Category Archives: शहर

इंदौर से अयोध्या के लिए 10 फरवरी को रवाना होगी अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Last Updated:  Thursday, February 1, 2024  10:07 am

प्रति शनिवार इंदौर से होगी रवाना। हर सोमवार को अयोध्या से इंदौर के लिए चलेगी। इंदौर : अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी बढ़ोतरी हुई है।इस बात को देखते हुए इंदौर से अयोध्या जाने के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी।पश्चिम रेलवे ने इस मांग को पूरा करते हुए इंदौर से अयोध्या के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक और पढ़े

इंदौर में सरकारी जमीन से हटाए गए कई अवैध निर्माण

Last Updated:  Wednesday, January 31, 2024  9:36 pm

जिला प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई। लगभग 10 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय जमीन कराई गई मुक्त। इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में भू- माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई गई है। इसके तहत सिरपुर तथा आसपास के क्षेत्र में सरकारी/ निजी जमीन पर बड़ी संख्या में किए गए अवैध निर्माण जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम तथा पुलिस बल के सहयोग से हटाए गए। इस दौरान लगभग 10 करोड़ रूपये मूल्य की और पढ़े

दिव्यांगों के लिए कलेक्टर कार्यालय में शुरू की गई एकल खिड़की

Last Updated:  Tuesday, January 30, 2024  9:22 pm

कलेक्टर आशीष सिंह की दिव्यांगों के लिए संवेदनशील पहल। शासकीय कार्यों और प्रमाण पत्रों के लिए अब दिव्यांगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इंदौर : जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आने वाले दिव्यांग जनों की समस्याओं को देखते हुए उनका स्थाई निराकरण करने और उन्हें अपने कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिए विशेष पहल की गयी है। इसके तहत कलेक्टर कार्यालय में एकल खिड़की मंगलवार से प्रारंभ की गई। शीघ्र एक पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। इसी और पढ़े

नैनोद क्षेत्र में तेंदुए के गाय पर हमले की पुष्टि, पगमार्क भी मिले

Last Updated:  Tuesday,   9:19 pm

वन विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, थर्मल ड्रोन से रात में भी होगी सर्चिंग। बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने देने की क्षेत्रीय रहवासियों से की अपील। इंदौर : नैनोद के आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी के सीसीटीवी फुटेज और खबरें लगातार सामने आने के बावजूद वन विभाग का अमला बीते दो हफ्तों से उसे रेस्क्यू करने में कामयाब नहीं हुआ है। इस बीच तेंदुए द्वारा एक गाय पर हमला करने की घटना सामने आई है। पशु चिकित्सक और पढ़े

रोगों से बचाव में कारगर भूमिका निभाता है योग

Last Updated:  Tuesday,   2:04 pm

गंभीर रोगों में भी मिलती है राहत। स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में बोले योगाचार्य देशराज गुप्ता। इंदौर : योग संपूर्ण वैज्ञानिक पद्धति है, जिसके जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को निरोगी रखा जा सकता है। अगर हम ध्यान,योग व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, अपने खानपान को संतुलित रखें और हल्की एक्सरसाइज के जरिए शरीर को कार्यशील बनाएं रखें तो हर तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। डायबिटीज, ह्रदय रोग, तनाव, बीपी, संक्रमण और पढ़े

हमेशा से स्वतंत्र राष्ट्र रहा तिब्बत, चीन ने किया बलात कब्जा

Last Updated:  Tuesday,   12:45 am

दोस्ती के नाम पर दिया धोखा, लाखों तिब्बतियों को उतारा मौत के घाट। अभ्यास मंडल के संवाद कार्यक्रम में बोले निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसद सुश्री तेनजिन और न्यापा गांगरी। इंदौर : तिब्बत कभी भी चीन का हिस्सा नहीं रहा। हजारों सालों से भारत और चीन के बीच स्वतंत्र राष्ट्र के बतौर उसका अस्तित्व था। चीन ने दोस्ती के नाम पर धोखा दिया और 10 मार्च 1959 को तिब्बत पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया। इस दौरान करीब 12 लाख और पढ़े

वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए

Last Updated:  Tuesday,   12:40 am

साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l इंदौर : वुमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें शीतल रॉय को पुनः अध्यक्ष और ऋतु साहू को सचिव चुना गया। पुष्पा शर्मा धार एवं अलका दुबे इंदौर मार्गदर्शक और रचना जौहरी इंदौर, आरती शर्मा भोपाल, मीना राणा शाह इंदौर संरक्षक चुनी गई। अन्य पदाधिकारियों में कविता मांडरे, ग्वालियर एवं डॉ. कल्पना सक्सेना इंदौर उपाध्यक्ष, रानी रैकवार जबलपुर सहसचिव, नेहा पाठक इंदौर कोषाध्यक्ष चुनी गई। और पढ़े

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने देखा इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

Last Updated:  Tuesday,   12:35 am

देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड प्लांट का किया अवलोकन। अपर आयुक्त ने शहर के स्वच्छता अभियान की प्रेजेटेशन के माध्यम से दी जानकारी। इंदौर : स्वच्छता में सातवीं बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश/शहर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को इंदौर के सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित 400 टीपीडी मेकेनाइज्ड एमआरएफ और पढ़े

स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताने से बच्चों में भी बढ़ रहे दृष्टि दोष

Last Updated:  Tuesday,   12:27 am

इंदौर में संपन्न हुई तीसरी नेशनल ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस। 200 से अधिक दृष्टि दोष विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा। इंदौर : अल्पदृष्टि, विज़न थेरेपी, और बच्चों में बढ़ रहे दृष्टि दोषों को लेकर मार्गदर्शन और जागरूकता बढाने के लिए इंदौर डिविजनल ऑप्टोमेट्री ब्लाइंड वेलफेयर एसोसिएशन एवंb ऑप्टोमेट्री काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रविवार, 28 जनवरी 2024 को तीसरी नेशनल ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस “दृष्टि मंथन 24” का आयोजन किया गया। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन में संपन्न इस एक दिवसीय कांफ्रेंस में मध्य और पढ़े

आर्थराइटिस के इलाज के अब कई बेहतर विकल्प मौजूद

Last Updated:  Monday, January 29, 2024  3:46 pm

बेबी प्लान करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें आर्थराइटिस पेशेंट। कमर में जकड़न को अनदेखा न करें। आर्थराइटिस कांफ्रेंस में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक। रूमेटोलॉजी कांफ्रेंस में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की इंदौर ब्रांच और अर्थराइटिस एंड बोन केयर सोसायटी के बैनर तले किया गया रुमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन। इंदौर : एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की इंदौर ब्रांच और अर्थराइटिस एंड बोन केयर सोसायटी की ओर से रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रुमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस और पढ़े