नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लंबे विचार- मंथन के बाद 182 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। उसके बाद चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की इस पहली सूची का ऐलान किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी काशी से ही दुबारा चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। लालकृष्ण आडवाणी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।
राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे।
जारी की गई सूची के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है।
स्मृति ईरानी करेंगी राहुल गांधी से मुकाबला।
स्मृति ईरानी को एक बार फिर अमेठी से टिकट दिया गया है। वे राहुल गांधी को दुबारा चुनौती देंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। बीजेपी को उम्मीद है कि स्मृति इस बार करिश्मा कर दिखाएंगी। जनरल वीके सिंह को गाजियाबाद, हेमामालिनी को मथुरा और साक्षी महाराज को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसीतरह बागपत से सत्यपाल सिंह, गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा और मेरठ से राजेन्द्र अग्रवाल को टिकट दिया गया है।
Related Posts
July 9, 2021 ईवीएम और वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण, स्टेडियम से यहां शिफ्ट की जाएंगी मशीनें
इंदौर : स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व […]
October 12, 2020 गांधी परिवार के सामने हमेशा घुटने टेकती आई है कांग्रेस- नरोत्तम
इंदौर : कांग्रेस के सीएम शिवराज पर जनता के समक्ष घुटने टेकने सम्बन्धी तंज कसने पर […]
May 6, 2023 दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
कमलनाथ ने पीसीसी दफ्तर में दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता।
सीएम शिवराज के खिलाफ बुधनी से […]
June 24, 2023 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विजय […]
June 29, 2022 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं के तख्तियां लहराने से मचा हड़कंप
इंदौर : मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में […]
May 4, 2020 संक्रमण काल में दांतों की सुरक्षा और देखभाल बेहद जरूरी- डॉ.चेतना शर्मा इंदौर : गर्मी का मौसम और कोरोना संक्रमण के चलते किए गए लॉक डाउन के दौरान शरीर के साथ […]
September 7, 2021 महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच सहयोगी संस्थाओं के साथ मनाएंगे दस दिवसीय गणेशोत्सव
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर , सिद्धि विनायक गणपति मंदिर, धनवन्तरी नगर ,तरुण […]