Category Archives: शहर

लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने गए योगेश गेंदर

Last Updated:  Thursday, August 1, 2024  1:46 am

अपील समिति के रिक्त पद पर भारत सिंह रघुवंशी हुए निर्वाचित। महापौर ने गेंदर और रघुवंशी को दी बधाई। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नवगठित लेखा समिति सदस्यों का महापौर सभा कक्ष में बैठक कर सम्मान किया गया। बैठक में जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, लेखा समिति सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे। नवगठित लेखा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए के योगेश गेंदर को मनोनीत किया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव, लेखा समिति सदस्य और पढ़े

डॉ. अंबेडकर नगर – कटरा स्पेशल ट्रेन में लगेंगे तीन अतिरिक्त कोच

Last Updated:  Wednesday, July 31, 2024  6:24 pm

इंदौर : यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ.अम्‍बेडकर नगर से श्री माता वैष्‍णोदेवी कटरा के मध्‍य संचालित  की जा रही गाड़ी संख्‍या 09321/09322 डॉ. अम्‍बेडकरनगर – श्री माता वैष्‍णोदेवी कटरा स्‍पेशल ट्रेन में तीन अतिरिक्‍त कोच लगाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है। वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 09321/09322 डॉ. अम्‍बेडकर नगर – श्री माता वैष्‍णोदेवी कटरा स्‍पेशल में थर्ड एसी का एक एवं स्‍लीपर और पढ़े

निगम के बजट में आम आदमी पर बढ़ाया करों का बोझ

Last Updated:  Wednesday,   3:34 am

संपत्ति और जलकर की दरों में की गई वृद्धि। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मंगलवार को वियक्ष की गैर मौजूदगी में निगम का वर्ष 2024 – 25 का 08 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया। बजट में संपत्ति और जलकर की दरें बढ़ाकर शहर के बाशिंदों पर करों का बोझ बढ़ा दिया गया है। यही नहीं संपत्ति कर के साथ अब हरियाली उपकर भी देना होगा। बजट में वन टाइम सेटलमेंट के तहत बकाया जलकर में और पढ़े

निगम परिषद के बजट सम्मेलन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस के पार्षद

Last Updated:  Wednesday,   3:28 am

हाथों में भ्रष्टाचार विरोधी तख्तियां लेकर की जमकर नारेबाजी। नेता प्रतिपक्ष को सदन से निष्कासित किए जाने पर सदन से किया बहिर्गमन । इंदौर : मंगलवार को नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में बजट पेश होने के पहले जमकर हंगामा हुआ। निगम सभापति मुन्नालाल यादव ने इस पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे को चेतावनी दी। इसके बाद भी हंगामा और नारेबाजी जारी रही तो सभापति ने चिंटू चोकसे को सदन से निष्कासित कर दिया। इसके विरोध में सभी कांग्रेस और पढ़े

दिल्ली हादसे के बाद अलर्ट हुए शासन – प्रशासन

Last Updated:  Wednesday,   3:24 am

कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण प्रारंभ किया। असुरक्षित पाए जाने पर बेसमेंट में संचालित अनेक कोचिंग संस्थानों को किया गया सील। इंदौर : दिल्ली में पिछले दिनों हुई घटना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है । इंदौर में बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर जांच के लिए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान असुरक्षित पाए और पढ़े

जन सहयोग से चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का होगा जीर्णोद्धार

Last Updated:  Wednesday,   3:20 am

जीर्णोद्धार की तैयार की गई कार्ययोजना, साढ़े आठ करोड़ रूपए होंगे खर्च। इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर जिले में अस्पताल, मुक्तिधाम, स्कूल आदि जन महत्व के विभिन्न स्थानों और संस्थाओं के जीर्णोद्धार के कार्य हाथ में लिए गए हैं। इसी के तहत इंदौर के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का भी जीर्णोद्धार जन सहयोग से किया जाएगा। जीर्णोद्धार पर लगभग साढ़े 8 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इंदौर स्थित चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के भवन का जीर्णोद्धार और पढ़े

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. रोकड़े अध्यक्ष, डॉ.ठाकुर सचिव चुने गए

Last Updated:  Wednesday,   2:53 am

इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमजीएम) इंदौर शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस दौरान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एम जी एम) इंदौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे डॉ. राहुल रोकड़े अध्यक्ष चुने गए, डॉ. अशोक ठाकुर सचिव, डॉ. बजरंग कुमार सिंह एवं डॉ. बसंत कुमार निंगवाल उपाध्यक्ष, डॉ.अशुतोष तिवारी कोषाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज से डॉ अंजू माहोर और डेंटल कॉलेज से डॉ. दिव्या मेनन को सह सचिव चुना गया। चुनाव और पढ़े

31जुलाई को सीएसी के साथ स्वच्छ वायु संघ लॉन्च करेगा इंदौर नगर निगम

Last Updated:  Wednesday,   2:44 am

इंदौर : इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर निगम 31 जुलाई को क्लीन एयर कैटलिस्ट के साथ “स्वच्छ वायु संघ” (इंदौर क्लीन एयर कोलिशन) की शुरुआत करेगा। निगम की मेयर इन काउन्सिल (एमआईसी) और क्लीन एयर कैटलिस्ट (सीएसी) के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “शहर में वायु प्रदूषण की समस्या का मुकाबला करने के लिए निगम और सीएसी मिल कर काम कर रहे हैं। और पढ़े

निगम बजट के मद्देनजर बीजेपी पार्षदों को दिया गया मार्गदर्शन

Last Updated:  Monday, July 29, 2024  11:48 pm

इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर निगम में पेश होने वाले बजट को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पार्षदों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सभापति मुन्ना लाल यादव, नगर निगम सचेतक कमल बाघेला, सभी एमआईसी सदस्य सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षदगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंगलवार को पेश होगा नगर निगम का बजट,बढ़ाई जा सकती हैं जल कर की दरें..!

Last Updated:  Monday,   11:26 pm

इंदौर : नगर पालिक निगम परिषद का बजट सम्मेलन दिनांक 30 जुलाई 2024, मंगलवार को प्रातः 11 बजे अटल बिहारी बाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन निगम मुख्यालय, इन्दौर में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में निगम का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, बजट सम्मेलन में अन्य विषयो के साथ ही लेखा समिति गठन हेतु सदस्यों का निर्वाचन भी किया जाएगा। बढ़ाई जा सकती हैं जल कर व कचरा संग्रहण शुल्क की दरें। संभावना और पढ़े