सत्यसांई चौराहा से बांये मुड़कर स्कीम नंबर 54 से राजश्री अपोलो अस्पताल के सामने से होते हुए न्यायनगर से बापट चौराहा या आगे की ओर जा सकेंगे। बापट चौराहे से विजयनगर की ओर आने वाले वाहन भी इसी (उपरोक्तानुसार) मार्ग से आ सकेंगे । छोटे वाहन विजयनगर से रसोमा चौराहा से दाहिने मुड़कर आस्था चौराहा होते हुए सैंगर चौराहा, मारुति नगर चौराहा होते हुए बापट चौराहे की ओर आ जा सकेंगे। यह कार्य 45 दिवस तक चलेगा।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग या अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। और असुविधा से बचें ।
Related Posts
July 7, 2023 रिश्वत लेते पकड़े गए सतना नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त को 5 वर्ष का कारावास
इंदौर : सतना नगर पालिक निगम के पूर्व आयुक्त को रिश्वतखोरी के आरोप में अदालत ने 5 वर्ष […]
October 3, 2022 नकबजनी और वाहन चोरी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश,आठ लाख का माल बरामद
इंदौर : नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 04 आरोपी, […]
February 18, 2021 सौ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट बढ़कर हुआ साढ़े पांच फीसदी…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा फिर बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोतरी […]
September 18, 2022 मैथिल समाज की महिलाओं का जितिया महाव्रत, पारण के साथ संपन्न
इंदौर : 36 घंटे के निर्जल उपवास के बाद मैथिल एवं पूर्वोत्तर समाज की व्रती महिलाओं का […]
April 10, 2025 बस्ती चलो अभियान के तहत मंत्री विजयवर्गीय ने किया संवाद
वार्ड क्रमांक 04 के दो बूथों पर पहुंचकर की रहवासियों से भेंट।
इंदौर : कैबिनेट मंत्री […]
November 13, 2018 शिवराज सरकार विदाउट विजन ओनली टेलीविजन सरकार है- तिवारी इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को इंदौर प्रेस […]
April 26, 2020 शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व महंगी शराब पर किया हाथ साफ इंदौर : लॉकडाउन के चलते बन्द शराब दुकानों पर बदमाशों की टेढ़ी नजर पड़ गई है। एरोड्रम रोड […]