Category Archives: शहर

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली

Last Updated:  Monday, May 2, 2022  9:20 am

इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस और इंदौर राइडर्स क्लब ने जागरूकता रैली निकालकरशहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित व सुखद बनाने के लिए यातायात के नियमो का पालन करने का सन्देश दिया।रविवार शाम 6 बजे राजीव गांधी चौराहे से शुरू हुई जागरूकता रैली में 100 से अधिक राइडर्स शामिल हुए। यह जागरुकता रैली पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महेश चंद्र जैन के मार्गदर्शन में निकाली गई। रैली को राजीव गांधी चौराहे से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजना तिवारी ने फ्लेग ऑफ कर और पढ़े

डॉ. भरत साबू के रिसर्च पेपर को अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मिली सराहना

Last Updated:  Saturday, April 30, 2022  11:05 pm

डायबिटीज में स्ट्रैस ग्लूकोमीटर की रीडिंग को करता है प्रभावित। इंदौर : शहर के युवा इंडोक्रायनोलॉजिस्ट डॉ. भरत साबू द्वारा डायबिटीज कंट्रोल में जरूरी ग्लूकोमीटर पर की गई रिसर्च को विश्व स्तर पर मान्यता और सराहना मिली है। डॉ. साबू ने डायबिटीज रोगियों में ग्लूकोमीटर के इस्तेमाल और तरीकों पर यह रिसर्च की है। स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एडवांस टेक्नोलॉजी एंड ट्रीटमेंट इन डायबिटीज की इंटरनेशनल कांफ्रेंस में उक्त रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया गया। इसमें मुख्य रूपसे पाया गया और पढ़े

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को होगी बैठक

Last Updated:  Thursday, April 28, 2022  9:26 pm

इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 29 अप्रैल को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। जिसका उद्घाटन सत्र सुबह 11.00 बजे प्रारंभ होगा।उसी क्रम में गुरुवार को महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा ने बताया की बैठक को महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह ने संबोधित किया और शुक्रवार को होने वाली बैठक की रूपरेखा का जायजा लिया। उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा पूर्व में और पढ़े

इंदौर की आयुषी का सिविल जज के रूप में हुआ चयन

Last Updated:  Thursday,   2:42 pm

इंदौर : न्यायिक क्षेत्र पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का सशक्त माध्यम है। शायद इसीलिए जिनके मन में पीड़ितों, शोषितों के प्रति संवेदना होती है, वे न्यायपालिका का हिस्सा बनने की ओर प्रेरित होते हैं। ऐसा ही एक नाम है इंदौर निवासी आयुषी श्रीवास्तव। आयुषी का सपना था सिविल जज बनकर लोगों को इंसाफ दिलाने का। उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बना लिया और उसे हासिल करने में जुट गई। कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सतत प्रयासों की बदौलत आयुषी और पढ़े

डीजीपी ने बाणगंगा और महिला थाने का किया निरीक्षण, शिकायतों के समाधान का लिया फीडबैक

Last Updated:  Thursday,   9:25 am

इंदौर : डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को पुलिस थाना बाणगंगा एवं महिला थाने का निरीक्षण किया।उन्होंने पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया और पुलिस थानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश। दिए। 25 अप्रैल से इंदौर प्रवास पर आए डीजीपी सुधीर सक्सेना पहले थाना बाणगंगा पहुंचे।उन्होंने पूरे थाने का भ्रमण कर संधारित रिकार्ड का अवलोकन किया। इस दौरान सीसीटीएनएस में किस प्रकार प्रविष्टियां की जा रही है, उसमें अपने सामने ऑपरेटर से और पढ़े

नगर निगम के साथ मिलकर जल संरक्षण अभियान को गति देगा बीएसएफ

Last Updated:  Wednesday, April 27, 2022  12:52 pm

इंदौर : नगर पालिका निगम इंदौर जल संरक्षण के अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चला रहा है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने खुद जल संरक्षण अभियान की कमान संभाल रहीं हैं। वे बुधवार को सीमा सुरक्षा बल परिसर पहुंची और देश के वीर योद्धाओं से मुलाकात की। निगम आयुक्त ने यहां तालाब के गहरीकरण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में मौजूद बावड़ी सहित जल के परंपरागत स्त्रोतों के जीर्णोद्धार का भरोसा भी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और पढ़े

डीजीपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, नवाचारों को लेकर की इंदौर पुलिस की सराहना

Last Updated:  Tuesday, April 26, 2022  8:11 pm

पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्रयासरत् रहने पर दिया जोर। इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु नगरीय पुलिस इंदौर के अधिकारियों की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में आहूत की। बैठक में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (का./व्य.) इंदौर मनीष कपूरिया, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर सहित इंदौर में पदस्थ सभी पुलिस उपायुक्त एवं अति. पुलिस उपायुक्त और पढ़े

राज्यपाल के हाथों मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण से नवाजे गए डॉ. डेविश जैन

Last Updated:  Tuesday,   8:09 pm

इंदौर: प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन, प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट तथा प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के पदेन चांसलर डॉ डेविश जैन को शिक्षा, उद्योग व कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को विशिष्ट पहचान देने के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मेंद्रपुरी महाराज एवं अन्य गणमान्य अतिथि इस दौरान मौजूद रहे। सफलता के पीछे पिता का मार्गदर्शन। मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण और पढ़े

इंदौर स्टेशन के मास्टर प्लान को दिया जा रहा अंतिम रूप- लाहोटी

Last Updated:  Sunday, April 24, 2022  4:45 pm

इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार को इंदौर आए। उन्होंने अधिकारियों की बैठक आहूत की और रतलाम रेल मंडल से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीआरएम विनीत गुप्ता, डिप्टी चीफ इंजीनियर्स निर्माण और ब्रांच अधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान महू- सनावद- खंडवा- अकोला गेज कंवर्जन, इंदौर- दाहोद रेल लाइन और उज्जैन- देवास- इंदौर दोहरीकरण कार्य की प्रगति से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। करीब एक घंटे चली इस बैठक के और पढ़े

महाप्रबंधक के दौरे पर बदली नजर आई इंदौर रेलवे स्टेशन की रंगत

Last Updated:  Sunday,   1:06 pm

इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार सुबह अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर आए। डीआरएम सहित रतलाम मण्डल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महाप्रबंधक श्री लाहोटी सीधे प्लेटफार्म क्रमांक एक स्थित वीआईपी कक्ष पहुंचे और अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। उन्होंने रतलाम मण्डल से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया और समय- सीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। स्टेशन की बदली नजर आई रंगत। महाप्रबंधक श्री लाहोटी के इंदौर आगमन और पढ़े