कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी से मार्च मध्य तक शुरू हो जाएगा बसों का संचालन
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की समन्वय बैठक सम्पन्न। इंदौर : विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग आदि विभागों की समन्वय समीक्षा बैठक संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, नगर के चीफ इंजीनियर डी.आर. लोधी, वनमंडल अधिकारी बीरेन्द्र के. पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित और पढ़े







