इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार सुबह अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर आए। डीआरएम सहित रतलाम मण्डल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महाप्रबंधक श्री लाहोटी सीधे प्लेटफार्म क्रमांक एक स्थित वीआईपी कक्ष पहुंचे और अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। उन्होंने रतलाम मण्डल से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया और समय- सीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।
स्टेशन की बदली नजर आई रंगत।
महाप्रबंधक श्री लाहोटी के इंदौर आगमन को देखते हुए रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सभी अधिकारी- कर्मचारी मुस्तैद नजर आए। स्टेशन का नजारा एकदम बदला हुआ था। पेयजल, सफाई, पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था एकदम चाकचौबंद थी। अधिकारी खुद अपनी निगरानी में साफ- सफाई करवाने में जुटे थे। यहां तक की पटरियों पर भी गंदगी का नामोनिशान नहीं था। पार्किंग में गाड़ियां भी कतार में लगवाई जा रही थी। सभी पंखे, डिस्प्ले बोर्ड भी चालू हालत में दिखाई दिए। कुल मिलाकर महाप्रबंधक लाहोटी के दौरे का असर यह रहा कि इंदौर रेलवे स्टेशन साफ- सफाई में एयरपोर्ट को भी मात कर रहा था।
Related Posts
December 19, 2020 पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने दिया धरना, रखा उपवास
इंदौर : पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शहर कांग्रेस के […]
February 17, 2021 कोरोना संक्रमण में आया उछाल यथावत, 89 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों आए उछाल में मंगलवार को भी कोई कमीं नहीं आई। करीब साढ़े […]
November 12, 2021 उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महोत्सव का हुआ समापन
इंदौर: चार-दिवसीय छठ महोत्सव का समापन गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ […]
July 31, 2024 मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. रोकड़े अध्यक्ष, डॉ.ठाकुर सचिव चुने गए
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन […]
April 23, 2020 महू पहुंचा केंद्रीय दल, कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में इंतजामों का लिया जायजा इंदौर : केंद्रीय दल ने अतिरिक्त सचिव भारत सरकार अभिलक्ष्य लिखी के नेतृत्व में गुरुवार को […]
May 4, 2022 राजेंद्र नगर में रविवार को होगा 47 बटुकों का उपनयन संस्कार
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा 8 मई रविवार […]
June 19, 2023 धूमधाम से मनाया गया गोदा – रंगनाथ का विवाहोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
लाइट एवं साउंड शो में नजर आया परकाल स्वामी की […]