Category Archives: शहर

85 वार्डों और 28 मंडलों में बीजेपी ने चलाया बूथ विस्तारक अभियान

Last Updated:  Sunday, January 30, 2022  7:53 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी अपने पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसी के तहत 20 जनवरी से लगातार पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर रहकर 22 तरह के संगठनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। इसे बूथ विस्तारक योजना नाम दिया गया है। योजना में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समिति का डिजिटलाइजेशन, एप के माध्यम से किया जा रहा है। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव और पढ़े

पत्रकारिता के तनाव को खेलों के जरिए किया जा सकता है कम- चावड़ा

Last Updated:  Sunday,   5:51 pm

साहू स्मृति कैरम व लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा का इंदौर प्रेस क्लब में शुभारंभ। इंदौर : पत्रकार का जीवन बेहद व्यस्तता और तनाव से भरा होता है। ऐसे में खेल के जरिए इस तनाव को कम किया जा सकता है। खेल पत्रकारों के लिए कैरम और टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन कर इंदौर प्रेस क्लब ने अनुकरणीय पहल की है।ये विचार इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पूर्व अध्यक्ष और पढ़े

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   3:12 pm

इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 मी पुण्यतिथि पर रविवार 30 जनवरी को शहर कांग्रेस ने उनके प्रतिमा स्थल रीगल तिराहे पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया।इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के तौर पर मनाई जाती है। इस साल महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि है। आज गांधीजी को याद करते हुए हमें उनके और पढ़े

सपेरे दिग्विजय सिंह ने नाग कमलनाथ को निपटा दिया- कमल पटेल

Last Updated:  Sunday,   1:23 am

इंदौर : मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरे की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने सपेरा बनकर नाग कमलनाथ को निपटा दिया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के आरएसएस को दीमक बताने वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह वो दीमक हैं, जो कांग्रेस को खा गए और कांग्रेस वो दीमक है जो देश को खा गई।मंत्री कमल पटेल ने रेसीडेंसी कोठी इंदौर और पढ़े

अत्यधिक ठंड में बढ़ जाता है हार्ट व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा,सावधानी बरतें – डॉ. पांडे

Last Updated:  Saturday, January 29, 2022  9:07 pm

इंदौर : जनवरी माह में लगातार शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर सहित मप्र के कई जिले अत्यधिक ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बर्फीली हवाओं का ये दौर मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहा है। मांसपेशियों में जकड़न के साथ हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसे मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे हालात में शीतलहर के प्रकोप से बचने के और पढ़े

केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों में ही घातक नजर आ रहा कोरोना संक्रमण- डॉ. पांडे

Last Updated:  Saturday,   12:49 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ्तार कुछ कम अवश्य हुई है पर संक्रमित मामलों में उतार- चढ़ाव भी देखा जा रहा है। गुरुवार 27 जनवरी को 1498 नएं संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर करीब 15 फीसदी रही थी पर शुक्रवार 28 जनवरी को संक्रमित बढ़कर 1905 हो गए। संक्रमण दर भी बढ़कर 20 फीसदी हो गई। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या शुक्रवार को 2835 रही, जिससे एक्टिव मरीजों की तादाद घटकर 16083 रह गई और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब का निर्वाचन शून्य घोषित करने हेतु दायर वाद निरस्त

Last Updated:  Friday, January 28, 2022  7:39 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव नवनीत शुक्ला एवं अन्य सदस्य विनोद शर्मा, जितेन्द्र माहेश्वरी और देवानंद शिंदे द्वारा इंदौर प्रेस क्लब के निर्वाचन 2020 के चुनाव शून्य घोषित करने और स्थायी निषेधाज्ञा लागू करने के संबंध में लगाए गए वाद को न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया है। इंदौर प्रेस क्लब के अधिवक्ता सौरभ मिश्रा और आदर्श तिवारी ने बताया कि नवनीत शुक्ला व अन्य द्वारा एक वाद घोषणा एवं स्थायी निषेधाज्ञा बाबद इंदौर प्रेस क्लब एवं और पढ़े

भैय्यू महाराज खुदकुशी मामले में अदालत ने आरोपी पलक, विनायक और शरद को सुनाई 6-6 वर्ष की सजा

Last Updated:  Friday,   3:36 pm

इंदौर : संत श्री उदयसिंह देशमुख उर्फ भय्यु महाराज खुदकुशी मामले में अदालत ने फैसला सुना दिया है। भैय्यू महाराज को खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों को को 06-06 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया है। जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीमान धर्मेन्द्र सोनी , 28वें अतिरिक्त सत्र न्याायाधीश, जिला इंदौर के न्यायालय ने थाना तेजाजी नगर जिला इंदौर के सत्र प्रकरण क्रमांक 254/2019, में निर्णय पारित करते हुए आरोपी 1) विनायक पिता और पढ़े

अगले दो- तीन दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Last Updated:  Friday,   3:05 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर के कारण स्वस्थ नागरिकों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, बैतूल एवं शाजापुर जिलो में अगले दो दिनों तक तीव्र शीत लहर चलेगी। जबकि 11 जिलों में 3 दिन तक शीतलहर चलती रहेगी। इस प्रकार का मौसम स्वस्थ दिखाई देने वाले नागरिकों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान। मौसम केंद्र भोपाल और पढ़े

गणतंत्र दिवस पर बीजेपी कार्यालय में रणदिवे ने फहराया तिरंगा

Last Updated:  Thursday, January 27, 2022  5:41 pm

इंदौर : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय इंदौर में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने वरिष्ठजनों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाद में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान “जन गण मन” गाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सूरज कैरो, अंजू माखीजा, दीपक जैन, कमल बाघेला, नानूराम कुमावत, हरिनारायण यादव, गोलू शुक्ला, मुकेश मंगल, ज्योति तोमर, मनोहर और पढ़े