Category Archives: शहर

कांग्रेस कार्यालय में बाकलीवाल ने किया झंडावंदन

Last Updated:  Thursday, January 27, 2022  5:37 pm

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गाँधी भावन में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने झंडा वंदन किया।इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा अर्चना जयसवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव,पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज संघवी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। और पढ़े

एमआर-4 से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के लिए निगमायुक्त ने किया दौरा

Last Updated:  Thursday,   2:58 pm

इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को एम आर-4 सांवेर रोड डी सेक्टर से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण को लेकर निगम व इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री अशोक राठौड़, जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, विकास प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री ज्ञानेंद्र सिंह जादौन, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया, उपाध्यक्ष योगेश मेहता, सचिव सुनील व्यास, सह सचिव तरुण व्यास, प्रकाश जैन, और पढ़े

मानव सेवा के लिए संस्था कृष्ण सखी, टीम शंकर व नमो शिव शंकर का सीएम शिवराज ने किया सम्मान

Last Updated:  Thursday,   1:50 pm

इंदौर : गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम शिवराज के हाथों कोरोना काल और अन्य अवसरों पर मानव सेवा कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों और समाज सेवियों का सम्मान किया गया। संस्था कृष्ण सखी, टीम शंकर व नमो शिव शंकर के सदस्यों का भी उनके सेवा कार्यों के लिए सीएम शिवराज ने सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में विशाल गिदवानी, शशि विसपुते,रूपेंद्र, भंडारी, प्रशांत, रुचि, शिवानी, ,राकेश, अखिलेश और अन्य शामिल थे। सांसद शंकर लालवानी और विशाल गिदवानी के सान्निध्य में और पढ़े

स्वच्छता सर्वे में छक्का लगाने की मंशा पर लगा ग्रहण, निगम प्रशासक बोले इस बार इंदौर भाग लेगा या नहीं, तय नहीं..?

Last Updated:  Wednesday, January 26, 2022  8:30 pm

इंदौर : एक ओर मुख्यमंत्री चौहान चाहते हैं कि इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाए, वहीं नगर निगम प्रशासक इस बार सर्वे में भाग लेने पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।दरअसल, नगर निगम मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रशासक डॉ पवन शर्मा ने ये बात कही। स्वच्छता सर्वे में इंदौर भाग लेगा या नहीं, तय नहीं। निगम प्रशासक डॉ. शर्मा का कहना है कि यह तय नहीं है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के छठे चरण में इंदौर प्रतिभागी और पढ़े

इंदौर को बनाएंगे स्टार्टअप कैपिटल, सरकार मुहैया कराएगी सभी सुविधाएं- मुख्यमंत्री

Last Updated:  Wednesday,   8:27 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि स्टार्टअप के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय मदद तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। इंदौर को देश की स्टार्टअप केपिटल बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर अधिक से अधिक स्टार्टअप प्रारंभ करें। राज्य शासन उन्हें पूरी मदद करेगा। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में युवा स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा आयोजित स्टार्ट इन इंदौर कॉन्क्लेव को सम्बोधित कर रहे और पढ़े

तुलसी नगर में गणतंत्र दिवस पर पेश की गई बहुरंगी प्रस्तुतियां

Last Updated:  Wednesday,   8:24 pm

इंदौर : तुलसी नगर स्थित सरस्वती मन्दिर प्रांगण में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर राष्ट्र ध्वज को फहराने के बाद भारत माता की आरती की गई।इस मौके पर तुलसी नगर और आसपास की कॉलोनी की महिलाओं, बालिकाओं व छात्रों द्वारा नृत्य, देशभक्ति की कहानियां, गानों एवं काव्य पाठ की प्रस्तुतियां दी गई।  नन्हीं जान बचाने पर  किया सम्मान। तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस मौके पर झाड़ी में फेंकी एक अबोध बालिका की जान और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों ने मनाया गणतंत्र दिवस

Last Updated:  Wednesday,   6:19 pm

इंदौर : बुधवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब परिसर में अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने झंडा वंदन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमन्त शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा, अभय तिवारी, प्रवीण बरनाले मौजूद थे। झंडा वंदन के बाद सभी ने जन-गण-मन का सामूहिक गान किया और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में शैलेश पाठक, और पढ़े

देश की आजादी में मप्र का भी अहम योगदान, क्रांतिकारियों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक- शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   6:16 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है, जब हम देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहिंसा वादियों के साथ ही क्रांतिकारियों का भी अहम योगदान था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र और पढ़े

इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम शिवराज ने किया झंडावंदन, पेश की गई आकर्षक परेड

Last Updated:  Wednesday,   6:09 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा मनोहारी झांकियां भी निकाली गयी। समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। 10 प्लाटूनों ने पेश की आकर्षक परेड। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अभूतपूर्व उत्साह का माहौल था। समारोह में 10 प्लाटूनों ने गर्मजोशी से आकर्षक परेड प्रस्तुत और पढ़े

20 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, 2 और संक्रमित मरीजों की मौत

Last Updated:  Wednesday,   3:45 pm

इंदौर : बीते दो दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की जा रही है। संक्रमण दर भी घटकर 20 फीसदी के नीचे आ गई है, हालांकि लगातार बढ़ रहा मौतों का ग्राफ चिंता का सबब बना हुआ है। दो हजार से कम नए पॉजिटिव। मंगलवार 25 जनवरी को इंदौर में 11,280 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 9124 निगेटिव और 1992 पॉजिटिव पाए गए। 146 रिपीट पॉजिटिव निकले। राहत की बात ये है कि 2047 स्वस्थ्य और पढ़े