Category Archives: शहर

विश्व लिवर दिवस पर लिवर से जुड़ी बीमारियों के कारण व निदान के बारे में दी गई जानकारी

Last Updated:  Tuesday, April 19, 2022  9:47 pm

इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल के संयुक्त बैनर तले विश्व लिवर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।अध्यक्षता एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने की। इस मौके पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे ने लिवर सम्बन्धी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिवर से जुडी बीमारियों के लक्षण,कारण व बचाव पर प्रकाश डालने के साथ उनके उपचार से और पढ़े

अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास, एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगी सुविधाएं

Last Updated:  Tuesday,   7:39 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण इंदौर स्टेशन आनेवाले समय में भव्य और अत्याधुनिक स्वरूप में दिखाई देगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर इसमें तमाम यात्री सुविधाएं शामिल होंगी। इसकी डिजाइन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। पीपीपी मोड़ पर इसका कायाकल्प किया जाएगा। इसपर करीब 2 हजार करोड़ की लागत आने का अनुमान है।ये जानकारी सांसद शंकर लालवानी ने दी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने डिजाइन को मंजूरी देकर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे को भेज दी है। और पढ़े

इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कांटेस्ट- 2020 में इंदौर को मिले 6 अवार्ड

Last Updated:  Monday, April 18, 2022  9:57 pm

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने दिए अवार्ड। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई। इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत (गुजरात) में “इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट-2020” में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्मार्ट सिटीज को अवार्ड वितरित किए। समारोह में इंदौर को विभिन्न केटेगरी में 6 अवार्ड मिले। इंदौर नगर‍ निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने यह अवार्ड ग्रहण किए।स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश और पढ़े

माउंटबेटन,नेहरू व शेख अब्दुल्ला ने उलझाया कश्मीर का मामला

Last Updated:  Monday,   12:49 am

इंदौर : कश्मीर का इतिहास 5 हजार साल से भी अधिक पुराना है।महाभारत काल में तत्कालीन कश्मीर नरेश ने युद्ध में पांडवों का साथ दिया था। कश्मीर का नाम पहले कश्यपमर्ग था जो बाद में अपभ्रंश होकर कश्मीर कहलाने लगा। इसके प्रमाण भी मौजूद हैं। कश्मीरी पंडितों से आशय ब्राह्मणों से नही हिंदुओं से है। महाराजा हरिसिंह ने कश्मीर का विलय भारत में कर दिया था पर माउंटबैटन, जवाहरलाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला ने कश्मीर मामले को उलझा दिया। कश्मीरी और पढ़े

बिना तथ्यों के खबर प्रसारित करने से परहेज करें मीडिया

Last Updated:  Sunday, April 17, 2022  2:27 am

स्वास्थ्य पत्रकारिता पर परिचर्चा में वक्ताओं ने पत्रकारों के प्रशिक्षण पर दिया जोर। इंदौर : एम्स अस्पताल नई दिल्ली की डॉक्टर शेफाली गुलाटी का कहना है कि स्वास्थ्य पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है । इस पत्रकारिता में समाचार को सनसनी बनाने के बजाय लोगों सही जानकारी देकर उनकी गलतफहमियां दूर की जानी चाहिए।डॉ. शैफाली इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पत्रकारिता महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन और पढ़े

असंगठित श्रमिकों को बीजेपी ने वितरित किए ई- श्रम कार्ड

Last Updated:  Saturday, April 16, 2022  7:55 pm

इंदौर : बीजेपी द्वारा 7 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत शनिवार 16 अप्रैल को असंगठित श्रमिक सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ,विधि प्रकोष्ठ एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया ।सम्मेलन में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और श्रमिक कार्ड धारकों को आमंत्रित किया गया था। उन्हें योजना के लाभों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिबद्धता के बारे में जानकारी और पढ़े

समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संयम सिखाती है भारत की पत्रकारिता

Last Updated:  Saturday,   7:52 pm

बलदेव भाई शर्मा को लाइफ टाइम अवार्ड के साथ 5 मीडिया शिक्षकों का सम्मान। मीडिया शिक्षा के सौ वर्ष पर सेमिनार। महात्मा गांधी के विचारों वाली “आचरण” पुस्तिका का लोकार्पण। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के समापन दिवस के पहले सत्र में “मीडिया शिक्षा के सौ साल” विषय पर विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन के साथ ही पांच मीडिया शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। दूसरे सत्र में स्वास्थ्य पत्रकारिता और समापन सत्र में महात्मा गांधी के और पढ़े

पश्चिम क्षेत्र में भी पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च

Last Updated:  Saturday,   7:46 pm

इंदौर : त्योहारों व पर्वों के चलते इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो व शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसी उद्देश्य से डीसीपी जोन 4 राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ प्रशांत चौबे, सहायक पुलिस आयुक्त दिशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त बीपीएस परिहार सहित थाना प्रभारी रावजी बाजार, थाना प्रभारी जूनी इंदौर, थाना प्रभारी भांवरकुंआ, थाना प्रभारी चंदन नगर, थाना प्रभारी द्वारकापुरी, थाना प्रभारी अन्नपूर्णा के साथ संबंधित थाने के बल ने रेपिड एक्शन और पढ़े

चिलचिलाती धूप में मल्हारगंज व खजराना थाना क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च

Last Updated:  Friday, April 15, 2022  10:01 pm

इंदौर : पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर त्यौहारों और पर्वों के दौरान इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो, शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसी उद्देश्य से डीसीपी जोन1 अमित तोलानी एवं डीसीपी जोन-2, संपत उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार को तपती धूप में मल्हारगंज एवं खजराना क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया । पुलिस थाना खजराना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 राजेश व्यास, सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग खजराना जयंत सिंह राठौर और पढ़े

खरगौन हिंसा में घायल शिवम से मिले रणदिवे, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

Last Updated:  Friday,   9:40 pm

इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शुक्रवार को खरगोन दंगे में घायल शिवम से मिलने एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शिवम का हालचाल जाना और परिजनों से बात की।  रणदिवे ने बताया कि शिवम के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की वह शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हो।बता दें कि खरगोन में हुई  सांप्रदायिक हिंसा में धार के शुक्ला परिवार का 16 वर्षीय  बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल हो और पढ़े