मुसाखेड़ी क्षेत्र में सड़क पर खड़े पुराने वाहन और ठेले जब्त
इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा सड़क पर लावारिस हालत में खड़े कर दिए गए कार, ठेले और गुमटी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुसाखेड़ी क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए निगम के अमले ने बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त किया। नगर निगम के अपर आयुक्त स्वच्छता अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मुसाखेड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन रोड डिवाइडर के आसपास खड़े थे। इन पर धूल जमी हुई थी और वाहनों के नीचे कचरा और पढ़े




