Category Archives: शहर

रंगपंचमी पर इंदौर जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश

Last Updated:  Wednesday, March 19, 2025  2:17 am

इंदौर : जिले में रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा घोषित किया गया है। बता दें कि कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा वर्ष 2025 के लिए इंदौर जिले हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले में रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च बुधवार को और दशहरे के दूसरे दिन 03 अक्टूबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। साथ ही अहिल्या उत्सव के अवसर और पढ़े

रंगपंचमी की गेर के कारण पश्चिम मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली

Last Updated:  Wednesday,   2:14 am

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शट डाउन वाले इलाकों का शेड्यूल जारी किया। इंदौर : रंग पंचमी पर जब गेर निकलती है तो मशीनों द्वारा 70 से 100 फीट ऊंचाई तक पानी और रंगों की बौछार की जाती है। जिस चार किलोमीटर लंबे रुट से गेर निकलती है, वहां बिजली के तार और हाइटेंशन लाइन भी है। पानी के संपर्क में आने के कारण गेर में शामिल लोगों को करंट न लगे, इसके लिए आठ घंटे तक बिजली बंद और पढ़े

संदीप राशिनकर की कलाकृति को सर्वश्रेष्ठ सम्मान

Last Updated:  Wednesday,   1:54 am

इंदौर : अंतरराष्ट्रीय कंपनी कमिन्स ने अखिल भारतीय स्तर पर रीजनल फ्यूजन पेंटिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था।अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित इस स्पर्धा में शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृति को अ. भा.स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सम्मान से अलंकृत किया गया ।संदीप की इस कलाकृति में विविध भारतीय लोककलाओं के प्रतीकात्मक संयोजन से देश के समृद्ध लोक रंगों को एक अभिनव इंद्रधनुषीय अभिव्यक्ति दी गई है ।ज्ञातव्य है कि जीवन गौरव और देश के अनेक सम्मानों और पढ़े

रंगपंचमी पर मॉरल क्लब की गेर भी बिखेरेगी रंगों की छटा।

Last Updated:  Tuesday, March 18, 2025  7:59 pm

इंदौर। शहर में परंपरागत रूप से निकलने वाली गेर प्रदेश या देश ही नहीं विदेशों तक अपनी पहचान बना चुकी है। रंग पंचमी पर निकलने वाली इन गेरों में मॉरल क्लब, इंदौर द्वारा निकाली जाने वाली गेर भी विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। गेर के संयोजक अभिमन्यु मिश्रा एवं अमन मिश्रा ने वताया कि मॉरल क्लब की परंपरागत गेर का यह 51 वाँ वर्ष है। 19 मार्च की सुबह 10:30 बजे मल्हार पलटन, छीपा वाखल से काली पुत्र कालीचरण और पढ़े

अखिल भारतीय बजरबट्टू कवि सम्मेलन में उड़ेंगी हास्य की फुहारें

Last Updated:  Tuesday,   7:55 pm

खजूरी बाजार से निकलेगी बजर बट्टू शोभायात्रा, मंत्री विजयवर्गीय होंगे आकर्षण का केंद्र। शहर के पत्रकार भी बजरबट्टू शोभायात्रा की बढ़ाएंगे शोभा। इंदौर : संस्था “हिन्द मालवा” के बैनर तले मंगलवार,18 मार्च को रात 09 बजे अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व खजूरी बाजार से बजर बट्टूओ की शोभायात्रा निकलेगी जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अनोखी वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अशोक चौहान चांदू , आयोजक भूपेन्द्र सिंह केसरी, अध्यक्ष और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में लगेंगे नए एसी

Last Updated:  Monday, March 17, 2025  2:37 pm

लाइटिंग व्यवस्था भी होगी बेहतर। सांसद शंकर लालवानी ने सांसद निधि से 10 लाख रुपए की मदद का किया ऐलान। इंदौर : शहर के पत्रकार साथियों की 63 वर्ष पुरानी संस्था इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार को अधिक सुविधाजनक बनाने के क्रम में नए एसी लगाने का निर्णय लिया गया है। सांसद शंकर लालवानी ने इस काम में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए सांसद निधि से 10 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है। रविवार को आयोजित और पढ़े

अधिवक्ता जैन पिता – पुत्रों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

Last Updated:  Sunday, March 16, 2025  8:58 pm

इंदौर : जिन जैन पिता-पुत्र अधिवक्ताओं को लेकर पुलिस – वकीलों में टकराव हुआ,उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन पिता-पुत्रों पर यह पहला केस नहीं है, इसके पहले भी उन पर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। अधिवक्ता अरविंद जैन पर एमजी रोड थाने पर अपराध क्रमांक 229/18, 359/19, परदेशीपुरा में 670/2008 और आष्टा जिला सीहोर में 123/24 में केस दर्ज है। इनमें मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं दर्ज होना बताई गई और पढ़े

वकील – पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, टीआई के साथ की गई हाथापाई

Last Updated:  Sunday,   2:07 am

हाईकोर्ट के सामने वकीलों द्वारा लगाए जाम को खुलवाने गए थे तुकोगंज टीआई। परदेशीपुरा पुलिस द्वारा साथी वकील के साथ अभद्रता और मारपीट से नाराज थे अभिभाषक। परदेशीपुरा थाने पर भी वकीलों ने किया था प्रदर्शन। इंदौर : होली के दिन परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक अभिभाषक के साथ कथित अभद्रता किए जाने के विरोध में शनिवार को वकीलों ने जमकर तांडव मचाया। परदेशीपुरा थाने का घेराव करने के बाद हाईकोर्ट तिराहे पर चक्काजाम करने के साथ वकीलों और पढ़े

बीजेपी कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान हटाएं

Last Updated:  Saturday, March 15, 2025  4:30 pm

इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर को लिखा पत्र। इंदौर : बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जावरा कंपाउंड में बीजेपी कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान हटाने की मांग की है। उन्होंने इस सिलसिले में कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र भी लिखा है। जब आकाश विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 03 के विधायक थे, तब उन्होंने भी इस दुकान को हटाने की अनुशंसा की थी, क्योंकि यह उनके कार्यालय के पास थी, हालांकि, उस समय प्रशासन ने उक्त शराब और पढ़े

बेटमा में ड्यूटी पर तैनात टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन

Last Updated:  Saturday,   1:50 am

शोकस्वरूप शनिवार को होनेवाला पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त। इंदौर : शुक्रवार को धुलंडी पर इंदौर पुलिस, ग्रामीण इलाकों में भी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात थी, उसी दौरान बेटमा में ड्यूटी कर रहे टीआई संजय पाठक को दिल का दौरा पड़ गया। इसपर तत्काल उन्हें इंदौर लाकर बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दु:खद घटना की खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंच गए और पढ़े