Category Archives: शहर

अजीत जोगी को इंदौर छूटने का हमेशा दुःख रहा- अमित

Last Updated:  Saturday, April 23, 2022  9:00 pm

इंदौर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी का इंदौर के साथ खास रिश्ता रहा है। उनकी धर्मपत्नी डॉ. रेणु जोगी और पुत्र अमित जोगी इन दिनों इंदौर प्रवास पर आए हैं। शनिवार को वे इंदौर प्रेस क्लब पधारें और स्व. अजीत जोगी की इंदौर से जुड़ी यादों को ताजा किया। इस दौरान अमित जोगी भावुक हो गए। उन्होंने पत्रकार साथियों से कहा कि जोगी परिवार का इंदौर से दल का नहीं दिल का रिश्ता है। इंदौर छूटने का और पढ़े

कमलनाथ ने किया सवाल, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों हैं मोदी और शिवराज..?

Last Updated:  Friday, April 22, 2022  9:30 pm

इंदौर : बीजेपी के शासनकाल में शराब सस्ती और पेट्रोल महंगा हो गया है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों के लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी चुनौती बनकर खड़ी है। भ्रष्टाचार बढ़कर अब संस्थागत हो गया है। मप्र भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। किसान, नौजवान, छोटा व्यापारी सब परेशान हैं। शिवराज सरकार कलाकारी की राजनीति में व्यस्त है पर अब जनता समझदार हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में और पढ़े

लॉज व होटल संचालकों को आगन्तुकों का रिकॉर्ड रखने के दिए गए निर्देश

Last Updated:  Thursday, April 21, 2022  8:56 pm

इंदौर : शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) ने होटल मालिकों/ मैनेजरो व सुरक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा- निर्देश दिए और उनपर अमल करने को कहा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर ने यह बैठक पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया इन्दौर के सभागृह में आयोजित की थी। बैठक में पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा) रजत सकलेचा, अति पुलिस उपायुक्त (आसूचना) अमरेंद्र सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) प्रवीण सोनकर की उपस्थिति में नगरीय क्षेत्र स्थित और पढ़े

पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि ने इंदौर की स्वच्छता पर लिखी किताब, सिविल सेवा दिवस पर होगा लोकार्पण

Last Updated:  Thursday,   8:53 pm

इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और इंदौर के पूर्व कलेक्टर पी नरहरि ने ‘स्वच्छ इंदौर’ शीर्षक से किताब लिखी है। पी नरहरि के अनुसार इसे सिविल सेवा दिवस 2022 पर लांच किया जाएगा। सचिन तेंडुलकर ने लिखी है प्रस्तावना। पी. नरहरि ने बताया कि यह किताब बताती है कि कैसे इंदौर लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। इस किताब की प्रस्तावना देश के महान क्रिकेटर भारतरत्न सचिन तेंडुलकर द्वारा लिखी गई है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री और पढ़े

इंदौर कलेक्टर को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड

Last Updated:  Thursday,   1:19 am

इंदौर के स्वच्छता के जन भागीदारी मॉडल को किया गया पुरस्कृत। इंदौर : इंदौर में स्वच्छता के जन सहभागिता मॉडल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड कलेक्टर मनीष सिंह को दिल्ली में प्रदान किया गया।बता दें कि वर्ष 2020 में लोक प्रशासन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की कैटेगरी “स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के माध्यम से जन आंदोलन को बढ़ावा – जनभागीदारी” के तहत इन्दौर का चयन करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जिला कलेक्टर और पढ़े

बीजेपी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

Last Updated:  Thursday,   1:06 am

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत 20 अप्रैल समापन दिवस को “आजादी का अमृत महोत्सव“ के रूप में मनाया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेना व अर्धसैनिक बल के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया वहीं महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। और पढ़े

इंदौर- दाहोद रेल परियोजना पर तेजी से चल रहा काम- लालवानी

Last Updated:  Wednesday, April 20, 2022  6:46 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि उज्जैन से इंदौर के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम देवास तक पूरा हो गया है। देवास से इंदौर के बीच काम चल रहा है। इस साल के अंत तक यह काम भी पूरा हो जाएगा। महू- बलवाड़ा के बीच आ रही परेशानी। सांसद लालवानी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि महू- खंडवा रेलखंड में बलवाड़ा तक पहाड़ी इलाका होने से परेशानी आ रही है। यहां पुरानी और पढ़े

कनाड़िया से खजराना गणेश मंदिर तक लिंक रोड के निर्माण का भूमिपूजन

Last Updated:  Wednesday,   4:14 am

कनाडिया क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों को लिंक रोड का मिलेगा लाभ। श्री खजना गणेश मंदिर समिति द्वारा रोड निर्माण हेतु दिये रू 5 करोड। इन्दौर : शहर में किए जा रहे विकास कार्यो की श्रृंखला में सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा, विधायक महेन्द्र हार्डिया और भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक 10 करोड रु. की लागत से लिंक रोड का भूमिपुजन किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त और पढ़े

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों की जिलेवार की समीक्षा

Last Updated:  Wednesday,   4:11 am

15 दिवस में डीएसई से संबंधित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देश। इंदौर : प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा संभागायुक्त कार्यालय में इंदौर संभाग के जिलों में हो रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर आयुक्त रजनी सिंह, उपायुक्त सपना शिवाले सहित संभाग के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में ईपी रेशियो, महिला मतदान प्रतिशत, मतदाता सूची में किए गए समरी रिवीजन, और पढ़े

कर्मवीर योद्धा स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की दूसरी पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Wednesday,   3:58 am

इंदौर : वर्ष 2020 के कोरोना काल के शुरुआती समय , जब इस खतरनाक बीमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और यह अपने आप में एक अदृश्य शत्रु था, उस संकट के समय भी हमारे कोरोना वाॅरियर्स फ्रंट लाइन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे थे। इसी जंग में हमारे इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के तत्कालीन टीआइ देवेंद्र चंद्रवंशी, इस अदृश्य शत्रु से लड़ते हुए शहीद हो गए थे । इंदौर और पढ़े