Category Archives: शहर

ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए शहर में चलाई जाएंगी 150 मिनी इलेक्ट्रिक बसें

Last Updated:  Saturday, August 3, 2024  1:07 am

10 इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों का भी होगा संचालन। पीपीपी मॉडल पर ई – बाइक का भी होगा संचालन। एआईसीटीएसएल की बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय। इंदौर : शुक्रवार को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की बोर्ड बैठक, बोर्ड अध्यक्ष एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बोर्ड द्वारा ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने हेतु बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। शहर को मिलेगी 150 ई- बसों की सौगात। बैठक में बताया गया कि ग्रीन और पढ़े

इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो

Last Updated:  Saturday,   12:58 am

हॉस्पिटल में लीनियर मशीन और ट्रामा सेंटर की भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग। सरकार से प्रीवेंटिव हेल्थ केयर पॉलिसी बनाने का किया आग्रह। इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने संसद में इंदौर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता दर्शाते हुए मांग रखी कि इंदौर के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कैंसर जैसी बीमारी का इलाज शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए हॉस्पिटल को लीनियर मशीन प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाना चाहिए। सांसद लालवानी ने लोकसभा में प्रश्नोत्तर काल और पढ़े

सच बोले बिना कार्टून नहीं बनाया जा सकता

Last Updated:  Saturday,   12:53 am

आज के नेताओं में कार्टून के लिए सहन शक्ति नहीं। स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कहा कार्टून कोना ढब्बू जी के जनक आबिद सुरती ने । इंदौर। “वो दौर और था जब कार्टूनिस्ट राजनेताओं के प्रिय हुआ करते थे क्योंकि राजनेता उन्हें सच दिखाने वाला आईना मानते थे। आज के दौर में कड़वा सच देखने – सुनने की सहनशक्ति नेताओं में नहीं है इसलिए कार्टून बनाना आसान नहीं रहा। यह बात कभी देश की प्रमुख पत्रिका धर्मयुग में और पढ़े

दुष्कर्म पीड़िता के साथ अभद्र बर्ताव करने वाले न्यायाधीश के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं

Last Updated:  Saturday,   12:29 am

संस्था दामिनी के बैनर तले प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन। संबंधित पीठासीन अधिकारी (न्यायाधीश)के खिलाफ की कार्रवाई की मांग। इंदौर : आम आदमी को सबसे ज्यादा भरोसा आज भी न्यायालय पर होता है। और कहीं इंसाफ मिले न मिले, उसे उम्मीद होती है कि न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा पर न्यायपीठ पर आसीन न्यायाधीश जब पीड़ित को ही कटघरे में खड़ा कर उसके खिलाफ असभ्य बर्ताव करने लगे तो वो आखिर और पढ़े

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वायु मित्र अभियान लॉन्च

Last Updated:  Saturday,   12:18 am

भोजन और पानी के बिना तो कुछ दिन जीवित भी रह सकते है, पर सांस लिए बिना कैसे जिएंगे- डॉ. खुराना। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक – डॉ.सलिल भार्गव लंग केयर फाउंडेशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और ज्ञानपुष्प फाउंडेशन ने उठाया बीड़ा। इंदौर : लंग केयर फाउंडेशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और ज्ञानपुष्प फाउंडेशन के संयुक्त बैनर तले विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर महाराजा यंशवंत राव हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में कार्यशाला का और पढ़े

अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी हेरिटेज ट्रेन

Last Updated:  Friday, August 2, 2024  1:29 am

ट्रेन को मिल रहे भारी प्रतिसाद को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने लिया निर्णय । इंदौर : पश्चिम रेलवे द्वारा हेरिटेज ट्रेन को मिल रहे भारी प्रतिसाद को देखते हुए यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा के मद्देनजर पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को त्रिसाप्ताहिक कर दिया है। अब यह हेरिटेज ट्रेन शुक्रवार को भी चलाई जाएगी। वरिष्‍ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड–पातालपानी हेरिटेज ट्रेन 02 अगस्‍त, 2024 से प्रति शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी।   इस और पढ़े

12 लाख से अधिक पौधे जीवित रखने का भी रिकॉर्ड बनाएगा इंदौर : मंत्री विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday,   1:21 am

17 दिन के अंदर आत्मनिर्भर हुए रेवती रेंज क्षेत्र में लगाए पौधे । सभी पौधों में अब फूटने लगीं नई कोपलें। कोई मुरझाया नहीं, यही बड़ी सफलता। इंदौर : स्वच्छता, स्वाद एवं सुशासन के बाद इंदौर की पहचान अब ग्रीन सिटी के रूप में हो रही है। मैं यह कहते हुए गर्व से भरा हूं कि रेवती रेंज पर हमनें जो 12 लाख 40 हजार पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था, उसके अब सुखद एवं सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे और पढ़े

सांसद लालवानी ने इंदौर से जुड़ी रेल संबंधी मांगों को लोकसभा में रखा

Last Updated:  Friday,   1:17 am

रेलमंत्री को भी नई ट्रेनें चलाने संबंधी मांगपत्र सौंपा। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का मुद्दा भी उठाया। इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने लोकसभा में इंदौर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया और बजट में बड़ी राशि के आवंटन के लिए मोदी सरकार व रेल मंत्री को धन्यवाद दिया। ये रखी मांगे :- सांसद लालवानी ने लोकसभा में इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं की चर्चा करते हुए कई मांगे रखी। राऊ, मांगल्या, राजेंद्र नगर,चंद्रवतीगंज स्टेशनों को अमृत योजना में और पढ़े

हंगामा और नारेबाजी के बीच बिना बहस के पारित कर दिया गया निगम बजट

Last Updated:  Friday,   1:12 am

लगातार हंगामा करते रहे बीजेपी पार्षद, विपक्ष को नहीं दिया बोलने का मौका। इंदौर : भारी हंगामें और नारेबाजी के बीच निगम बजट बिना बहस के पारित कर दिया गया। तय रणनीति के तहत सत्तारूढ़ दल ने विपक्ष को बोलने का मौका ही नहीं दिया और लगातार हंगामा करते रहे। लगातार व्यवधान के चलते तीन बार बैठक स्थगित करने के बाद अंततः निगम सभापति ने बजट को बहुमत के आधार पर पारित घोषित कर दिया। दरअसल, बजट को लेकर आयोजित और पढ़े

मधुमिलन चौराहे पर फ्लाईओवर की संभावनाएं तलाशने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

Last Updated:  Thursday, August 1, 2024  1:50 am

शहर के दस प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यातायात में आ रही समस्याओं का लिया जायजा। चौराहों को लेकर कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश। शहर के चौराहों पर यातायात को शीघ्र ही किया जायेगा सुगम। चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकि सुधार सहित अन्य बाधाएं हटाने के दिए निर्देश। इंदौर : शहर की विकराल होती यातायात समस्या के निदान के लिए कलेक्टर आशीष सिंह खुद मैदान में उतर आए हैं। बुधवार को उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ और पढ़े