Category Archives: शहर

हंगामें और आरोप – प्रत्यारोप से गूंजता रहा निगम परिषद का विशेष सम्मेलन

Last Updated:  Wednesday, December 6, 2023  7:53 pm

इंदौर : मंगलवार को संपन्न हुए निगम परिषद के सम्मेलन में हुकमचंद मिल मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर हुकमचंद मिल की जमीन हाउसिंग बोर्ड को हस्तांतरित करने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तो हो गया पर आरोप – प्रत्यारोप, छींटाकशी, टोकाटोकी और हंगामें से सम्मेलन अछूता नहीं रहा। यहां तक की एक – दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। दरअसल, महापौर भार्गव ने निगम सम्मेलन में हुकमचंद मिल की जमीन हाउसिंग बोर्ड को हस्तांतरित करने संबंधी प्रस्ताव और पढ़े

साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने के लिए इंदौर पुलिस ने लॉन्च की साइबर कॉप एप्लीकेशन

Last Updated:  Tuesday, December 5, 2023  10:59 pm

अब हर नागरिक बन सकता है Cyber COP, और कर सकता है साइबर क्राइम से स्वयं के साथ साथ दूसरों की भी सुरक्षा। इंदौर पुलिस – आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता! इंदौर : वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा सिटिज़न कॉप फाउंडेशन के सहयोग से एक नई एप्लिकेशन “CyberCOP” की शुरूआत की गई है। इसका शुभारंभ मंगलवार (05 दिसंबर) को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर और पढ़े

आचार संहिता खत्म, शुरू हुई जनसुनवाई

Last Updated:  Tuesday,   7:14 pm

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर किया समाधान। रोजगार के लिये किसी को स्कूटी तो किसी को लैपटॉप की दी स्वीकृति। इंदौर : आदर्श आचरण संहिता समाप्त होने के साथ ही कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई पुनः प्रारंभ हुई। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निराकरण किया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने रोजगार के लिए किसी को स्कूटी तो किसी को लैपटॉप हाथोहाथ और पढ़े

संभागायुक्त ने एमवायएच परिसर में स्थापित लायंस आश्रय स्थली का किया लोकार्पण

Last Updated:  Tuesday,   7:08 pm

इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने मगलवार को एमवायएच परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में नवनिर्मित लायंस आश्रय स्थली का लोकार्पण किया। एमवाय परिसर के आयुष्मती भवन में स्थापित इस लायंस आश्रय स्थली में कैंसर पीड़ित बच्चों के परिजनों एवं अन्य रोगियों के परिजनों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर, लायन कमलेश जैन, यश शर्मा, योगेंद्र रूनवाल, अनिल खण्डेलवाल आदि विशेष रूप से मौजूद और पढ़े

हुकमचंद मिल की जमीन गृह निर्माण मंडल को हस्तांतरित करने को लेकर बनी सैद्धांतिक सहमति

Last Updated:  Monday, December 4, 2023  10:52 pm

मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न। नगर निगम इंदौर, हुकुमचंद मिल मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है -महापौर। नगर निगम हितों को ध्यान में रखते हुए एम.ओ.यू की शर्तों के निर्धारण की अनुशंसा। इन्दौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सिटी बस ऑफिस के सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर निगमायुक्त हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, राजेश उदावत, निरंजनसिंह चौहान,अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडिया, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, राकेश और पढ़े

इंदौर में वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर महापौर ने सीओपी -28 में दिया प्रेजेंटेशन

Last Updated:  Monday,   9:03 pm

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दुबई में 2 दिसंबर को सीओपी-28 (COP28) के लोकल क्लाइमेट एक्शन समिट (LCAS) में सबनेशनल क्लाइमेट एक्शन लीडर्स एक्सचेंज (SCALE) “जलवायु परिवर्तन के बुरे असर से बचाव के लिए बहुस्तरीय प्रयास” विषय पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित किया। महापौर भार्गव के अनुसार, “चर्चा के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने बहुस्तरीय साझेदारियों और क्लाइमेट एक्शन में शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। मैंने इस चर्चा में बताया कि कैसे स्वच्छता और जल प्रबंधन और पढ़े

बीजेपी कार्यालय पर मना विधानसभा चुनाव में जीत का जोरदार जश्न

Last Updated:  Sunday, December 3, 2023  10:58 pm

भाजपा कार्यालय पर मना विधानसभा चुनाव में बंपर जीत का जश्न। कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली और दीपावली। यह जीत जनता,विकास, लाडली बहनों और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है- गौरव रणदिवे इंदौर : इंदौर जिले की सभी विधानसभाओं सहित मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय का जश्न इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और और पढ़े

इंदौर की सभी 09 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा

Last Updated:  Sunday,   7:23 pm

कांग्रेस को नहीं मिल पाई एक भी सीट। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी राऊ सीट से चुनाव हारे। इंदौर : जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत तय हो गई है। केवल औपचारिक घोषणा शेष है। इंदौर 05 में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल से पिछड़ने के बाद बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने पुनः बढ़त बना ली। वे भी जीत के करीब है। मेंदोला ने बनाया जीत का रिकॉर्ड। इंदौर 02 से बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने तो और पढ़े

इंदौर जिले की नौ में से आठ विधानसभा में बीजेपी को बढ़त

Last Updated:  Sunday,   1:04 pm

कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला बड़ी जीत की ओर। देपालपुर से कांग्रेस के विशाल पटेल आगे। मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के रुझान/ नतीजे । कुल सीट 230, चुनाव हुए 230 बीजेपी – 162 कांग्रेस – 65 अन्य – 03 इंदौर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। केवल देपालपुर में कांग्रेस पिछड़ने के बाद आगे बढ़ी है। कुल सीट 09 इंदौर 01 – कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी – 40 हजार से आगे संजय शुक्ला – कांग्रेस और पढ़े

इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई मतगणना

Last Updated:  Sunday,   9:11 am

पहले डॉक मतपत्रों की गिनती की गई। ईवीएम के मतों की गणना हुई शुरू, चक्रवार होगी मतगणना। इंदौर : मप्र की 230 विधानसभा सीटों पर रविवार, तीन दिसंबर को मतगणना शुरू हो गई है। पहले डॉक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर भी वोटों की गिनती स्थानीय नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गई है। सुबह विभिन्न दलों के प्रत्याशियों व उनके अधिकृत मतगणना एजेंटों के समक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम और पढ़े