भारती एयरटेल व ठेकेदार फर्म की लापरवाही से धंसी थी सड़क
भारती एयरटेल कंपनी द्वारा बिना अनुमति के कार्य करते हुए उपचारित जल की पाइप लाइन को किया था क्षतिग्रस्त। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी के रिसाव के कारण मिटटी धंसने से हुआ था गडढा। एयरटेल एजेंसी को 3 लाख रूपये का नोटिस जारी,कार्य में उपयोग किया गया सामान भी किया जब्त, होगी एफआईआर। इंदौर : मेघदूत गार्डन के सामने सड़क में अचानक हुए गडढे को लेकर कराई गई जांच में भारती एयरटेल कंपनी की लापरवाही सामने आई है। और पढ़े







