इंदौर : वर्ष 2020 के कोरोना काल के शुरुआती समय , जब इस खतरनाक बीमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और यह अपने आप में एक अदृश्य शत्रु था, उस संकट के समय भी हमारे कोरोना वाॅरियर्स फ्रंट लाइन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे थे। इसी जंग में हमारे इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के तत्कालीन टीआइ देवेंद्र चंद्रवंशी, इस अदृश्य शत्रु से लड़ते हुए शहीद हो गए थे ।
इंदौर पुलिस के इस वीर सपूत स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर इंदौर पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर दीशेष अग्रवाल, थाना प्रभारी जूनी इंदौर अभय नेमा व थाना जूनी इन्दौर का समस्त स्टाफ, नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक महेन्द्रपाल सिंह (मामाजी) अन्य सदस्य एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने कर्मवीर योद्धा स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Related Posts
October 7, 2019 स्व.माणिकचंद वाजपेयी जन्मशताब्दी समारोह की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी इंदौर : मूर्धन्य पत्रकार स्व. माणिकचंद वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के तहत सालभर […]
May 23, 2021 सीएम शिवराज का जवाबी हमला, बोले संकटकाल में घटिया राजनीति कर रहे हैं कमलनाथ
भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ के कोरोना से मौतों को लेकर दिए बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान […]
March 2, 2020 देश के सबसे बड़े नगर भोज के लिए पितरेश्वर हनुमान की ओर से विजयवर्गीय ने नगर वासियों को दिया निमंत्रण इंदौर : पितृ पर्वत पर स्थापित पितरेश्वर हनुमान धाम के 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का […]
September 3, 2021 धोखाधड़ी कर फरार 10 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा गया
इंदौर : धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार,10 हजार के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बन्दी […]
March 15, 2023 खनिज अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की काली कमाई उजागर
इंदौर : सरकारी सिस्टम कितना भ्रष्ट और नकारा हो चुका है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। […]
August 5, 2020 राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर बीजेपी कार्यालय में छाया उल्लास, पूजन आरती के साथ की गई आतिशबाजी इंदौर : जन-जन की आस्था के केन्द्र, सनातन संस्कृति के मूल आधार, मर्यादा पुरूषोत्तम, प्रभु […]
December 1, 2024 श्रीमन्नारायण चिन्न जीयर स्वामी का किया गया नागरिक अभिनंदन
इंदौर : नगर पालिक निगम और विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रीमननारायण चिन्न जीयर स्वामी जी का […]