इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमजीएम) इंदौर शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
इस दौरान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एम जी एम) इंदौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे डॉ. राहुल रोकड़े अध्यक्ष चुने गए, डॉ. अशोक ठाकुर सचिव, डॉ. बजरंग कुमार सिंह एवं डॉ. बसंत कुमार निंगवाल उपाध्यक्ष, डॉ.अशुतोष तिवारी कोषाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज से डॉ अंजू माहोर और डेंटल कॉलेज से डॉ. दिव्या मेनन को सह सचिव चुना गया।
चुनाव की प्रक्रिया 3 जुलाई 2024 को प्रारंभ हुई थी।
8 जुलाई 2024 तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए थे। आवेदन वापसी की तिथि 12 जुलाई 2024 निर्धारित की गई थी। 29 जुलाई 2024 को चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ. वी.पी.पांडेय और डॉ. पूर्णिमा डे सरकार द्वारा की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े एवं सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया की जल्द ही कार्यकारिणी समिति की घोषणा की जाएगी। डॉ. राहुल रोकड़े के अनुसार नई कार्यकिरिणी की प्राथमिकता चिकित्सा शिक्षकों को समयमान वेतनमान (डीएसीपी) औए समयबद्व पदोन्नति का शीघ्र लाभ दिलवाना, 7वें वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाना और रिक्त पदो की शीघ्र पूर्ति की जाना है।
Related Posts
January 8, 2019 सभी धर्मों के गरीबों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण का लाभ सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर दिए जा रहे 10 फीसदी आरक्षण का लाभ हिंदुओं के साथ मुस्लिम, […]
December 25, 2021 बीजेपी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में मोघे सहित कई नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण वर्ग का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण […]
October 10, 2022 11 अक्टूबर को पूरा मप्र होगा शिवमय, घर – घर जलेंगे दीप
इंदौर : पूरा मध्यप्रदेश 11 अक्टूबर को शिवमय होने जा रहा है। अवसर है प्रधानमंत्री […]
February 11, 2021 एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात की जिम्मेदारी, वाहन चालकों से किया नियमों के पालन का आग्रह
इंदौर : 2 एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर के तत्वावधान में 32 वे […]
July 2, 2022 बीजेपी का दृष्टि पत्र झूठे वादों का पुलिंदा है – अंजलि शुक्ला
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अंजलि शुक्ला ने बोला बीजेपी पर हमला।
इंदौर : […]
November 3, 2022 दो दिवसीय मेडिविजन कांफ्रेंस के लिए किया गया भूमिपूजन
12 और 13 नवंबर को होगी कांफ्रेंस।
देशभर से 800 से अधिक प्रतिभागी करेंगे […]
June 3, 2022 प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास […]