Category Archives: शहर

पत्रकारिता को जिंदा रखने का माध्यम बन गया है सोशल मीडिया

Last Updated:  Friday, April 15, 2022  6:42 pm

आत्मनिर्भर पत्रकारिता पर हुई विचारोत्तेजक बहस। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में दिग्गज पत्रकारों का जमावड़ा। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में दूसरे दिन रचनाधर्मी पत्रकारों के सम्मान के बाद ‘आत्मनिर्भर पत्रकारिता’ पर आयोजित विचारोत्तेजक बहस में कई दिग्गज पत्रकारों ने अपनी बात रखी। आत्मनिर्भरता वैचारिक होनी चाहिए। विख्यात चुनावी विशेषज्ञ यशवंत देशमुख ने कहा कि आत्मनिर्भर बनना सबसे आसान काम है । कहीं भी नौकरी न करो तो अपने आप आत्मनिर्भर बन जाएंगे । ऐसे में बात और पढ़े

सवालों से बचने वाला समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता – सत्यार्थी

Last Updated:  Friday,   6:33 pm

जो शब्दों के शिल्पी मन में करुणा को जगाए वही आदर्श है। इंदौर : नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता कैलाश सत्यार्थी का कहना है कि जो समाज सवालों की टॉर्च लेकर चलता है , वही आगे बढ़ता है। शब्द से बढ़कर कोई हथियार नहीं है। शब्दों के शिल्पी मन में करुणा को जगाए, वही आदर्श है ।सत्यार्थी इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन शब्द शिल्पी पुरस्कार समारोह और पढ़े

अम्बेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday, April 14, 2022  11:26 pm

1065 बूथों पर माल्यार्पण कर की गई बौद्धिक चर्चा। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयन्ती पर गीताभवन चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इसी के साथ नगर के हर विधानसभा और हर वार्ड में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 1065 बूथों पर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी एवं समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया और पढ़े

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में करेंगे शिरकत

Last Updated:  Thursday,   7:55 pm

20 पत्रकारों को शब्द ऋषि सम्मान से अलंकृत करेंगे। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार 15 अप्रैल को 20 पत्रकारों को शब्द ऋषि सम्मान से अलंकृत किया जाएगा । इसके साथ ही आत्मनिर्भर पत्रकारिता के नए दौर पर विचार विमर्श भी होगा । स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि इस महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को और पढ़े

पत्रकारिता हो या राजनीति, हर क्षेत्र में आई है गिरावट- विजयवर्गीय

Last Updated:  Thursday,   6:11 pm

केंद्र सरकार पत्रकार पुनर्वास फंड बनाएं – कातिल। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि चाहे पत्रकारिता हो या राजनीति गिरावट सभी क्षेत्र में आई है। इस गिरावट से उबरने और संभलने का दायित्व भी हमारा ही है। इंदौर कभी पत्रकारिता की पाठशाला हुआ करता था पर अब वह पाठशाला ही खत्म हो गई है। पहले शासन- प्रशासन पर पत्रकार बिरादरी की धमक हुआ करती थी, अब वह लुप्त प्रायः हो गई है। और पढ़े

आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जयचंदों और मीर जाफरों को पहचानना होगा- अग्निहोत्री

Last Updated:  Thursday,   9:59 am

इंदौर : एक हजार साल की गुलामी के बाद हमें आजादी मिली। उसी आजादी का अमृत महोत्सव हम मना रहे हैं पर हमें बाबासाहब अम्बेडकर की उस बात को भी याद रखना है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम आजाद हो गए ये अच्छी बात है पर हम गुलाम क्यों हुए इसकी भी चिंता करना जरूरी है। हमारे बीच के जयचंद और मीर जाफरों की वजह से ही हमें हजार साल की गुलामी सहनी पड़ी।हमें अपनी आजादी को बनाए रखना और पढ़े

लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज

Last Updated:  Wednesday, April 13, 2022  1:45 pm

इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंदसिंह जैसे कई महापुरुषों और भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु सहित लाखों क्रांतिकारियों ने इसके लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।ये बात कालीचरण महाराज ने कही। वे जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर आयोजित स्वराज यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। हिन्दू एक न हो इसलिए सही इतिहास को छुपाया गया। कालीचरण महाराज ने और पढ़े

पत्रकारों के वैचारिक महाकुंभ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में कई विषयों पर होगा विचार मंथन

Last Updated:  Wednesday,   1:36 pm

तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव गुरुवार से। देशभर के ख्यातनाम पत्रकार करेंगे शिरकत। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश तीन दिवसीय वैचारिक अनुष्ठान ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ का शुभारंभ गुरुवार 14 अप्रैल को होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर के दिग्गज पत्रकार इंदौर पहुंच रहे हैं। स्टेट क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि शब्द की अस्मिता के अनुष्ठान के इस महोत्सव का यह 14 वां वर्ष है।यह आयोजन और पढ़े

भाजयुमो ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला, एमजी रोड थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Wednesday,   1:24 am

इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट करने और समाज में अशांति फैलाने के विरोध में बीजेपी ने मैदान पकड़ लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में युवामोर्चा  इंदौर महानगर  द्वारा राजवाड़ा पर दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद मेंएम जी रोड थाने में थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर दिग्विजय सिंह के और पढ़े

पुलिस कमिश्नर से मिले बीजेपी नेता, दिग्विजय सिंह के खिलाफ की एफआईआर की मांग

Last Updated:  Wednesday,   1:18 am

इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह (पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन) द्वारा अर्नगल एवं असत्य तथ्यों के आधार पर ट्वीट करते हुए फेब्रिकेटिड फोटोग्राफ्स डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रची गई। इस बात की शिकायत करने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मिला और ज्ञापन सौंपकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में शिकायत कहा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह द्वारा दिनांक 12 अपै्रल 2022 को और पढ़े